शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Vrindavan पदयात्रा विवाद पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री, Bageshwar Dham में कब होगा कन्या विवाह महोत्सव

बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वृंदावन की पदयात्रा पर उठे विवाद को लेकर कड़ा बयान दिया। वहीं, महाशिवरात्रि पर 251 गरीब बेटियों के विवाह का आयोजन किया जा रहा है।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 11, 2025
in धर्म
Bageshwar Dham mass wedding event
Share on FacebookShare on Twitter

Bageshwar Dham mass wedding event बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक बड़ा बयान सामने आया है। वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की रात की पदयात्रा पर कुछ महिलाओं ने आपत्ति जताई थी। इस पर महाराज ने कहा कि पहले भी राक्षसों को हवन-पूजन में दिक्कत होती थी, इंसानों को नहीं। उन्होंने साफ कहा कि जो लोग इस यात्रा से परेशान हैं, वे इंसान तो हो ही नहीं सकते। जिनके पेट में दर्द है, वे वृंदावन छोड़कर दिल्ली चले जाएं। यहां तो सिर्फ “राधे-राधे” गूंजेगा।

महाराज ने अपने चुटीले अंदाज में कहा कि जो लोग विरोध कर रहे हैं, उनकी “ठठरी बांध देंगे” यानी उनकी परवाह नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो वे खुद वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज से मिलेंगे और उन्हें फिर से यात्रा शुरू करने के लिए कहेंगे।

RELATED NEWS

Temple Bell Significance: मंदिर में घंटी क्यों बजाई जाती है, जानिए इसके धार्मिक, मानसिक और वैज्ञानिक कारण

Temple Bell Significance: मंदिर में घंटी क्यों बजाई जाती है, जानिए इसके धार्मिक, मानसिक और वैज्ञानिक कारण

जून 17, 2026
Raksha Bandhan 2025:

Raksha Bandhan 2025:राखी बांधने का सही समय और पूजा की पूरी विधि जानें भद्रा काल की स्थिति

जून 30, 2025

हिंदू बेटियों के लिए बड़ा आयोजन

बागेश्वर धाम में इस साल भी महाशिवरात्रि पर कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार 251 गरीब और जरूरतमंद बेटियों का विवाह धूमधाम से होगा। महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खुद इस सूची को जारी किया। इसमें 108 बेटियां आदिवासी समाज से हैं, जबकि 143 बेटियां अन्य समाजों से चुनी गई हैं।

महाराज का कहना है कि मंदिरों में करोड़ों रुपये का दान हिंदू समाज देता है, तो यह पैसा हिंदू बेटियों के घर बसाने में भी लगना चाहिए। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से बाहर निकाला जाए, ताकि यह पैसा सही जगह इस्तेमाल हो सके।

कैसे चुनी गईं 251 बेटियां

इस आयोजन के लिए 1000 से ज्यादा आवेदन आए थे। इसके बाद एक टीम ने देशभर में 22 से 24 हजार किलोमीटर की यात्रा कर 251 बेटियों को चुना। 60 लोगों की टीम ने एक महीने तक इन परिवारों की जांच की। गांवों, पड़ोसियों और स्थानीय लोगों से बात कर यह तय किया कि कौन सी बेटियां इस मदद के लिए योग्य हैं।

इन 251 बेटियों में 54 अनाथ हैं, 94 बेटियों के सिर से पिता का साया उठ चुका है, 12 बेटियां मात्रहीन हैं और 87 बेटियां अत्यंत गरीब परिवार से आती हैं। इनमें से कई बेटियों के माता-पिता गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। एक बेटी के पिता कैंसर पीड़ित हैं और उनका सपना था कि बेटी का विवाह बागेश्वर धाम से हो। महाराज ने इस बेटी को भी इस पवित्र आयोजन में शामिल किया है।

