Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

U.P Board Exam: परीक्षा केंद्र पर शराब के नशे में पहुंचे स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एसडीएम ने मौके पर लिया एक्शन

उत्तर प्रदेश के उरई में बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट को नशे में पाया गया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है ।

by Ahmed Naseem
March 6, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

U.P Board Exam: उत्तर प्रदेश के उरई में बोर्ड परीक्षा के दौरान एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट को ड्यूटी पर नशे में पाया गया। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक ने तुरंत कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसडीएम मौके पर पहुंचीं और मजिस्ट्रेट को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

मजिस्ट्रेट के कदम लड़खड़ाए, तो हुआ शक

यह मामला कोंच क्षेत्र के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का है। सोमवार को इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के तहत गणित और जीवन विज्ञान का पेपर था। परीक्षा शुरू होने से पहले स्ट्रांग रूम से पेपर निकालने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान केंद्र व्यवस्थापक आभा तिवारी ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट हेमंत कुमार को स्ट्रांग रूम चलने को कहा। जैसे ही हेमंत कुमार आगे बढ़े, उनके कदम लड़खड़ाने लगे। यह देख केंद्र व्यवस्थापक को शक हुआ और उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ज्योति सिंह मौके पर पहुंचीं और कोतवाली पुलिस को बुलाकर मजिस्ट्रेट को सौंप दिया।

RELATED NEWS

gorakhpur police reshuffle inspector sub inspector transfers law order

Gorakhpur Police में बड़ा फेरबदल,SSP गौरव ग्रोवर की सख्त कार्रवाई, कितने इंस्पेक्टर सब इंस्पेक्टर के हुऐ तबादले

April 9, 2025

मेडिकल रिपोर्ट में नशे की पुष्टि

पुलिस ने हेमंत कुमार का मेडिकल परीक्षण कराया। डॉक्टरों ने रिपोर्ट में यह साफ किया कि उनके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। रिपोर्ट मिलते ही जिला प्रशासन ने तुरंत उन्हें निलंबित कर दिया और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई।

अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई

एसडीएम कोंच ज्योति सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट के नशे में होने की सूचना कंट्रोल रूम से दी गई थी। इसी आधार पर मेडिकल परीक्षण कराया गया और रिपोर्ट जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दी गई।सरकारी ड्यूटी पर रहते हुए शराब पीना गंभीर अनुशासनहीनता मानी जाती है। इसलिए मजिस्ट्रेट हेमंत कुमार को निलंबित कर दिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Tags: board exam newsgovernment misconductUttar Pradesh updates
Share197Tweet123Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

gorakhpur police reshuffle inspector sub inspector transfers law order

Gorakhpur Police में बड़ा फेरबदल,SSP गौरव ग्रोवर की सख्त कार्रवाई, कितने इंस्पेक्टर सब इंस्पेक्टर के हुऐ तबादले

by Ahmed Naseem
April 9, 2025

Police Transfers in Gorakhpur गोरखपुर में बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव देखने को मिला। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने...

Next Post
Uttar Pradesh: गंगा में डॉल्फिन की वापसी, उत्तर प्रदेश बना सबसे बड़ा ठिकाना

Uttar Pradesh: गंगा में डॉल्फिन की वापसी, उत्तर प्रदेश बना सबसे बड़ा ठिकाना

General knowledge: भारत बना मेडिकल शिक्षा का हब, सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेजों का रिकॉर्ड बनाया

General knowledge: भारत बना मेडिकल शिक्षा का हब, सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेजों का रिकॉर्ड बनाया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist