Thursday, November 5, 2026 8:21 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » अद्भुत कहानियां » Success story: कैसा छोटा सा दूधिया बना milk king , 60 letter से शुरू हुआ सफर,अब हर दिन बेचते हैं इतने लाख लीटर दूध

Success story: कैसा छोटा सा दूधिया बना milk king , 60 letter से शुरू हुआ सफर,अब हर दिन बेचते हैं इतने लाख लीटर दूध

पारस मिल्क की शुरुआत महज 60 लीटर दूध बेचने से हुई थी। आज यह भारत की बड़ी डेयरी कंपनियों में शामिल है। कंपनी ने डेयरी के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी कारोबार बढ़ाया है और 5,400 गांवों से जुड़े किसानों को आर्थिक मदद भी देती है।

by Ahmed Naseem
20/03/2025

Success story: अगर आप दिल्ली-एनसीआर या आसपास रहते हैं, तो आपने “पारस मिल्क” का नाम जरूर सुना होगा। यह ब्रांड रोजाना लाखों घरों तक दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स पहुंचाता है। आज यह मदर डेयरी और अमूल जैसी बड़ी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रहा है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसकी शुरुआत महज 60 लीटर दूध बेचने से हुई थी।

वेद राम नागर: एक छोटे दूध विक्रेता से बिजनेस आइकन तक

वेद राम नागर का जन्म 1933 में हुआ था। उन्होंने 27 साल की उम्र में एक छोटे दूध विक्रेता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में वे रोजाना सिर्फ 50-60 लीटर दूध बेचते थे। उस समय डेयरी बिजनेस में ज्यादा ग्रोथ की संभावना नहीं थी, लेकिन वेद राम नागर ने इस इंडस्ट्री को करीब से समझा। उन्हें अहसास हुआ कि अगर बड़े पैमाने पर दूध को सही तरीके से प्रोसेस और डिस्ट्रीब्यूट किया जाए, तो यह एक सफल बिजनेस बन सकता है।

पहला प्लांट और कंपनी का विस्तार

उनकी मेहनत रंग लाई, और 1980 में उन्होंने पहली डेयरी फर्म स्थापित की। 1984 में दूध और अन्य डेयरी उत्पादों के प्रसंस्करण के लिए एक यूनिट शुरू की गई। इसके बाद 1986 में “वी.आर.एस. फूड्स” नाम की कंपनी बनाई, जो आगे चलकर एक बड़ी डेयरी कंपनी बन गई।1987 में उन्होंने गाजियाबाद के साहिबाबाद में पहला बड़ा मिल्क प्लांट खोला, जिससे दूध के बड़े पैमाने पर प्रोसेसिंग और सप्लाई में मदद मिली। फिर 1992 में गुलावठी में एक और प्लांट शुरू किया गया, जिससे कारोबार तेजी से बढ़ने लगा।

RELATED NEWS

No Content Available

देशभर में विस्तार और नई पहचान

2004 में पारस मिल्क ने दिल्ली-एनसीआर के बाहर कदम रखा और ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में एक नया मिल्क प्लांट स्थापित किया। इससे कंपनी को अन्य राज्यों में भी अपना कारोबार फैलाने का मौका मिला।

2005 में वेद राम नागर का निधन हो गया। उनके बेटे इस बिजनेस को आगे बढ़ाने लगे। 2008 में कंपनी का नाम बदलकर “वेदराम एंड संस प्राइवेट लिमिटेड” कर दिया गया। इसके बाद “पारस” ब्रांड को और मजबूती मिली, और कंपनी ने कई नए डेयरी प्रोडक्ट्स बाजार में उतारे।

 

सामाजिक कार्यों और राजनीति में योगदान

वेद राम नागर के पांच बेटे हैं। इनमें से एक, सुरेंद्र सिंह नागर, राज्यसभा सांसद हैं। बाकी बेटे कंपनी के विस्तार में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पारस मिल्क का परिवार समाजसेवा में भी सक्रिय है। “चौधरी वेद राम चैरिटेबल ट्रस्ट” के जरिए वे शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई सामाजिक कार्य कर रहे हैं।

