रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बी प्राक ने कैंसिल किया रणवीर इलाहबादिया का पॉडकास्ट, बोले – ‘धर्म की बात करते हैं, लेकिन सोच घटिया’

रणवीर इलाहबादिया के बयान पर हुए विवाद के बाद सिंगर बी प्राक ने उनके पॉडकास्ट में जाने से मना कर दिया है। बी प्राक ने इस बारे में एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह रणवीर के बयान को घटिया मानते हैं और उन्होंने यह अपील की कि ऐसी बातें न की जाएं। साथ ही, उन्होंने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने की बात की।

by Gulshan
फ़रवरी 11, 2025
in Latest News, क्राइम, मनोरंजन
Ranveer Allahbadia
Share on FacebookShare on Twitter

Ranveer Allahbadia : यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया को उनके बयान को लेकर जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ रहा है, जो उन्होंने इंडियाज गॉट लेटेंट  शो में दिया था। रणवीर ने शो में एक कंटेस्टेंट से घिनौना सवाल पूछा था, जिसके बाद से उनकी आलोचनाएं और बढ़ गई हैं। अब इसका असर उनके काम पर भी दिखने लगा है, और कई गेस्ट उनके पॉडकास्ट में आने से इनकार कर रहे हैं।

सिंगर बी प्राक ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया कि वह अगले हफ्ते रणवीर के पॉडकास्ट में आने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है। बी प्राक ने एक वीडियो में कहा कि रणवीर के बयानों से वह असहमत हैं और यह हमारे भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि, “यह शो हमारी संस्कृति के लिए बिल्कुल सही नहीं है। यह किस तरह की बातें हो रही हैं? क्या ये कॉमेडी है? यह बिल्कुल भी स्टैंड-अप कॉमेडी नहीं है, बल्कि यह लोगों को गलत तरीके से प्रभावित करने वाली बात है।”

RELATED NEWS

Ranveer Allahbadia ने बताया के कंटेंट क्रिएशन में कमाई के साथ साथ मिलते हैं ये भी फ़ायदे

Ranveer Allahbadia ने बताया के कंटेंट क्रिएशन में कमाई के साथ साथ मिलते हैं ये भी फ़ायदे

अगस्त 19, 2026
Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

अगस्त 6, 2026

गुस्से में बी प्राक 

बी प्राक ने आगे कहा, “आप जो बातें कर रहे हो, वो हमारी भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। अगर हम इन चीजों को नहीं रोकते, तो आने वाली पीढ़ी के लिए यह बहुत हानिकारक हो सकता है।” उन्होंने यह भी कहा कि यह वक्त है कि हम अपनी संस्कृति को बचाए रखें और दूसरों को अच्छे विचारों से प्रेरित करें। बी प्राक ने यह भी कहा कि रणवीर जैसे बड़े नाम को समाज को सही दिशा में मार्गदर्शन देना चाहिए, ना कि ऐसी नकारात्मक बातें फैलानी चाहिए जो किसी को कुछ सिखने का मौका नहीं देतीं।

क्या है मामला ?

यह विवाद उस समय शुरू हुआ था जब रणवीर ने इंडियाज गॉट टैलेंट शो में एक कंटेस्टेंट से एक आपत्तिजनक सवाल पूछा था: “क्या आप अपने पेरेंट्स को पूरी जिंदगी इंटीमेट होते देखना चाहेंगे, या फिर एक बार उन्हें जॉइन कर लें और फिर कभी न देखें?” इस सवाल ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया था और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तक ने रणवीर की आलोचना की। फैंस भी उनके इस तरह के भद्दे जोक्स से नाखुश हैं और उनकी छवि को लेकर निराश हैं।

यह भी पढ़ें : प्रयागराज जाने से पहले देखें ट्रैफिक एडवायजरी, जाम से बचने के लिए अपनाएं ये रास्ते

रणवीर ने माफी मांगने के बावजूद यह बैकलैश नहीं झेला है, और अब उनके पॉडकास्ट के गेस्ट भी उनके शो में आने से कतराने लगे हैं। यह घटनाक्रम दर्शाता है कि बड़े प्लेटफार्म पर काम करने वाले व्यक्तियों को अपनी जिम्मेदारी और विचारों का सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए।

Tags: EntertainmentRanveer Allahbadia
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Ranveer Allahbadia ने बताया के कंटेंट क्रिएशन में कमाई के साथ साथ मिलते हैं ये भी फ़ायदे

Ranveer Allahbadia ने बताया के कंटेंट क्रिएशन में कमाई के साथ साथ मिलते हैं ये भी फ़ायदे

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Content Creation: कंटेंट क्रिएशन आज के समय में तेजी से बढ़ता हुआ करियर विकल्प बन चुका है। सोशल मीडिया और...

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Being Human Controversy: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर कानूनी विवाद को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मामला...

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Kangana Remark: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।...

Youtubers Wife Dispute: 5 महीने की प्रेग्नेंसी में किया परेशान, रितिका ने चीटिंग के सबूत दिखाने का दिया चैलेंज

Youtubers Wife Dispute: 5 महीने की प्रेग्नेंसी में किया परेशान, रितिका ने चीटिंग के सबूत दिखाने का दिया चैलेंज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Dispute Escalates: यूट्यूबर और बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल तथा उनकी पत्नी रितिका चौहान के बीच चल रहा विवाद अब...

India’s Got Latent 2: समय रैना ने मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर कसा तंज, वीडियो हुआ वायरल

India’s Got Latent 2: समय रैना ने मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर कसा तंज, वीडियो हुआ वायरल

by Kirtika Tyagi
जुलाई 29, 2026

Viral Video: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना अपनी बेबाक कॉमेडी और हाजिरजवाबी के लिए पहचाने जाते हैं। अब वह ‘इंडियाज़ गॉट...

Next Post
Maha kumbh 2025

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में स्नानार्थियों की संख्या ने रचा इतिहास, 45 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

Ranveer Allahabadia

विवादित वीडियो हटाने के बाद भी जारी बवाल, क्या समय रैना और Ranveer Allahabadia पर होगी सख्त कार्रवाई?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist