Sunday, November 22, 2026 3:33 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तराखंड » Uttarakhand Glacier Burst Live Update: ग्लेशियर टूटने से बर्फ के नीचे दबे 57 मजदूर, अब तक 32 मजदूरों को किया गया रेस्क्यू

Uttarakhand Glacier Burst Live Update: ग्लेशियर टूटने से बर्फ के नीचे दबे 57 मजदूर, अब तक 32 मजदूरों को किया गया रेस्क्यू

उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के समीप स्थित अंतिम गांव माणा में ग्लेशियर टूटने से बड़ा हिमस्खलन हुआ जिससे बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) के कैंप में काम कर रहे 57 मजदूर दब गए।

by Akhand Pratap Singh
01/03/2025
Uttarakhand Glacier Burst

Uttarakhand Glacier Burst Live Update: उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के समीप स्थित अंतिम गांव माणा में ग्लेशियर टूटने से बड़ा हिमस्खलन हुआ जिससे बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) के कैंप में काम कर रहे 57 मजदूर दब गए। अब तक 32 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया है। सेना और इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने बचाव अभियान शुरू किया लेकिन भारी बर्फबारी के चलते शुक्रवार शाम को ऑपरेशन रोकना पड़ा। ITBP के जवान माणा गांव में अपने कैंप लौट आए जबकि शनिवार को फिर से बचाव अभियान शुरू करने की योजना बनाई गई है।

NDRF और SDRF की टीमें राहत कार्य में जुटी

नेटवर्क की समस्या के कारण घटनास्थल से संपर्क स्थापित करने में कठिनाई हो रही है। जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें सेना के जवानों को घायल मजदूरों को कंधे पर उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते देखा गया। ये सभी मजदूर एक निजी प्रोजेक्ट पर कार्यरत थे। देहरादून पुलिस हेडक्वॉर्टर के आईजी निलेश आनंद भरणे ने बताया कि घटनास्थल पर तीन से चार एंबुलेंस रवाना की गई हैं और लामबगड़ में सड़क को खोलने की कोशिश जारी है।

यह भी पढ़े: यूपी में बिगड़ा मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज बारिश और ओले गिरने के आसार

RELATED NEWS

No Content Available

सहस्रधारा हेलिपैड पर (Uttarakhand Glacier Burst) एक बचाव दल अलर्ट पर तैनात है। राष्ट्रीय और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF और SDRF) की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। SDRF की ड्रोन टीम को भी तैयार रखा गया है लेकिन भारी बर्फबारी के कारण फिलहाल ड्रोन ऑपरेशन संभव नहीं हो पाया है।

मौके पर पहुंचे पुष्कर सिंह धामी

हादसे के बाद फंसे मजदूरों को बचाने के लिए राज्य सरकार तुरंत एक्शन में आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हालात की समीक्षा के लिए डिजास्टर ऑपरेशन सेंटर पहुंचे। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी चमोली के माणा ग्लेशियर हादसे को लेकर मुख्यमंत्री से जानकारी ली।

ITBP और गढ़वाल स्काउट की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। वहीं कर्णप्रयाग के पास ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पहाड़ से लगातार मलबा गिरने के कारण बंद हो गया है। मौसम खराब होने और लगातार बारिश के चलते हाईवे पर कई जगह मलबा गिर रहा है जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया है।

सरकार ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी

उत्तराखंड सरकार ने हादसे के बाद प्रभावितों के परिजनों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इनमें मोबाइल नंबर 8218867005, 9058441404, फोन नंबर 0135-2664315, और टोल-फ्री नंबर 1070 शामिल हैं।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमस्खलन (Uttarakhand Glacier Burst) की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। इससे पहले 7 फरवरी 2021 को रैणी गांव में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही हुई थी जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। उस समय जोशीमठ के तपोवन इलाके में ग्लेशियर फटने से ऋषि गंगा और धौलीगंगा नदियों में जबरदस्त बाढ़ आ गई थी।

इस आपदा में ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट और तपोवन स्थित एनटीपीसी पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह तबाह हो गए थे। हादसे में प्रोजेक्ट में काम कर रहे मजदूरों समेत 204 लोगों की मौत हो गई थी। आमतौर पर नवंबर से जनवरी तक उत्तराखंड और पूरे हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी होती है जिसके बाद फरवरी से हिमस्खलन की घटनाएं शुरू हो जाती हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Uttar Pradesh : क्या है “गुलाब बाड़ी” किस अवध के नवाब का है मकबरा ,क्यों योगी सरकार दे रही है इसे नया रूप

Uttar Pradesh : क्या है "गुलाब बाड़ी" किस अवध के नवाब का है मकबरा ,क्यों योगी सरकार दे रही है इसे नया रूप

Agra Suicide Case

आगरा में वीडियो बनाकर एक और सुसाइड.. गर्लफ्रेंड के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

Gold Rate Today

नए महीने की शुरुआत में गिरे सोने के दाम ! 24K और 22K सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट...

POPULAR POST

Wedding Season 2026

Wedding Season : दिल्ली-NCR में बरसेगा पैसा, क्या शादी ब्याह से होगा 6 लाख करोड़ का कारोबार?

November 20, 2026
Birth Certificate :बच्चे के जन्म के बाद अब नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर, 3 दिन में कहां से मिलेगा सर्टिफिकेट?

Birth Certificate :बच्चे के जन्म के बाद अब नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर, 3 दिन में कहां से मिलेगा सर्टिफिकेट?

November 18, 2026
Malihabad Farmer Death

Drain Accident : तिलक समारोह में नाली में गिरने से किसान की मौत, कैसे हुआ हादसा?

November 17, 2026
Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
Road Accident : लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर की टक्कर से तीन मजदूरों की मौत, दो की हालत गंभीर

Road Accident : लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर की टक्कर से तीन मजदूरों की मौत, दो की हालत गंभीर

November 17, 2026

LATEST

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India