5,400 गांवों से जुड़ा नेटवर्क, लाखों किसानों को फायदा

आज पारस मिल्क का नेटवर्क हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में फैला हुआ है। यह कंपनी 5,400 गांवों से सीधे जुड़ी है, जहां हजारों किसान डेयरी और पशुपालन से जुड़े हुए हैं। कंपनी किसानों से दूध खरीदने के साथ-साथ पशुपालन और खेती के लिए आर्थिक मदद भी देती है, जिससे गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलता है।

पारस मिल्क का आज का कारोबार

वर्तमान में पारस मिल्क हर दिन करीब 36 लाख लीटर दूध बेचता है। दिल्ली-एनसीआर सहित कई बड़े शहरों में इसकी मजबूत पकड़ है।कंपनी ने घी, मक्खन, पनीर, दही और फ्लेवर्ड मिल्क जैसे कई डेयरी प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए हैं, जो ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

पारस मिल्क की कहानी मेहनत और दूरदर्शिता का एक बेहतरीन उदाहरण है। सिर्फ 60 लीटर दूध बेचने से शुरू हुआ यह सफर आज करोड़ों का कारोबार बन चुका है। पारस ब्रांड ने न सिर्फ डेयरी उद्योग में अपनी पहचान बनाई, बल्कि यह किसानों और समाजसेवा में भी अहम भूमिका निभा रहा है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Religious News: शनि का बड़ा बदलाव, कब से होगी साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू किन राशियों को रहना होगा सतर्क

Religious News: शनि का बड़ा बदलाव, कब से होगी साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू किन राशियों को रहना होगा सतर्क

Uttar Pradesh: यूपी के विधायकों के लिए बुरी खबर, उनकी कौन सी गाड़ियों को अब नहीं मिलेगा वीआईपी पास

Uttar Pradesh: यूपी के विधायकों के लिए बुरी खबर, उनकी कौन सी गाड़ियों को अब नहीं मिलेगा वीआईपी पास

justice Ram Manohar Mishra verdicts

Uttar Pradesh : कौन हैं इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज राम मनोहर मिश्र जो रेप और यौन उत्पीड़न का फ़र्क बता चर्चा मे आए

POPULAR POST

Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026

LATEST

Dhanteras 2026: ‘हर घर में आए सुख-समृद्धि और खुशहाली’, CM योगी ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Dhanteras 2026: ‘हर घर में आए सुख-समृद्धि और खुशहाली’, CM योगी ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

November 5, 2026
Yam Deep Daan on Dhanteras

Dhanteras2026:धनतेरस पर क्यों जलाया जाता है यम का दीपक? जानिए इसका धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

November 5, 2026
Cyber Crime :आपके नाम पर फर्जी SIM मिला तो हो सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना; जानिए घर बैठे कैसे करें जांच

Cyber Crime :आपके नाम पर फर्जी SIM मिला तो हो सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना; जानिए घर बैठे कैसे करें जांच

November 5, 2026
Insurance Update : कार-बाइक का इंश्योरेंस कराने का तरीका बदला, कब से लागू होंगे नए नियम; जानिए क्या होगा खास?

Insurance Update : कार-बाइक का इंश्योरेंस कराने का तरीका बदला, कब से लागू होंगे नए नियम; जानिए क्या होगा खास?

November 5, 2026
Volkswagen Virtus Facelift: टीजर जारी, नए लुक के साथ आएगी सेडान; क्या इस बार मिलेगा 8-स्पीड गियरबॉक्स?

Volkswagen Virtus Facelift: टीजर जारी, नए लुक के साथ आएगी सेडान; क्या इस बार मिलेगा 8-स्पीड गियरबॉक्स?

November 5, 2026
Birthday Special : विराट कोहली के  ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना किसी के लिये भी बड़ी चुनौती

Birthday Special : विराट कोहली के ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना किसी के लिये भी बड़ी चुनौती

November 5, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India