नौ राज्यों की बेटियां होंगी शामिल

इन बेटियों का चयन सिर्फ मध्यप्रदेश से ही नहीं, बल्कि नौ अलग-अलग राज्यों से किया गया है। सबसे ज्यादा 209 बेटियां मध्यप्रदेश से हैं, जबकि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और दिल्ली से भी बेटियों का चयन किया गया है।

24 फरवरी को ग्रेट खली की एंट्री

इस विवाह समारोह को खास बनाने के लिए मशहूर रेसलर द ग्रेट खली भी बागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने महाराज का आशीर्वाद लिया और बताया कि 24 फरवरी को धाम में जबरदस्त कुश्ती प्रतियोगिता होगी। यह आयोजन युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के लिए किया जा रहा है।

खली ने कहा कि महाराज ने जिस तरह युवाओं को नशे से दूर रखा है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जब युवा सही दिशा में आगे बढ़ेंगे, तो वे देश की प्रगति में योगदान देंगे।

बागेश्वर धाम में इस बार महाशिवरात्रि पर कन्या विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सपना है कि कोई भी बेटी खुद को अनाथ और असहाय महसूस न करे। वहीं, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा पर उठे विवाद को लेकर भी उन्होंने दो टूक जवाब दिया है

Tags: Bageshwar DhamHindu traditionssocial service
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Temple Bell Significance: मंदिर में घंटी क्यों बजाई जाती है, जानिए इसके धार्मिक, मानसिक और वैज्ञानिक कारण

Temple Bell Significance: मंदिर में घंटी क्यों बजाई जाती है, जानिए इसके धार्मिक, मानसिक और वैज्ञानिक कारण

by SYED BUSHRA
जून 17, 2026

Bell Importance: भारत में मंदिर में प्रवेश करते समय घंटी बजाने की परंपरा बहुत पुरानी है। लगभग हर मंदिर के...

Raksha Bandhan 2025:

Raksha Bandhan 2025:राखी बांधने का सही समय और पूजा की पूरी विधि जानें भद्रा काल की स्थिति

by SYED BUSHRA
जून 30, 2025

Raksha Bandhan 2025:हिंदू धर्म में भद्रा काल को अशुभ माना जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ काम या पूजा...

jagannath yatra

Jagannath Rath Yatra:कौन हैं देवी गुंडिचा और क्या है उनकी कहानी ,कैसे बनीं भगवान जगन्नाथ की मौसी

by SYED BUSHRA
जून 29, 2025

Jagannath Rath Yatra and the Story of Devi Gundicha: पुरी में हर साल निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा...

Rath Yatra 2025:रथ यात्रा में शामिल नहीं हो पा रहे, मत हों निराश जानिए घर बैठे कैसे पाएं रथ यात्रा जैसा पुण्य

Rath Yatra 2025:रथ यात्रा में शामिल नहीं हो पा रहे, मत हों निराश जानिए घर बैठे कैसे पाएं रथ यात्रा जैसा पुण्य

by SYED BUSHRA
जून 27, 2025

Rath Yatra 2025: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा एक बेहद शुभ और पवित्र पर्व होता है। हर साल लाखों श्रद्धालु...

Tilak benefits: Evil Eye कैसे पता लगाएं बुरी नजर का असर,  क्या है इसके लक्षण जानिए इससे बचने के प्रभावी उपाय

Tilak benefits: Evil Eye कैसे पता लगाएं बुरी नजर का असर, क्या है इसके लक्षण जानिए इससे बचने के प्रभावी उपाय

by Ahmed Naseem
मार्च 25, 2025

Tilak benefits: अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोगों को बिना किसी कारण के अचानक परेशानी होने लगती है। वे...

Next Post
Weather Update

उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश के आसार, जानें मौसम का ताजा हाल

Mahakumbh 2025

प्रयागराज जाने से पहले देखें ट्रैफिक एडवायजरी, जाम से बचने के लिए अपनाएं ये रास्ते

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist