Sunday, November 22, 2026 9:22 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्राइम » Pune bus rape News: ‘दीदी’ कहकर बुलाया, फिर किया दुष्कर्म, आरोपी पर पहले से थे कई केस

Pune bus rape News: ‘दीदी’ कहकर बुलाया, फिर किया दुष्कर्म, आरोपी पर पहले से थे कई केस

पुणे के स्वारगेट बस स्टेशन पर 26 वर्षीय महिला से बस में रेप की घटना सामने आई। आरोपी दत्तात्रेय गाडे पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है, वहीं विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं।

by Mayank Yadav
27/02/2025
Pune bus rape

Pune bus rape Case: महाराष्ट्र के पुणे में स्वारगेट बस स्टेशन पर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक 26 वर्षीय महिला के साथ सरकारी बस में रेप की घटना घटी, जिसमें आरोपी की पहचान 36 वर्षीय दत्तात्रेय रामदास गाडे के रूप में हुई है। आरोपी पर पहले से ही चोरी, लूट और छिनैती समेत कई (Pune bus rape) आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह 2019 से बेल पर बाहर था। घटना के बाद से ही महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। विपक्ष सरकार को घेर रहा है, वहीं प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और कई टीमें बनाकर उसे पकड़ने की कोशिश कर रही हैं।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

घटना मंगलवार (25 फरवरी) की सुबह करीब 5.45 बजे की है। पीड़िता फलटण, सतारा जाने के लिए स्वारगेट बस स्टेशन पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी उसके पास आया और उसे ‘दीदी’ कहकर सतारा की बस के दूसरे प्लेटफॉर्म पर खड़े होने की बात कही। आरोपी ने (Pune bus rape) महिला को एक खाली खड़ी ‘शिव शाही’ एसी बस में बैठने के लिए कहा, जो अंधेरे में थी। महिला बस में जाने से हिचकिचा रही थी, लेकिन आरोपी ने उसे विश्वास दिलाया कि यही सही बस है। जैसे ही महिला बस में गई, आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और भागने से पहले उसे धमकाया कि वह किसी को कुछ न बताए।

Pune bus rape
Pune bus rape

पुलिस को मिली देर से सूचना

वारदात के तुरंत बाद महिला डरी-सहमी रही और घर जाने के लिए दूसरी बस में बैठ गई। सफर के दौरान उसने अपने एक दोस्त को फोन कर आपबीती बताई, जिसने उसे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। इसके बाद महिला पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को बस अड्डे के अधिकारियों से इस घटना की जानकारी सुबह 10 बजे मिली, यानी करीब 4 घंटे बाद।

RELATED NEWS

No Content Available

आरोपी का आपराधिक इतिहास

दत्तात्रेय गाडे पुणे और अहल्यानगर में कई अपराधों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ (Pune bus rape) चोरी, लूट और छिनैती जैसे 6-7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2019 में लूट के एक केस में बेल पर बाहर आने के बाद भी वह अपराध करता रहा। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 8 टीमें गठित की हैं और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी तलाश कर रही है।

सरकार और विपक्ष आमने-सामने

इस जघन्य घटना के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई है। शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने स्वारगेट बस स्टेशन पर प्रदर्शन किया और वहां तोड़फोड़ की। कांग्रेस और एनसीपी ने सरकार पर अपराध रोकने में नाकाम होने का आरोप लगाया। डिप्टी सीएम अजित पवार ने दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की है और पुलिस को जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन की सख्त कार्रवाई

महाराष्ट्र सरकार ने स्वारगेट बस स्टेशन के सभी सुरक्षा कर्मियों को हटा दिया है और परिवहन विभाग को विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने सभी 33 निजी सुरक्षा गार्डों को निलंबित कर दिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस (Pune bus rape) लगातार आरोपी की तलाश कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Delhi Assembly

Delhi Assembly Live: दिल्ली विधानसभा में CAG रिपोर्ट पर हंगामा, केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें

WhatsApp New Feature

अब व्हाट्सएप पर वॉयस मैसेज को पढ़ पाएंगे आप, भारत में आया ये नया फीचर...

Uttarakhand

Uttarakhand Housing Scheme: उत्तराखंड में गरीबों को सस्ते घर की योजना का ऐलान, पीएम आवास से भी बंपर स्कीम

POPULAR POST

Kanpur Apartment Fire

Fire Tragedy : कानपुर के अपार्टमेंट में सुबह-सुबह मची चीख-पुकार? आग में महिला और 15 साल के लड़के की मौत

November 15, 2026
CNG Car : स्विफ्ट या ग्रैंड i10 निओस, कौन-सी कार पड़ेगी सस्ती? कीमत से माइलेज तक पूरा हिसाब

CNG Car : स्विफ्ट या ग्रैंड i10 निओस, कौन-सी कार पड़ेगी सस्ती? कीमत से माइलेज तक पूरा हिसाब

November 16, 2026
SCO Summit : कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल, दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री की एंट्री पर  मचा सियासी बवाल?

SCO Summit : कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल, दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री की एंट्री पर मचा सियासी बवाल?

November 17, 2026
Ayodhya 14 Kosi Parikrama 2026

Ayodhya Traffic : 14 कोसी परिक्रमा के दौरान कहां कहां रहेगा वाहनों पर प्रतिबंध, जानिए कौन से रास्ते अपनाएं?

November 17, 2026
Modi Visit : किसके लिए पीएम मोदी का कार्यक्रम बनेगा खास? 52 युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

Modi Visit : किसके लिए पीएम मोदी का कार्यक्रम बनेगा खास? 52 युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

November 20, 2026
UP Scooty Yojana

UP Scooty Yojana: यूपी की 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी गुलाबी स्कूटी, 15 दिसंबर से बांटने की तैयारी

November 16, 2026

LATEST

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India