Sunday, November 22, 2026 1:41 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » टेक्नोलॉजी » अब Jio भी करेगा Starlink से इंटरनेट सप्लाई, सेटेलाइट से मिलेगा सुपरफास्ट कनेक्शन

अब Jio भी करेगा Starlink से इंटरनेट सप्लाई, सेटेलाइट से मिलेगा सुपरफास्ट कनेक्शन

Reliance Jio ने Elon Musk की Starlink के साथ समझौता कर लिया है। एक दिन पहले Airtel ने भी Elon Musk की स्पेसएक्स के साथ अपनी डील का ऐलान किया था, जो Starlink से संबंधित थी। Starlink में हजारों लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) सेटेलाइट शामिल होते हैं, जो धरती से करीब 550 किमी की ऊचाई पर होते हैं। ये सेटेलाइट लेजर लिंक के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ते हैं और डेटा को तेजी से ट्रांसमिट करते हैं।

by Gulshan
12/03/2025
Reliance Jio Starlink

Reliance Jio Starlink : Reliance Jio ने Elon Musk की SpaceX के साथ साझेदारी की है, जिसके बाद Starlink की इंटरनेट सेवा भारत में उपलब्ध होगी। Starlink, जो SpaceX का एक सेटेलाइट-आधारित इंटरनेट सेवा प्रदाता है, लंबे समय से भारत में अपनी सेवा शुरू करने की कोशिश कर रहा था। ठीक एक दिन पहले, Airtel ने भी SpaceX के साथ साझेदारी का ऐलान किया था। हालांकि, अभी भारतीय अधिकारियों से मंजूरी मिलना बाकी है, जिसके बाद ही Starlink की सेवाएं भारत में शुरू हो सकेंगी।

Reliance Jio की क्या है भूमिका ?

Reliance Jio ने यह घोषणा की है कि वह Starlink के लिए उपकरण, हार्डवेयर और इंस्टॉलेशन में मदद करेगा। Jio प्लेटफॉर्म का उपयोग करके उपभोक्ता इन सेवाओं तक पहुँच प्राप्त कर सकेंगे, जो रिटेल और ऑनलाइन स्टोर्स के रूप में उपलब्ध होंगे।

Airtel और SpaceX ने किया ऐलान

मंगलवार को Airtel ने यह जानकारी दी थी कि उसने SpaceX के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत भारतीय उपभोक्ताओं को जल्द ही Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा मिल सकेगा। हालांकि, इसके लिए SpaceX को भारतीय अधिकारियों से लाइसेंस प्राप्त करना होगा, और सभी मंजूरी मिलने के बाद ही सेवा शुरू हो पाएगी।

RELATED NEWS

No Content Available

क्या है Starlink ?

Starlink, एक सेटेलाइट-आधारित हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा है, जिसे Elon Musk की कंपनी SpaceX ने विकसित किया है। इस सेवा में मोबाइल टावरों की आवश्यकता नहीं होती, और इसका उद्देश्य दुनिया भर में हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराना है, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां पारंपरिक वायर ब्रॉडबैंड नहीं पहुँच पाता। भारत में, इसका सबसे बड़ा फायदा दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि, Starlink में हजारों लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) सेटेलाइट होते हैं, जो धरती से लगभग 550 किमी की ऊंचाई पर होते हैं। ये सेटेलाइट आपस में लेजर लिंक के माध्यम से जुड़े होते हैं, जिससे डेटा का ट्रांसमिशन बेहद तेजी से और आसानी से हो जाता है।

Reliance Jio ने क्या कहा ?

Reliance Jio के ग्रुप CEO, मैथ्यू ओमन ने कहा, “हमारी प्राथमिकता हर भारतीय को किफायती और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड तक पहुंच प्रदान करना है। Starlink को भारत में लाने के लिए SpaceX के साथ हमारी साझेदारी इस दिशा में एक बड़ा कदम है और यह हमारे ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के वादे को और मजबूत करता है।” उन्होंने आगे कहा, “Jio के ब्रॉडबैंड इकोसिस्टम में Starlink के साथ साझेदारी से हम अपनी सेवा को और विस्तारित करेंगे और AI-आधारित युग में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड की उपलब्धता और विश्वसनीयता को बढ़ाएंगे।”

SpaceX का बयान 

SpaceX के प्रेसीडेंट और चीफ ऑपरेशनल ऑफिसर, ग्वेने शॉटवेल ने कहा, “हम भारत की कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाने के लिए Jio के साथ काम करने के लिए तत्पर हैं। हम भारत सरकार से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद, भारतीय उपभोक्ताओं और व्यवसायों को Starlink की हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाओं तक पहुँच प्रदान करने के लिए तैयार हैं।”

यह भी पढ़ें : क्या जसप्रीत बुमराह का खत्म होने वाला है करियर ? टीम इंडिया पर मंडराया खतरा…

Starlink की सेवा का उपयोग करने के लिए एक छोटी डिश की जरूरत होती है, जिसे Starlink टर्मिनल कहा जाता है। उपभोक्ता को यह डिश अपने घर पर सेटअप करानी होती है, जो आकाश में स्थित सेटेलाइट से सिग्नल रिसीव करती है और उन्हें ट्रांसमिट करती है। इसके बाद यह डिश WiFi राउटर से कनेक्ट होती है, जो घर के अंदर लगा होता है।

भारत को Starlink से क्या है फायदा ?

Starlink भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी को काफी हद तक बेहतर बना सकता है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां ब्रॉडबैंड पहुंच नहीं पा रहा है। रिमोट और ग्रामीण क्षेत्रों में इसका फायदा सबसे ज्यादा होगा, जहाँ अभी भी फाइबर इंटरनेट नहीं पहुँच पाया है। खासकर उन इलाकों में स्थित स्कूलों और अस्पतालों को Starlink की सेवा से बड़े फायदे हो सकते हैं। Starlink की मदद से भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी का विस्तार और सुधार हो सकता है, और यह डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण को भी और मजबूती प्रदान करेगा।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Raja Bhaiya

Raja Bhaiya controversy: राजा भैया की पत्नी पर भाई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'भानवी का असली चेहरा सामने लाना जरूरी'

BYD Atto 3 Features

521KM रेंज और मिनटों में चार्ज! BYD ने एक साथ लॉन्च की दो इलेक्ट्रिक कारें, जानें क्या है कीमत ?

MDR charges on UPI payments

Merchant Discount Rate: क्या सरकार UPI और RuPay डेबिट कार्ड पर चार्ज लगाने पर कर रही है विचार

POPULAR POST

Gorakhpur Road Show Death

Road Show Controversy :गोरखपुर में 14 साल के छात्र की मौत, क्यों घिरी सपा? योगी, अखिलेश आमने-सामने

November 20, 2026
IPL Trade : हर्षल पटेल ने आधी सैलरी पर छोड़ी हैदराबाद, किस टीम में हुए शामिल, कितने करोड़ में हुआ सौदा?

IPL Trade : हर्षल पटेल ने आधी सैलरी पर छोड़ी हैदराबाद, किस टीम में हुए शामिल, कितने करोड़ में हुआ सौदा?

November 17, 2026
Wedding Season 2026

Wedding Season : दिल्ली-NCR में बरसेगा पैसा, क्या शादी ब्याह से होगा 6 लाख करोड़ का कारोबार?

November 20, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Accident News : तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; एक युवक की मौत

Accident News : तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; एक युवक की मौत

November 16, 2026
SBI UPI Service: 19 नवंबर को कुछ समय तक बंद रह सकती है SBI की UPI सर्विस, बैंक ने जारी किया अलर्ट

SBI UPI Service: 19 नवंबर को कुछ समय तक बंद रह सकती है SBI की UPI सर्विस, बैंक ने जारी किया अलर्ट

November 18, 2026

LATEST

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India