सोमवार, सितम्बर 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

भारत को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बड़ा झटका, कोच ने दुबई में छोड़ी टीम, आखिर क्या है वजह ?

टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम के बॉलिंग कोच मॉर्ने मोर्कल चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले ही अपने घर वापस लौट गए हैं।

by Gulshan
फ़रवरी 18, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Champions Trophy 2025
Share on FacebookShare on Twitter

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने में महज एक दिन का समय बचा है। यह हाईवोल्टेज टूर्नामेंट 19 तारीख से पाकिस्तान और दुबई में शुरू होगा, जिसमें दुनिया की 8 बेहतरीन टीमें एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगी। टीम इंडिया भी इस टूर्नामेंट में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। लेकिन इससे पहले ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के बॉलिंग कोच, मॉर्ने मोर्कल, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अचानक घर लौट गए हैं।

क्यों घर लौटे मॉर्ने मोर्कल ?

मॉर्ने मोर्कल के अचानक घर लौटने का कारण एक व्यक्तिगत आपातकाल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पिता का निधन हो गया है, जिसके कारण उन्हें फिलहाल टीम का साथ छोड़कर अपने घर वापस जाना पड़ा। यह टीम इंडिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी से पहले एक बड़ा सदमा है।

RELATED NEWS

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

अगस्त 27, 2026
Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

अगस्त 25, 2026

https://twitter.com/KKR_Xtra/status/1891549855249486006

प्रैक्टिस सत्र में नहीं थे मौजूद

इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में हुई घरेलू सीरीज के दौरान, मोर्कल टीम इंडिया के साथ भारत में थे। फिर 15 फरवरी को वे दुबई पहुंचे और 16 फरवरी को टीम के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। लेकिन 17 फरवरी को वे प्रैक्टिस सत्र से अनुपस्थित रहे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे साउथ अफ्रीका से कब वापस लौटेंगे और क्या वे चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान टीम इंडिया से जुड़ पाएंगे या नहीं।

कब से शुरु चैम्पियंस ट्रॉफी का मुकाबला ?

शुरु चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 23 फरवरी को दुबई में होगा। भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी, जबकि बाकी मैच पाकिस्तान में आयोजित होंगे। पाकिस्तान के रावलपिंडी, लाहौर और कराची में तीन स्थानों पर मैच होंगे, और प्रत्येक जगह पर तीन ग्रुप मैच खेले जाएंगे। लाहौर दूसरा सेमीफाइनल भी आयोजित करेगा, जबकि भारत के तीन ग्रुप मैचों के साथ-साथ पहला सेमीफाइनल भी दुबई में खेला जाएगा।

बॉलिंग को लेकर बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन

भारतीय टीम के लिए मोर्केल की अनुपस्थिति एक गंभीर झटका मानी जा रही है, क्योंकि तेज गेंदबाजी विभाग पहले ही कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी के कारण तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर पड़ गया है। वहीं, मोहम्मद शमी अपनी चोट से उबरने के बाद अब लय में लौटने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को वनडे क्रिकेट में पर्याप्त अनुभव नहीं है। इस संदर्भ में मोर्केल की कोचिंग भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण थी।

यह भी पढ़ें : ‘पांच मिनट का ज्ञान, जीवन भर का बचाव’: भगदड़ से सुरक्षा के मूल मंत्र

मोर्ने मोर्कल ने सितंबर 2024 में भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी, जब गौतम गंभीर को मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया था। उनके साथ सहायक कोच के तौर पर अभिषेक नायर और रयान टेन डोशेटे सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बने थे, जबकि टी. दिलीप को फील्डिंग कोच के रूप में नियुक्त किया गया था। हाल ही में सितांशु कोटक को बल्लेबाजी कोच के रूप में टीम में जोड़ा गया था।

चैंपियंस ट्रॉफी कुछ ही कदम दूर

टीम इंडिया को इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। हाल ही में, टीम इंडिया 2023 वनडे वर्ल्ड कप जीतने से सिर्फ एक कदम दूर रह गई थी। इसके बाद, 2024 में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर 11 साल से चल रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को समाप्त किया था। अब, टीम इंडिया की पूरी निगाहें चैंपियंस ट्रॉफी पर हैं, जिसे 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। हालांकि, 2017 में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

बांग्लादेश के बाद किससे होगा भारत का सामना ?

चैंपियंस ट्रॉफी में 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलने के बाद, टीम इंडिया 23 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ेगी। इसके बाद, 2 मार्च को ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच में उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना होगा। भारतीय टीम के सभी मैच दुबई में खेले जाएंगे। अगर टीम इंडिया सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंचती है, तो ये मुकाबले भी दुबई में ही होंगे।

Tags: Champions Trophy 2025cricket
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 27, 2026

Sonal Dinusha Test Performance: श्रीलंका के कोच गैरी कर्स्टन टेस्ट क्रिकेट में टीम को दोबारा मजबूत बनाने की कोशिश कर...

Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

The Speed Mystery: श्रीलंका की पहली पारी में प्रभात जयसूर्या का विकेट भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने लिया। उन्होंने जयसूर्या...

India ODI World Cup 2027 Squad

Team Selection: वैभव सूर्यवंशी की लगी लॉटरी, उथप्पा ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप टीम, रोहित-विराट समेत किन खिलाड़ियों को मिली जगह

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

Team Selection: भारतीय क्रिकेट टीम साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी है। टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर...

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

BCCI Pension scheme: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्डों में गिना जाता है। यही वजह...

MS Dhoni Secret: अजिंक्य रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी की किस खास आदत का किया खुलासा ,कब कोई भी उनसे नही मिल सकता था

MS Dhoni Secret: अजिंक्य रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी की किस खास आदत का किया खुलासा ,कब कोई भी उनसे नही मिल सकता था

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

MS Dhoni Room Secret: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपनी शांत सोच,...

Next Post
Prayagraj Kumbh Mela 2025

Mahakumbh 2025 : हर दिन कितने करोड़ श्रद्धालु संगम में लगा रहे आस्था की डुबकी, इतिहास में दर्ज हुआ सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन

आखिर Udit Raj ने Mayawati के बारे ऐसा क्या कहा जिससे तिलमिलाए Akash Anand, यूपी पुलिस को दे दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

आखिर Udit Raj ने Mayawati के बारे ऐसा क्या कहा जिससे तिलमिलाए Akash Anand, यूपी पुलिस को दे दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In