रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर आज होगा बड़ा फैसला, सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक

उत्तर प्रदेश के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर सोमवार का दिन अहम माना जा रहा है। जेवर में बन रहे इस एयरपोर्ट के कमर्शियल संचालन को लेकर चल रहे तमाम संशय आज खत्म हो सकते हैं।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 10, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, नोएडा
Noida News
Share on FacebookShare on Twitter

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर सोमवार का दिन अहम माना जा रहा है। जेवर में बन रहे इस एयरपोर्ट के कमर्शियल संचालन को लेकर चल रहे तमाम संशय आज खत्म हो सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में एक उच्चस्तरीय बैठक में एयरपोर्ट की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में उद्घाटन की संभावित तारीख और पहले चरण में किन सेवाओं को शुरू किया जाएगा इस पर फैसला लिया जाएगा।

सीएम योगी की समीक्षा बैठक में होंगे अहम फैसले

आज होने वाली समीक्षा बैठक में टाटा प्रॉजेक्ट, यापल, नायल और डीजीसीए की टीम के अधिकारी मौजूद रहेंगे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है और वह इसके निर्माण कार्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कई बार स्थल निरीक्षण भी किया और इसे समय पर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए थे।

RELATED NEWS

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

सितम्बर 10, 2026
Janmashtami: नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, सुबह से भक्तों की कतार; 500 से ज्यादा व्यंजनों का लगेगा भोग

Janmashtami: नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, सुबह से भक्तों की कतार; 500 से ज्यादा व्यंजनों का लगेगा भोग

सितम्बर 4, 2026

डीजीसीए की टीम ने किया था निरीक्षण

हाल ही में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की टीम ने नोएडा एयरपोर्ट (Noida News) का निरीक्षण किया और यहां की तैयारियों का जायजा लिया। रिपोर्ट के अनुसार एयरपोर्ट का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन टर्मिनल बिल्डिंग और यात्री सुविधाओं का काम अप्रैल तक पूरा नहीं हो पाएगा। जब तक टर्मिनल बिल्डिंग पूरी तरह तैयार नहीं होगी, तब तक इंटरनेशनल फ्लाइट्स का संचालन संभव नहीं है।

यह भी पढ़े: होली और जुमे की नमाज एक दिन, शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील

उद्घाटन को लेकर दो संभावित विकल्प

पहला विकल्प ये है कि घरेलू और कार्गो फ्लाइट्स के साथ एयरपोर्ट का कमर्शियल संचालन शुरू किया जाए। इंटरनेशनल फ्लाइट्स बाद में शुरू कराई जा सकती हैं। इसके लिए संभावित उद्घाटन तिथि 30 अप्रैल तय की गई है। हालांकि अंतिम फैसला सीएम योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निर्भर करेगा कि वे बिना इंटरनेशनल फ्लाइट्स के एयरपोर्ट का उद्घाटन करना चाहते हैं या नहीं। दूसरा विकल्प ये है कि एयरपोर्ट के कमर्शियल संचालन को जून या जुलाई तक टाल दिया जाए ताकि इस दौरान टर्मिनल बिल्डिंग और अन्य यात्री सुविधाओं का काम पूरी तरह पूरा हो जाए।

आज की बैठक पर टिकी निगाहें

सीएम योगी की अध्यक्षता (Noida News) में होने वाली इस समीक्षा बैठक में एयरपोर्ट की प्रगति रिपोर्ट उद्घाटन की संभावित तारीख और पहले चरण में किन सेवाओं की शुरुआत होगी इन सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा होगी। अब देखना होगा कि क्या सरकार 30 अप्रैल से एयरपोर्ट का संचालन शुरू करने का फैसला लेती है या फिर इसे जून-जुलाई तक टालने का निर्णय लिया जाता है।

 

Tags: NOida News
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

ग्रेटर नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन में शामिल होने के...

Janmashtami: नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, सुबह से भक्तों की कतार; 500 से ज्यादा व्यंजनों का लगेगा भोग

Janmashtami: नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, सुबह से भक्तों की कतार; 500 से ज्यादा व्यंजनों का लगेगा भोग

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

Janmashtami Celebration: नोएडा के सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया...

Noida Golf Course Investigation

नोएडा गोल्फ कोर्स को बड़ा झटका: डिप्टी रजिस्ट्रार ने सोसायटी के वित्तीय मामलों की जांच के दिए आदेश

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Noida Golf Course Investigation:नोएडा गोल्फ कोर्स सोसायटी के संचालन और वित्तीय मामलों को लेकर चल रहे विवाद के बीच डिप्टी...

Noida Cyber Fraud: किस ग्रुप से जोड़ बिछाया जाल, तीन लोगों को बनाया शिकार, जानिए कैसे करी 25 लाख की ठगी,

Noida Cyber Fraud: किस ग्रुप से जोड़ बिछाया जाल, तीन लोगों को बनाया शिकार, जानिए कैसे करी 25 लाख की ठगी,

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

नोएडा में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने WhatsApp और Telegram ग्रुप के जरिए...

Noida Development: 1300 एकड़ में मेडिकल हब, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम सहित कई परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी

Noida Development: 1300 एकड़ में मेडिकल हब, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम सहित कई परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

Medical Hub: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की 92वीं बोर्ड बैठक में जेवर-नोएडा एयरपोर्ट क्षेत्र के लिए कई बड़े...

Next Post
budget friendly protein

जानिए किस नस्ल के कुत्ते होते हैं सबसे ज़्यादा ख़तरनाक, इनमें शेर को भी टक्कर देने की होती है ताक़त

Kanpur News

कानपुर में 4 करोड़ रूपए से अधिक का गन्ना डकार गए चूहे, ‘बेजुबान’ बने बाहुबली और स्थापित किया ‘साम्राज्य’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In