गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

कौन हैं Lex Fridman और क्यों हो रही चर्चा, जिनके Podcast में पीएम मोदी ने खोले बचपन के राज़

लेक्स फ्रिडमैन पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने बचपन, परिवार और भारत की नीतियों पर बात की। उन्होंने माता-पिता के संघर्ष, स्कूल के अनुभव साझा किए और भारत-पाक रिश्तों व रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की।

by SYED BUSHRA
मार्च 17, 2025
in विदेश
: PM Modi interview on Lex Fridman podcast
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi interview on Lex Fridman podcast लेक्स फ्रिडमैन का नाम अचानक सुर्खियों में आ गया है, क्योंकि उनके पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया। 16 मार्च को प्रसारित हुए इस एपिसोड में पीएम मोदी ने अपने बचपन, परिवार और भारत की नीतियों पर खुलकर बातचीत की। फ्रिडमैन ने इसे अपने जीवन की “सबसे शक्तिशाली बातचीत” बताया।

लेक्स फ्रिडमैन एक जाने-माने इंटरव्यूअर

लेक्स फ्रिडमैन अपने पॉडकास्ट के लिए मशहूर हैं, जहां वे दुनिया की बड़ी हस्तियों से लंबी और गहरी बातचीत करते हैं। उनके शो में अब तक एलन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप, वोलोडिमिर जेलेंस्की, जॉर्डन पीटरसन समेत कई दिग्गज शामिल हो चुके हैं। उनका पॉडकास्ट आमतौर पर तीन घंटे से ज्यादा लंबा होता है, जिसमें वे अपने मेहमानों की जिंदगी और दुनिया के मुद्दों पर खुली चर्चा करते हैं।

RELATED NEWS

PM Modi abuse case

No FIR: पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी, दिल्ली पुलिस किस बात से डरी, लिया बड़ा फैसला

अगस्त 3, 2026
Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

अगस्त 2, 2026

फ्रिडमैन खुद को एक निष्पक्ष श्रोता के रूप में पेश करते हैं, जो अपने मेहमानों की बातों को समझने की कोशिश करते हैं, बजाय कि उनसे बहस करें। उन्होंने एक बार कहा था, “अगर आप इतिहास को समझना चाहते हैं, तो आपको हर व्यक्ति के नजरिए को सहानुभूति से सुनना होगा।”

लेक्स फ्रिडमैन का सफर

41 साल के फ्रिडमैन का जन्म ताजिकिस्तान में हुआ था, लेकिन जब वे 11 साल के थे, तब उनका परिवार अमेरिका चला गया। उनके पिता अलेक्जेंडर फ्रिडमैन सोवियत संघ के एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक थे। फ्रिडमैन ने पेंसिल्वेनिया के ड्रेक्सल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की।

उन्होंने गूगल में मशीन लर्निंग रिसर्चर के रूप में काम किया और फिर MIT में रिसर्चर बने। वहां उन्होंने 2019 में एक स्टडी की, जिसमें टेस्ला की सेमी-ऑटोमैटिक कारों पर रिसर्च किया। इस स्टडी से उनकी खासी पहचान बनी और एलन मस्क का ध्यान उन पर गया।

पीएम मोदी ने साझा किए बचपन के अनुभव

पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने अपने बचपन के संघर्षों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि उनका परिवार बेहद साधारण था और उन्हें कभी गरीबी का बोझ महसूस नहीं हुआ, क्योंकि उन्होंने कभी तुलना नहीं की।

उन्होंने कहा, “मेरे पिता बहुत अनुशासित थे। वे सुबह 4 बजे घर से निकल जाते थे, कई मंदिरों में जाकर फिर दुकान खोलते थे। उनके जूते पारंपरिक चमड़े के बने होते थे, जो चलते वक्त टक-टक की आवाज करते थे। गांव के लोग उनके कदमों की आवाज से समय का अंदाजा लगा लेते थे।”

मां के संघर्ष और स्कूल के दिन

पीएम मोदी ने अपनी मां के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने घर की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। लेकिन इन कठिनाइयों का उनके मन पर नकारात्मक असर नहीं पड़ा।

उन्होंने स्कूल के दिनों की एक घटना साझा की, जब उनके मामा ने बिना जूतों के स्कूल जाते देखा। मामा ने उन्हें कैनवास के जूते दिलाए, लेकिन वे जल्दी गंदे हो जाते थे। मोदी जी ने बताया कि वे चॉक के टुकड़ों को पानी में घोलकर पॉलिश बना लेते थे और जूतों को चमकाते थे।

भारत-पाकिस्तान रिश्तों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

पॉडकास्ट में पाकिस्तान से रिश्तों पर भी चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने शांति प्रयासों के तहत लाहौर की यात्रा की, लेकिन कुछ चीजें भारत के नियंत्रण में नहीं होतीं।

उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा कि वे व्लादिमीर पुतिन और वोलोडिमिर जेलेंस्की दोनों से बात कर सकते हैं, क्योंकि भारत शांति का पक्षधर है।

लेक्स फ्रिडमैन का यह पॉडकास्ट पीएम मोदी की जिंदगी के अनछुए पहलुओं को सामने लाया। इसमें उनकी सादगी, अनुशासन और नेतृत्व के गुण दिखे। इस इंटरव्यू ने फ्रिडमैन को भारत में भी चर्चा का विषय बना दिया है।

Tags: Lex Fridman podcastPM Modi
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

PM Modi abuse case

No FIR: पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी, दिल्ली पुलिस किस बात से डरी, लिया बड़ा फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Case Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के मामले में...

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Support Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहने वाली युवती रुचिका सिंह के मामले ने नया राजनीतिक...

Delhi Police: PM मोदी कोअपशब्द बोलने लड़की ने मांगी माफी,वीडियो वायरल में उम्र और दावों पर उठे रहे सवाल

Delhi Police: PM मोदी कोअपशब्द बोलने लड़की ने मांगी माफी,वीडियो वायरल में उम्र और दावों पर उठे रहे सवाल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 1, 2026

Delhi Police: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक नाबालिग लड़की का माफी...

PM Modi Facebook Video Removed

Meta Statement: मोदी के NEET वाला वीडियो हटाने पर मेटा ने क्या दी सफाई, मांगी माफी, पोस्ट फिर किया बहाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Meta Statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने NEET पेपर लीक के...

Kargil Divas 2026: कारगिल विजय दिवस से पहले पीएम मोदी ने वीर जवानों को किया नमन, युवाओं को दिया खास संदेश

Kargil Divas 2026: कारगिल विजय दिवस से पहले पीएम मोदी ने वीर जवानों को किया नमन, युवाओं को दिया खास संदेश

by Sadaf Farooqui
जुलाई 26, 2026

Kargil Divas 2026: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रसारित 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के...

Next Post
Aurangzeb

Aurangzeb Grave Row: औरंगजेब की कब्र को लेकर हंगामा, VHP-बजरंग दल ने दी 'कारसेवा' की धमकी

adharcard

घर बैठे कैसे करें Aadhaar नंबर को Demat अकाउंट से लिंक, जानें क्या हैं इसके फायदे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist