Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home महाकुंभ 2025

Mahakumbh 2025: क्या अब महाकुंभ पर बनेगी की फ़िल्म ? कौन से सितारें बनेंगे इसका हिस्सा और कब से होगी शूटिंग

प्रयागराज में संपन्न महाकुंभ पर 'महासंगम' नामक फिल्म बनने जा रही है, जिसमें अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म को 'वर्चुअल भारत' प्रोडक्शन हाउस बना रहा है।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
March 3, 2025
in महाकुंभ 2025
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का समापन हो चुका है। 45 दिनों तक चले इस भव्य आयोजन ने हर किसी का ध्यान खींचा। आम लोगों से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियां भी संगम में डुबकी लगाने पहुंचीं। इस बीच, अब एक खास खबर सामने आई है—महाकुंभ पर आधारित एक फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम ‘महासंगम’ रखा गया है, और इसका आधिकारिक ऐलान भी कर दिया गया है।

अभिषेक बनर्जी निभाएंगे अहम किरदार

इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बनर्जी अहम भूमिका निभाने वाले हैं। अभिषेक अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, और उनकी मौजूदगी से यह फिल्म और भी खास बन सकती है। महाकुंभ से जुड़े गहरे पहलुओं और भावनाओं को बड़े पर्दे पर लाने के लिए इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है।

RELATED POSTS

Mahakumbh 2025: क्या महाकुंभ में स्नान करने से केवल मन ही नहीं तन को भी मिलती है शक्ति, जानिए क्या है वैज्ञानिक मान्यता

Mahakumbh 2025: क्या महाकुंभ की अंतिम तिथि में हुए हैं कुछ बदलाव? जानिए क्या शिवरात्रि के बाद भी रहेगा महाकुंभ

February 19, 2025
Prayagraj Kumbh Mela 2025

Mahakumbh 2025 : हर दिन कितने करोड़ श्रद्धालु संगम में लगा रहे आस्था की डुबकी, इतिहास में दर्ज हुआ सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन

February 18, 2025

‘वर्चुअल भारत’ प्रोडक्शन हाउस का प्रोजेक्ट

इस फिल्म की घोषणा ‘वर्चुअल भारत’ प्रोडक्शन हाउस ने की है। इस प्रोडक्शन हाउस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की पहली झलक साझा की। साथ ही, एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा

हम अपनी नई फिल्म ‘महासंगम’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कुंभ 2025 के दौरान फिल्माई गई यह फिल्म परिवार, विरासत और संगीत की गहरी भावनाओं को दर्शाएगी। इसकी कहानी दुनिया के सबसे बड़े मानव समागम महाकुंभके इर्द-गिर्द बुनी गई है।

कुंभ मेले की भव्यता दिखेगी बड़े पर्दे पर

हर बार कुंभ मेला अपने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं के लिए चर्चा में रहता है। इस बार यह सिर्फ धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसकी भव्यता को बड़े पर्दे पर भी उतारा जाएगा। माना जा रहा है कि फिल्म में कुंभ के दौरान होने वाली अनोखी परंपराओं, भक्ति, आस्था और मानवीय रिश्तों को खूबसूरती से दिखाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh: अब उत्तर प्रदेश के युवा भी बनेंगे टेक्नोलॉजी के एक्सपर्ट, जानें किन शहरों में खोलेगी योगी सरकार नई AI labs

कब होगी रिलीज़

फिल्म के ऐलान के बाद अब दर्शकों में इसकी रिलीज़ को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, अभी इसकी रिलीज़ डेट का खुलासा नहीं किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही मेकर्स इस बारे में जानकारी देंगे।

महाकुंभ पर बन रही फिल्म ‘महासंगम’ कुंभ मेले की अद्भुत छवि को दर्शकों तक पहुंचाने का एक शानदार जरिया बनेगी। अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी और वर्चुअल भारत प्रोडक्शन हाउस के अनुभव के साथ यह फिल्म एक यादगार सिनेमाई अनुभव दे सकती है। जो कुंभ मेले की भव्यता, परंपराओं और भावनात्मक पहलुओं को बड़े पर्दे पर उतारेगा। इसकी रिलीज़ डेट जल्द घोषित होगी।

Tags: Abhishek Banerjeekumbh mela 2025Mahasangam movie
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

Mahakumbh 2025: क्या महाकुंभ में स्नान करने से केवल मन ही नहीं तन को भी मिलती है शक्ति, जानिए क्या है वैज्ञानिक मान्यता

Mahakumbh 2025: क्या महाकुंभ की अंतिम तिथि में हुए हैं कुछ बदलाव? जानिए क्या शिवरात्रि के बाद भी रहेगा महाकुंभ

by Sadaf Farooqui
February 19, 2025

Mahakumbh 2025: अफवाहों पर ध्यान न दें, 26 फरवरी को ही खत्म होगा मेला सोशल मीडिया पर इन दिनों अफवाहें...

Prayagraj Kumbh Mela 2025

Mahakumbh 2025 : हर दिन कितने करोड़ श्रद्धालु संगम में लगा रहे आस्था की डुबकी, इतिहास में दर्ज हुआ सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन

by SYED BUSHRA
February 18, 2025

Prayagraj Kumbh Mela 2025 प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ अब तक का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन बन चुका है। 13...

Kumbh Mela 2025

Kumbh Mela 2025: प्रयागराज में कुंभ 2025… श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम

by Mayank Yadav
February 10, 2025

Kumbh Mela 2025: प्रयागराज में कुंभ 2025 अपनी पूरी भव्यता के साथ चल रहा है। करोड़ों श्रद्धालु गंगा, यमुना और...

Sangam Nose Prayagra

Mahakumbh 2025 : क्या है यह संगम नोज, जहां न जाने की अपील कर रहे हैं योगी आदित्यनाथ

by SYED BUSHRA
January 29, 2025

Sangam Nose Prayagraj : प्रयागराज में महाकुंभ मेला का मुख्य आकर्षण संगम नोज़ है, जहां गंगा और यमुना नदियां मिलती...

Lauren Powell Jobs Kumbh Mela

MahaKumbh 2025 : एप्पल की मालकिन, महाकुंभ में लगाएंगी अपनी पहली डुबकी ,उनकी भागीदारी क्यों है इतनी ख़ास

by SYED BUSHRA
January 9, 2025

Reiigious news : महाकुंभ एक ऐसा आयोजन है जो भारतीय संस्कृति, धर्म और परंपराओं का प्रतीक है। यह न केवल...

Next Post
Mahakumbh 2025: क्या अब महाकुंभ पर बनेगी की फ़िल्म ? कौन से सितारें बनेंगे इसका हिस्सा और कब से होगी शूटिंग

Eye Care Tips: क्या है डॉक्टर्स द्वारा बताया गया 20-20-20 eye care फार्मूला और जानें कैसे करता है ये काम

बांदा की ’शहजादी’ को अबू धाबी की जेल में हो गई फांसी, जानिए फंदे वाली तारीख के साथ लेडी की आखिरी ख्वाहिश

बांदा की ’शहजादी’ को अबू धाबी की जेल में हो गई फांसी, जानिए फंदे वाली तारीख के साथ लेडी की आखिरी ख्वाहिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version