रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh : क्या BJP को जल्द मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष कब होगा मंत्रिमंडल विस्तार, कौन होगा इसमें शामिल

मार्च में भाजपा संगठन और सरकार में बड़े बदलाव की तैयारी। मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय व क्षेत्रीय संतुलन रखा जाएगा। होली के बाद ये बदलाव पार्टी की चुनावी रणनीति को मजबूत करेंगे।

by SYED BUSHRA
मार्च 2, 2025
in उत्तर प्रदेश
UP Cabinet Expansion
Share on FacebookShare on Twitter

UP Cabinet Expansion मार्च का महीना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए काफी अहम होने वाला है। इस दौरान संगठन और सरकार, दोनों स्तरों पर बड़े बदलाव की तैयारी हो रही है। बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी मंत्रिमंडल विस्तार की योजना बनाई जा रही है। यह बदलाव होली के बाद देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम में छह से सात नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले प्रदेश के सभी जिलों में नए जिलाध्यक्ष बनाए जाएंगे। इनमें से कुछ पुराने चेहरे दोबारा चुने जा सकते हैं। इसके अलावा, जल्द ही पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष भी मिल सकता है। इन बदलावों का मकसद वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर पार्टी की रणनीति को मजबूत करना है। भाजपा जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को साधने की कोशिश में है। साथ ही, भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है।

RELATED NEWS

CM Yogi UP Cabinet expansion

मिशन 2027 का मेगा प्लान: नए साल में बदलेगी योगी सरकार की तस्वीर, इन 6 चेहरों की लगेगी लॉटरी!

दिसम्बर 31, 2025
Chetouna village caste dispute and political controversy in Uttar Pradesh

Chetouna Dispute : कैसे एक मामूली झगड़ा बना जातीय संघर्ष बीजेपी के लिए हुए क्यों मुश्किल हालात

जुलाई 16, 2025

होली के बाद होगा मंत्रिमंडल विस्तार

उत्तर प्रदेश में होली के बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। इस विस्तार के तहत मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा, मंत्रिमंडल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेताओं की भागीदारी को भी बढ़ाने की योजना है। इसकी वजह यह है कि मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश से आते हैं, इसलिए पश्चिमी यूपी को भी उचित प्रतिनिधित्व देने की जरूरत महसूस की जा रही है।

संगठन के कुछ चेहरे बन सकते हैं मंत्री

भाजपा के संगठन से दो प्रमुख नेताओं को सरकार में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, एक ऐसे व्यक्ति को भी मंत्री बनाया जा सकता है जो फिलहाल किसी भी सदन का सदस्य नहीं है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ऐसे व्यक्ति को विधान परिषद की उस सीट पर भेजा जा सकता है, जो जितिन प्रसाद के सांसद बनने के बाद से खाली पड़ी है।

रालोद कोटे से जाट नेता को मिल सकती है जगह

माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की हिस्सेदारी भी बढ़ सकती है। उसे एक अतिरिक्त मंत्री पद दिया जा सकता है। जानकारों का कहना है कि जयंत चौधरी किसी जाट नेता को मंत्री पद की जिम्मेदारी दे सकते हैं। फिलहाल जिन दो नामों की चर्चा है, उनमें शामली से विधायक प्रसन्न चौधरी और सादाबाद से विधायक गुड्डू चौधरी शामिल हैं।

गुर्जर कोटे से मिल सकता है प्रतिनिधित्व

गुर्जर समुदाय से भी किसी नेता को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। माना जा रहा है कि भाजपा के नकुड़ से विधायक मुकेश चौधरी को मंत्री बनाया जा सकता है। इस फैसले के जरिए पार्टी गुर्जर समाज को साधने की कोशिश कर रही है।

भाजपा में मार्च के महीने में संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। होली के बाद इन बदलावों को अमलीजामा पहनाया जाएगा, जिससे पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति मजबूत हो सके।

Tags: political NewsUP Cabinet Expansion
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

CM Yogi UP Cabinet expansion

मिशन 2027 का मेगा प्लान: नए साल में बदलेगी योगी सरकार की तस्वीर, इन 6 चेहरों की लगेगी लॉटरी!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 31, 2025

UP Cabinet expansion: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार...

Chetouna village caste dispute and political controversy in Uttar Pradesh

Chetouna Dispute : कैसे एक मामूली झगड़ा बना जातीय संघर्ष बीजेपी के लिए हुए क्यों मुश्किल हालात

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2025

Chetouna Dispute:छितौना गांव में आधा बिस्वा जमीन पर बांस लगाने और खेत में जानवर घुसने को लेकर संजय सिंह और...

PM Modi G7 invitation and Canada controversy

India-Canada के रिश्तों पर फिर मची हलचल ,क्या G7 के बहाने होगी एक नई शुरुआत

by SYED BUSHRA
जून 8, 2025

PM Modi G7 invitation and Canada controversy : कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को G7...

Political news: पुलिस जाँच में भाजपा नेता नाज़िया इलाही का दावा निकला ग़लत, जानिये क्या है पूरा मामला

Political news: पुलिस जाँच में भाजपा नेता नाज़िया इलाही का दावा निकला ग़लत, जानिये क्या है पूरा मामला

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 25, 2025

 Political news: नाजिया इलाही ने एक सड़क हादसे के बाद दावा किया था कि मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने...

Lok SAbha Election 2024, BJP, J.P. Nadda, PM Modi, Political News

‘मोदी जी करते हैं विकासवादी राजनीति..’ 7th फेज़ इलैक्शन के मौके पर नड्डा का News1India Exclusive बातचीत

by Gulshan
जून 1, 2024

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 का आज सातवें चरण का और आखिरी मतदान है। इस मौके पर...

Next Post
Gold Rate Today

आज दिखा सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव, जानें 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव...

Whatsapp Privacy Features

चुपके से देखें किसी का WhatsApp Status, नहीं होगी किसी को खबर, आज की अपनाएं ये ट्रिक...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist