बुधवार, अक्टूबर 28, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Religious News: भगवान कृष्ण क्यों हमेशा पैरों को क्रॉस करके खड़े होते हैं, क्या है इस विशेष मुद्रा का रहस्य

ब्रज में श्री कृष्ण टेढ़ी मुद्रा में खड़े होकर अपनी बांसुरी से सबको आकर्षित करते थे, जिसे "आकर्षण मुद्रा" कहते हैं। लेकिन युद्ध या राजकाज के समय वह हमेशा सीधे खड़े होते थे।

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 16, 2025
in धर्म

Religious News: अगर आपने श्री कृष्ण की मूर्तियां या तस्वीरें ध्यान से देखी हों, तो एक खास चीज जरूर नोटिस की होगी वह जब भी खड़े होते हैं, तो उनके पैर हमेशा क्रॉस यानी टेढ़ी मुद्रा में रहते हैं। खासतौर पर जब वह बांसुरी बजा रहे होते हैं या गायों के साथ होते हैं।लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि श्री कृष्ण इस खास मुद्रा में ही क्यों खड़े होते थे? इसके पीछे सिर्फ एक सामान्य आदत नहीं, बल्कि बहुत गहरी आध्यात्मिक वजह है।

श्री कृष्ण की विशेष मुद्रा का रहस्य

भगवान श्री कृष्ण की यह मुद्रा दो खास मौकों पर देखी जाती हैजब वह गाय चराते हुए बांसुरी बजाते थे।जब वह गोपियों के साथ रास रचाते थे।इन दोनों ही स्थितियों में श्री कृष्ण ब्रज में होते थे। लेकिन जब उन्होंने द्वारका बसाई और राजा बने, तब वह सिंहासन पर सीधे बैठे दिखाई दिए। युद्ध के दौरान भी वह हमेशा सीधे खड़े रहते थे।

RELATED NEWS

Janmashtami 2024: इस वक्त से शुरू होगा लड्डू गोपाल की पूजा का शुभ मुहूर्त, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Janmashtami 2024: इस वक्त से शुरू होगा लड्डू गोपाल की पूजा का शुभ मुहूर्त, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

अगस्त 26, 2024
Horoscope

कृष्ण कृपा: जन्माष्टमी पर आपकी राशि को मिलेगा कान्हा का दिव्य आशीर्वाद

अगस्त 26, 2024

आकर्षण मुद्रा का रहस्य

इस विशेष मुद्रा को “आकर्षण मुद्रा” भी कहा जाता है। जब श्री कृष्ण बांसुरी बजाते थे, तो इस मुद्रा में खड़े होकर वह सभी जीवों को अपनी ओर आकर्षित करते थे। गाय, पशु-पक्षी, ग्वालबाल और यहां तक कि प्रकृति भी उनकी बांसुरी की धुन पर खिंची चली आती थी।जब वह गोपियों के साथ रास रचाते थे, तो भी इसी मुद्रा में रहते थे। इसका मतलब था कि वह प्रेम और भक्ति से अपने भक्तों को जोड़ रहे थे।

गोपियां कौन थीं?

ऐसा माना जाता है कि श्री कृष्ण की गोपियां पिछले जन्म में साधु-संत थीं, जिन्होंने जन्म-जन्मांतर तक भक्ति की थी। वह श्री कृष्ण को अपने आराध्य के रूप में पाना चाहती थीं। जब वह गोपी बनकर जन्मी, तो रासलीला के दौरान उन्हें श्री कृष्ण के सानिध्य का सौभाग्य मिला।इसलिए, जब श्री कृष्ण विशेष मुद्रा में खड़े होते थे, तो वह सिर्फ शारीरिक मुद्रा नहीं थी, बल्कि यह उनकी आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक थी।

युद्ध में क्यों नहीं थी यह मुद्रा?

जब श्री कृष्ण युद्ध के मैदान में होते थे, तो वह सीधे और दृढ़ खड़े होते थे। इसका कारण यह था कि वहां वह एक मार्गदर्शक और योद्धा के रूप में थे, न कि प्रेम और भक्ति का संदेश देने वाले।

श्री कृष्ण की यह मुद्रा हमें क्या सिखाती है?

श्री कृष्ण की यह विशेष मुद्रा हमें यह सिखाती है कि जीवन में प्रेम और भक्ति की बहुत बड़ी शक्ति होती है। यह मुद्रा दिखाती है कि जब हम प्रेम और समर्पण से किसी को अपनाते हैं, तो वह भी हमारी ओर आकर्षित होते हैं।

 

Tags: lord krishnaspecial posture

Sadaf Farooqui

Related Posts

Janmashtami 2024: इस वक्त से शुरू होगा लड्डू गोपाल की पूजा का शुभ मुहूर्त, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Janmashtami 2024: इस वक्त से शुरू होगा लड्डू गोपाल की पूजा का शुभ मुहूर्त, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

by Neel Mani
अगस्त 26, 2024

नई दिल्ली: देशभर में सभी मंदिर (Janmashtami 2024) सजाए जा चुके हैं। लोगों के बीच जन्माष्टमी को लेकर हर साल...

Horoscope

कृष्ण कृपा: जन्माष्टमी पर आपकी राशि को मिलेगा कान्हा का दिव्य आशीर्वाद

by Mayank Yadav
अगस्त 26, 2024

Horoscope: श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व, जब भगवान विष्णु के आठवें अवतार, श्रीकृष्ण, का इस धरा पर आगमन हुआ था,...

Mahabharat: कंस के किरदार की वजह से असल जिंदगी में गोगा कपूर को झेलनी पड़ी थी लोगों की नफरत

by Ekta Yadav
दिसम्बर 15, 2022

बॉलीवुड में बहुत से ऐसे कलाकार हैं जिन्हें नाम से ज्यादा उनके निभाए गए किरदारों की वजह से पहचाना जाता...

Next Post
Sanath Jayasuriya

पहले बल्ले-गेंद से थी धूम, अब 'गुरुजी' बनकर पलट दी श्रीलंकाई टीम की किस्मत, भारत-ऑस्ट्रेलिया भी हुए फेल

Mahakumbh 2025 stampede safety measures

Mahakumbh 2025 नए नियम और खास इंतेज़ाम श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए , क्या है प्रशासन के नए कदम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India