Saturday, May 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Twitter Account: साउथ अदाकारा तृषा कृष्णन का X अकाउंट हुआ हैक, id से कर दिए ये ट्वीट

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का एक्स (ट्विटर) अकाउंट हैक हो गया। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को सतर्क किया कि किसी भी पोस्ट को गंभीरता से न लें साल 2017 में भी उनका अकाउंट हैक हुआ था।

by Sadaf Farooqui
February 12, 2025
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

Twitter Account: साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट हैक हो गया। इस बात की जानकारी खुद तृषा ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी और फैंस को सतर्क रहने के लिए कहा। उन्होंने साफ कहा कि जब तक मामला ठीक नहीं हो जाता, तब तक उनके अकाउंट से किए गए पोस्ट को नजरअंदाज किया जाए।

फैंस को किया सतर्क

तृषा कृष्णन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा,
दोस्तों, मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। जो कुछ भी पोस्ट किया गया है, वह मेरा नहीं है, जब तक कि इसे सही तरीके से ठीक नहीं किया जाता। धन्यवाद।इसके बाद उनके फैंस अलर्ट हो गए और किसी भी संदिग्ध पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने से बचने लगे। लेकिन इस दौरान उनके अकाउंट से कई अजीबोगरीब ट्वीट देखने को मिले, जिनमें से कुछ तो क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े थे।

RELATED NEWS

सूचना और प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट हैक, ‘ग्रेट जॉब’ के किये गए ट्वीट

January 12, 2022

क्रिप्टोकरेंसी का प्रचार करने वाले ट्वीट

हैकर ने तृषा कृष्णन के नाम से एक नई क्रिप्टोकरेंसी लाइन लॉन्च करने की घोषणा कर दी और एक लिंक भी शेयर कर दिया। ये देखकर उनके फैंस को शक हुआ और उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू कर दी। कई लोगों ने तृषा को टैग कर इस बारे में पूछा भी। हालांकि, तृषा की पोस्ट के बाद लोग सतर्क हो गए और किसी भी गलत लिंक पर क्लिक करने से बचने लगे।

पहले भी हो चुकी हैं हैकिंग का शिकार

ये पहली बार नहीं है जब तृषा कृष्णन के सोशल मीडिया अकाउंट को निशाना बनाया गया हो। साल 2017 में भी उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। तब भी उन्होंने कुछ वक्त के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन बाद में वह फिर से एक्स (ट्विटर) पर एक्टिव हो गई थीं।

 

अकाउंट रिकवर करने की हो रही कोशिश

तृषा कृष्णन की टीम अब उनके एक्स अकाउंट को रिकवर करने में जुटी हुई है। उम्मीद है कि जल्द ही यह समस्या हल हो जाएगी। तब तक उनके फैंस को किसी भी फर्जी पोस्ट या लिंक पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी गई है।

Tags: Trisha Krishantwitter account hack
Share198Tweet124Share50

Sadaf Farooqui

Related Posts

सूचना और प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट हैक, ‘ग्रेट जॉब’ के किये गए ट्वीट

by Zeeshan Farooqui
January 12, 2022

नई दिल्ली: सूचना और प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर अकाउंट को...

Next Post
Supreme Court

Supreme Court: 'क्या हम परजीवियों की फैज बना रहे...', चुनाव से पहले फ्रीबीज पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार

लॉटरी डिस्ट्रीब्यूटर्स को supreme court से राहत सरकार को झटका,अब टिकटों पर कौनसा टैक्स नहीं लगेगा

लॉटरी डिस्ट्रीब्यूटर्स को supreme court से राहत सरकार को झटका,अब टिकटों पर कौनसा टैक्स नहीं लगेगा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist