मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Chhava Collection: विक्की कौशल की “छावा” शामिल हो गई सब से ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्मों में, जाने अब तक की कमाई

'छावा' ने 526 करोड़ की कमाई कर 'गदर 2' को पीछे छोड़ दिया और टॉप 10 में जगह बना ली। फिल्म की कहानी, निर्देशन और विक्की कौशल की दमदार एक्टिंग ने इसे जबरदस्त हिट बना दिया है।

by Sadaf Farooqui
मार्च 12, 2025
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

Chhava Collection: विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘छावा’ ने भारतीय सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना लिया है। इस फिल्म ने अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली है। खास बात यह है कि ‘छावा’ ने सनी देओल की ‘गदर 2’ को पीछे छोड़ते हुए ऑल टाइम इंडियन बॉक्स ऑफिस चार्ट में 10वें स्थान पर कब्जा कर लिया है।

526 करोड़ का शानदार कलेक्शन

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘छावा’ ने भारत में 526.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह आंकड़ा ‘गदर 2’ के 525.7 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन से ज्यादा है। इस कलेक्शन में फिल्म के तेलुगु वर्जन की कमाई भी शामिल है।

RELATED NEWS

Isha Koppikar Statement: ट्रोलिंग और अनफॉलो से नहीं डरतीं ईशा कोप्पिकर, बोलीं- ‘हां, मैं अंधभक्त हूं, अपने देश के लिए’

Isha Koppikar Statement: ट्रोलिंग और अनफॉलो से नहीं डरतीं ईशा कोप्पिकर, बोलीं- ‘हां, मैं अंधभक्त हूं, अपने देश के लिए’

अगस्त 11, 2026
Amitabh Bachchan: ज़्यादा काम करने के चक्कर में बिग बी से हुई ये ग़लती, फैंस से हाथ जोड़कर मांगी माफी

Amitabh Bachchan: ज़्यादा काम करने के चक्कर में बिग बी से हुई ये ग़लती, फैंस से हाथ जोड़कर मांगी माफी

अगस्त 11, 2026

‘छावा’ साल 2024 की पहली हिंदी फिल्म है जिसका तेलुगु वर्जन भी रिलीज हुआ है। इससे पहले शाहरुख खान की ‘जवान’ ने ऐसा कर बड़ा धमाका किया था। साथ ही, फिल्म ने एस.एस. राजामौली की ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ते हुए हिंदी सिनेमा की छठी सबसे बड़ी हिट बनने का भी गौरव हासिल किया है।

शानदार निर्देशन और दमदार परफॉर्मेंस

‘छावा’ का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की कहानी पर आधारित है। फिल्म की भावनात्मक गहराई, बेहतरीन एक्टिंग और शानदार वॉर सीन्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, खासतौर पर महाराष्ट्र में इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

विक्की कौशल ने संभाजी महाराज के किरदार में जान डाल दी है। उनकी एक्टिंग की हर तरफ तारीफ हो रही है। यह फिल्म शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है और अपने दमदार कंटेंट की वजह से लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है।

‘पठान’ और ‘एनिमल’ को भी पछाड़ सकती है ‘छावा’

‘छावा’ ने पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते वीकडेज में भी शानदार कमाई की है। फिल्म का चौथा हफ्ता भी जबरदस्त रहा, जिससे इसने ‘गदर 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया।

अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म आने वाले दिनों में ‘पठान’ (543.09 करोड़ रुपये), ‘एनिमल’ (553.87 करोड़ रुपये) और ‘स्त्री 2’ (597.99 करोड़ रुपये) जैसी बड़ी हिट फिल्मों को भी पीछे छोड़ सकती है।

‘छावा’ ने यह साबित कर दिया कि अगर कंटेंट दमदार हो तो ऐतिहासिक ड्रामा भी दर्शकों को बड़े पैमाने पर थिएटर्स में खींच सकता है।

Tags: Bollywood NewsBox Office CollectionChhava Movie
Share198Tweet124Share50

Sadaf Farooqui

Related Posts

Isha Koppikar Statement: ट्रोलिंग और अनफॉलो से नहीं डरतीं ईशा कोप्पिकर, बोलीं- ‘हां, मैं अंधभक्त हूं, अपने देश के लिए’

Isha Koppikar Statement: ट्रोलिंग और अनफॉलो से नहीं डरतीं ईशा कोप्पिकर, बोलीं- ‘हां, मैं अंधभक्त हूं, अपने देश के लिए’

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Isha Koppikar Statement: बॉलीवुड की ‘खल्लास गर्ल’ ईशा कोप्पिकर एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं।...

Amitabh Bachchan: ज़्यादा काम करने के चक्कर में बिग बी से हुई ये ग़लती, फैंस से हाथ जोड़कर मांगी माफी

Amitabh Bachchan: ज़्यादा काम करने के चक्कर में बिग बी से हुई ये ग़लती, फैंस से हाथ जोड़कर मांगी माफी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी काम के प्रति अपने जुनून से युवाओं...

Neet Paper Leak Protest: इब्राहिम अली खान ने छात्रों के लिए जताई चिंता, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

Neet Paper Leak Protest: इब्राहिम अली खान ने छात्रों के लिए जताई चिंता, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Neet Paper Leak Protest: बॉलीवुड अभिनेता Saif Ali Khan के बेटे Ibrahim Ali Khan एक सामाजिक मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया...

Bollywood News: बॉलीवुड में बदल रहा रोमांस का चेहरा, नई पीढ़ी के इन एक्टर्स पर टिकी दर्शकों की नजर

Bollywood News: बॉलीवुड में बदल रहा रोमांस का चेहरा, नई पीढ़ी के इन एक्टर्स पर टिकी दर्शकों की नजर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Bollywood News: मुंबई। बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का दौर लगातार बदल रहा है। लंबे समय तक बड़े सितारों का दबदबा...

Bollywood News: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

Salman Khan Matrubhoomi Release: मुंबई। Salman Khan की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' एक बार फिर चर्चा...

Next Post
Holi 2025: होली के दिन दिल्ली मेट्रो का विशेष शेड्यूल जारी जानिए होली 2025 पर बदला हुआ समय क्या है

Holi 2025: होली के दिन दिल्ली मेट्रो का विशेष शेड्यूल जारी जानिए होली 2025 पर बदला हुआ समय क्या है

Uttar Pradesh: Yogi सरकार का बड़ा फैसला,यूपी आउटसोर्स सेवा निगम की होगी स्थापना,कर्मचारियों के लिये खोल दिया खजाना,

Uttar Pradesh: Yogi सरकार का बड़ा फैसला,यूपी आउटसोर्स सेवा निगम की होगी स्थापना,कर्मचारियों के लिये खोल दिया खजाना,

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist