Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Mahila Samman Yojana: हो गया ऐलान! दिल्‍ली में महिला सम्मान योजना लागू, मिलेंगे 2500 रुपए

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं को बड़ा तोहफा मिला। सीएम रेखा गुप्ता की सरकार ने महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी, जिसके तहत बीपीएल कार्डधारी महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की सम्मान राशि मिलेगी। योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये आवंटित।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
March 8, 2025
in Breaking, Latest News, दिल्ली
Mahila Samman Yojana
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mahila Samman Yojana: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्‍ली की महिलाओं को सीएम रेखा गुप्‍ता की सरकार बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली कैबिनेट ने शनिवार को महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महिला सम्मान योजना लागू करने की घोषणा कर दी, जिसके तहत अब महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की सम्मान राशि मिलेगी। इस साल के लिए 51 सौ करोड़ रुपए अलॉट किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने संकल्प पत्र में दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपये देने का वादा किया था। ऐसे में आज दिल्ली कैबिनेट से इसकी मंजूरी मिल गई है।

RELATED POSTS

No Content Available

Delhi BJP govt approves ‘Mahila Samriddhi Yojana’ to provide ₹2,500 to women. CM Rekha Gupta says, “On Women’s Day, our cabinet approved the scheme as promised during elections. ₹5,100 crore allocated in the budget. A committee, led by me, is formed, and registrations will… pic.twitter.com/pNBEqnURio

— Gagandeep Singh (@Gagan4344) March 8, 2025

सीएम रेखा गुप्‍ता ने मंत्रियों ने साथ कैबिनेट बैठक के बाद इस योजना को मंजूरी दी। Mahila Samman Yojana का लाभ शुरुआत में केवल बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को मिलेगा। इसके तहत चयनित महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपनी परिवार की भलाई के लिए आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।

यहां पढ़ें: Rahul Gandhi statement: ‘गुजरात कांग्रेस में घुसपैठिए’, बीजेपी से मिले नेताओं की पोल खुली…

दिल्‍ली के जवाहर लाल नेहरू स्‍टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। दिल्‍ली सरकार ने Mahila Samman Yojana पर कैबिनेट बैठक के बाद मुहर लगाई है। आज मैं सभागार ने आई तो बहुत भावुक थी। इस महिला दिवस का यह सबसे बड़ा उपहार है। पिछली सरकारों ने महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं किया लेकिन हम आपकी अपेक्षाओं को पूरा करके दिखाएंगे। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि दिल्ली में बहनों से किया वादा पूरा किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि जब मैं 1993 में विद्यार्थी परिषद में शामिल हुई, तो मेरे परिवार ने इस बारे में सोचा भी नहीं था कि किसी संगठन का हिस्सा होने का क्या मतलब होता है। जब मैंने पहली बार चुनाव लड़ा, तो मेरी मां बहुत नाराज हुई। मां ने कहा कि चुनाव लड़कियों के लिए नहीं हैं, लेकिन पिताजी ने मुझे प्रेरित किया। मेरी पार्टी ने मुझे घर से ढूंढ निकाला और मुख्यधारा की राजनीति और समाज के लिए काम करने को कहा।

Mahila Samman Yojana का एक महत्वपूर्ण शर्त यह है कि जिन बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा, वे किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रही होंगी। यह योजना उन महिलाओं पर लागू होगी, जो सरकारी कर्मचारी नहीं हैं या अन्य सरकारी योजनाओं से वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं करती हैं। दिल्ली सरकार वर्तमान में एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित कर रही है जिसके माध्यम से योजना के लिए पंजीकरण किया जाएगा।

Tags: Mahila Samman Yojana
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
permanently delete data after factory reset

Factory Reset के बाद भी बचा रह जाता है DATA,जानिए इसे पूरी तरह से कैसे मिटाएं

King Release: क्या शाहरुख ख़ान की “किंग” की रिलीज़ डेट बढ़ा दी गई आगे? जानिए निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने बतायी ये बात

King Release: क्या शाहरुख ख़ान की "किंग" की रिलीज़ डेट बढ़ा दी गई आगे? जानिए निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने बतायी ये बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version