शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

RBI का बड़ा तोहफा.. रेपो रेट में 0.25% की कटौती, होम-कार लोन होंगे सस्ते

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को आम जनता को बड़ी राहत देते हुए रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत (25 बेसिस पॉइंट्स) की कटौती का ऐलान किया।

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 7, 2025
in Latest News
Repo Rate
Share on FacebookShare on Twitter

Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को आम जनता को बड़ी राहत देते हुए रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत (25 बेसिस पॉइंट्स) की कटौती का ऐलान किया। लगभग पांच साल बाद आरबीआई ने यह फैसला लिया है जिससे होम लोन, कार लोन और अन्य कर्ज सस्ते हो जाएंगे। इससे करोड़ों लोगों की ईएमआई का बोझ भी कम होगा।

6.25% हुआ रेपो रेट

जून 2023 के बाद पहली बार रेपो रेट (Repo Rate) में बदलाव करते हुए इसे 6.50% से घटाकर 6.25% कर दिया गया है। RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की तीन दिवसीय बैठक 5 फरवरी से शुरू हुई थी जिसका अंतिम दिन आज 7 फरवरी को था। बैठक समाप्त होने के बाद RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट में कटौती की घोषणा की। इससे पहले आखिरी बार मई 2020 में कोविड महामारी के दौरान RBI ने रेपो रेट में 0.40% की कटौती की थी ताकि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

RELATED NEWS

Indian Currency: क्या 2005 से पहले के ₹10-₹100 के नोट हो जाएंगे बंद? जाने क्या है वायरल खबर की सच्चाई

Indian Currency: क्या 2005 से पहले के ₹10-₹100 के नोट हो जाएंगे बंद? जाने क्या है वायरल खबर की सच्चाई

जून 27, 2026
RBI

कर्ज हुआ सस्ता, घटेगी आपकी EMI! RBI ने रेपो रेट में की 25 बेसिस पॉइंट की कटौती

दिसम्बर 5, 2025

सस्ता होगा कर्ज, EMI में मिलेगी राहत

रेपो रेट में कटौती का सीधा फायदा बैंकों से लोन लेने वाले ग्राहकों को मिलेगा। अब होम लोन, कार लोन और अन्य लोन पर ब्याज दरें कम हो जाएंगी जिससे ईएमआई पर बोझ कम होगा। बैंकों से लिए जाने वाले कर्ज के सस्ते होने से रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल और अन्य सेक्टर्स को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़े: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे महाकुंभ, परमार्थ निकेतन के पंडाल में की गंगा आरती

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा की बड़ी बैठक

यह बैठक आरबीआई के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई। 11 दिसंबर 2024 को उन्होंने आरबीआई के 26वें गवर्नर के रूप में पदभार संभाला था। पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास के इस्तीफे के बाद संजय मल्होत्रा को यह जिम्मेदारी दी गई थी। शक्तिकांत दास ने 12 दिसंबर 2018 को RBI गवर्नर का पद संभाला था और 6 वर्षों तक इस पद पर रहे।

अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती 

RBI के इस फैसले से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और कर्ज की लागत कम होगी। अब यह देखना होगा कि बैंक इस कटौती का लाभ ग्राहकों तक कब और कितनी जल्दी पहुंचाते हैं। वहीं बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में ब्याज दरों में और कटौती संभव हो सकती है। यह फैसला आम जनता, उद्योग जगत और निवेशकों के लिए एक बड़ा राहत भरा कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि इसका असर भारतीय अर्थव्यवस्था और वित्तीय बाजारों पर कितना जल्दी और किस हद तक पड़ता है।

Tags: rbirepo rate
Share198Tweet124Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Indian Currency: क्या 2005 से पहले के ₹10-₹100 के नोट हो जाएंगे बंद? जाने क्या है वायरल खबर की सच्चाई

Indian Currency: क्या 2005 से पहले के ₹10-₹100 के नोट हो जाएंगे बंद? जाने क्या है वायरल खबर की सच्चाई

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

Indian Currency: सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि 2005 से पहले छपे...

RBI

कर्ज हुआ सस्ता, घटेगी आपकी EMI! RBI ने रेपो रेट में की 25 बेसिस पॉइंट की कटौती

by Mayank Yadav
दिसम्बर 5, 2025

RBI Repo rate cut: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मॉनिटरी पॉलिसी समिति (MPC) की बैठक के बाद एक महत्वपूर्ण घोषणा...

RBI

RBI ने घटाई ब्याज दरें.. रेपो रेट में 50 पॉइंट की कटौती, जानिए कितना सस्ता होगा लोन

by Akhand Pratap Singh
जून 6, 2025

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस...

RBI on IndusInd Bank: Indusind bank का संकट कितना गंभीर,क्या आपका पैसा सुरक्षित है, RBI ने तोड़ी अपनी चुप्पी

RBI on IndusInd Bank: Indusind bank का संकट कितना गंभीर,क्या आपका पैसा सुरक्षित है, RBI ने तोड़ी अपनी चुप्पी

by Ahmed Naseem
मार्च 16, 2025

RBI on IndusInd Bank: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शनिवार को कहा कि इंडसइंड बैंक की वित्तीय स्थिति फिलहाल संतोषजनक...

Bank News: बैंक में 2 अकाउंट्स रखने वालो के लिए आ गई मुसीबत? जानिए क्या है RBI का नया नियम

Bank News: बैंक में 2 अकाउंट्स रखने वालो के लिए आ गई मुसीबत? जानिए क्या है RBI का नया नियम

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 15, 2025

Multiple Savings Accounts: आजकल सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से फैल रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि...

Next Post
Weather Forecast

हिमाचल में बर्फबारी, दिल्ली-NCR और राजस्थान में बर्फीली हवाओं का कहर

mhakhumb

Maha Kumbh में आग का तांडव, संगम के सेक्टर-18 में शंकराचार्य रोड का पंडाल जलकर हुआ राख!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist