Sunday, November 22, 2026 1:41 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Vadodara Accident : ‘नशे में नहीं था, 50 KM/h की रफ्तार से चल रही थी कार…’ लॉ स्टूडेंट ने अपने बचाव में पेश किया दावा

Vadodara Accident : ‘नशे में नहीं था, 50 KM/h की रफ्तार से चल रही थी कार…’ लॉ स्टूडेंट ने अपने बचाव में पेश किया दावा

वडोदरा में देर रात तेज रफ्तार कार ने दो स्कूटी को टक्कर मारी, जिसमें एक महिला की जान चली गई और चार लोग घायल हो गए। आरोपी, 20 वर्षीय लॉ स्टूडेंट रक्षित चौरसिया पर नशे में गाड़ी चलाने का संदेह है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

by Gulshan
15/03/2025
Vadodara Accident

Vadodara Accident : गुजरात के वडोदरा शहर में शुक्रवार तड़के 12:30 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय लॉ स्टूडेंट रक्षित चौरसिया की तेज़ रफ्तार कार दो स्कूटरों से टकरा गई। हादसे के बाद आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या नशे में था आरोपी ?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रक्षित चौरसिया नशे में था और टक्कर के बाद “एक और राउंड, एक और राउंड” चिल्ला रहा था। पुलिस ने इस घटना में ड्रंक ड्राइविंग की संभावना जताई है और आरोपी की मेडिकल जांच की जा रही है।

क्या थी हादसे की वजह ?

यह दुर्घटना वडोदरा के करीलीबाग क्षेत्र स्थित मुक्तानंद क्रॉस रोड पर हुई। पुलिस के मुताबिक, कार आरोपी के दोस्त मित चौहान की थी, जो उस समय सह-चालक की सीट पर बैठा था। सीसीटीवी फुटेज में दिखता है कि तेज़ रफ्तार कार ने दो स्कूटरों को जोरदार टक्कर मारी और काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई।हादसे में हेमाली पटेल नाम की महिला की मौत हो गई, जो स्कूटी चला रही थीं। अन्य चार घायल व्यक्ति अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। पुलिस उपायुक्त पन्ना मोमाया के अनुसार, रक्षित चौरसिया मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी का निवासी है और वडोदरा में पीजी की पढ़ाई कर रहा है।

RELATED NEWS

No Content Available

सामने आया आरोपी का बयान 

गिरफ्तारी के बाद रक्षित चौरसिया ने पुलिस से कहा कि वह नशे में नहीं था और हादसा सड़क पर पड़े गड्ढे के कारण हुआ। उसने दावा करते हुए कहा, “हम स्कूटी से आगे जा रहे थे, जब दाएं मुड़े तो एक गड्ढा था। एक स्कूटी और कार थीं, कार ने दूसरी स्कूटी को हल्का सा टक्कर मारी और एयरबैग अचानक खुल गए, जिससे हमें कुछ समझ नहीं आया और कार नियंत्रण से बाहर हो गई।”

रक्षित ने यह भी कहा, “हम 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जा रहे थे और उस समय सड़क पर कोई नहीं था, केवल एक स्कूटर और एक कार थी। मुझे नहीं पता था कि कुछ गलत हुआ है। मैंने कोई पार्टी नहीं की थी, मैं बस होलिका दहन में गया था और नशे में नहीं था। मुझे बाद में पता चला कि एक महिला की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हुए। मैं पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें हर संभव मदद देना चाहता हूं, यह मेरी गलती है।”

पुलिस ने खंगाली CCTV फुटेज

सीसीटीवी फुटेज में तेज़ रफ्तार कार को स्कूटरों से टकराते और घसीटते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि मुख्यतः यह हादसा ओवरस्पीडिंग की वजह से हुआ और यह ड्रंक ड्राइविंग का मामला भी हो सकता है। आरोपी का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है ताकि यह पता चल सके कि वह शराब के नशे में था या नहीं।

वडोदरा पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कोमार ने बताया कि हादसे में तीन दोपहिया वाहन और एक चारपहिया वाहन शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके सभी गतिविधियों की जांच की जा रही है। हादसे से जुड़े सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं और मामले की पूरी जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : ऐसा क्या हुआ कि होली पर पुरुषों को कर दिया गया गांव बदर, यहां सिर्फ…

घटना के बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें देखा गया कि आरोपी के दोस्त मित चौहान ने कार से उतरते ही रक्षित चौरसिया पर आरोप लगाए। गुस्साए लोगों ने चौरसिया की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Lucknow

Lucknow Uproar: वकील से बदसलूकी का आरोप, पुलिसवालों पर मुकदमा दर्ज, थाने में जमकर हंगामा

Vikasnagar

Vikasnagar arson: होली पर रेस्टोरेंट में लगी आग, शरारती तत्वों पर शक... लाखों का सामान स्वाहा

Stock Market Tips

शेयर बाजार में बनना है ज़ीरो से हीरो ? इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिर होगी बंपर कमाई

POPULAR POST

Malihabad Farmer Death

Drain Accident : तिलक समारोह में नाली में गिरने से किसान की मौत, कैसे हुआ हादसा?

November 17, 2026
Ball Tampering Controversy: ख्वाजा और डेविड वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की गोपनीय जांच पर उठाए सवाल

Ball Tampering Controversy: ख्वाजा और डेविड वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की गोपनीय जांच पर उठाए सवाल

November 17, 2026
Balrampur Road Accident

Balrampur Accident: घने कोहरे ने ली पांच लोगों की जान,परिवारों में पसरा मातम; दो की हालत गंभीर

November 18, 2026
Vande Bharat Penalty: परिजनों को ट्रेन के अंदर छोड़ना पड़ गया भरी, समय से ना उतरने पर परिवार को देना पड़ा भारी जुर्माना

Vande Bharat Penalty: परिजनों को ट्रेन के अंदर छोड़ना पड़ गया भरी, समय से ना उतरने पर परिवार को देना पड़ा भारी जुर्माना

November 16, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Gold Fraud : सोने में मिलाया जा रहा चीन का कौन सा पाउडर? हॉलमार्किंग मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट

Gold Fraud : सोने में मिलाया जा रहा चीन का कौन सा पाउडर? हॉलमार्किंग मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट

November 17, 2026

LATEST

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India