Tuesday, November 3, 2026 3:00 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Uttar Pradesh : कौन हैं इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज राम मनोहर मिश्र जो रेप और यौन उत्पीड़न का फ़र्क बता चर्चा मे आए

Uttar Pradesh : कौन हैं इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज राम मनोहर मिश्र जो रेप और यौन उत्पीड़न का फ़र्क बता चर्चा मे आए

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज राम मनोहर मिश्र ने रेप और यौन अपराधों की परिभाषा स्पष्ट की। उन्होंने योगी आदित्यनाथ से जुड़े आदेश को हटाने का निर्देश दिया और महिलाओं के अधिकारों पर अहम फैसले लिए।

by SYED BUSHRA
20/03/2025
justice Ram Manohar Mishra verdicts

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज राम मनोहर नारायण मिश्र ने एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी युवती का जबरन स्तन पकड़ता है या पायजामे का नाड़ा तोड़ता है, तो यह रेप की श्रेणी में नहीं आएगा। यानी ऐसे मामले में धारा 376 के तहत आरोप तय नहीं किया जा सकता। हालांकि, यह गंभीर यौन अपराध माना जाएगा और धारा 354-बी के तहत आरोपी को सजा दी जाएगी।

रेप और अपराध की तैयारी में अंतर

कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा कि रेप की कोशिश और अपराध की तैयारी के बीच का अंतर समझना जरूरी है। किसी घटना को किस धारा के तहत रखा जाएगा, यह घटना की प्रकृति और उसके इरादे पर निर्भर करता है। कासगंज के एक मामले में यह टिप्पणी करते हुए हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि कानून को सही तरीके से समझना और लागू करना आवश्यक है।

कौन हैं जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्र?

जस्टिस राम मनोहर मिश्र का जन्म 6 नवंबर 1964 को हुआ था। उन्होंने 1985 में कानून की पढ़ाई पूरी की और 1987 में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। साल 1990 में वे उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में मुंसिफ के रूप में शामिल हुए।

RELATED NEWS

Gen Z की भाषा या अपराध? जानिए कब गाली देना बन जाता है क्राइम क्या कहता है भारतीय कानून

Gen Z की भाषा या अपराध? जानिए कब गाली देना बन जाता है क्राइम क्या कहता है भारतीय कानून

August 2, 2026

2005 में उनका प्रमोशन उच्चतर न्यायिक सेवा में हुआ। इसके बाद 2019 में उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने बागपत और अलीगढ़ जैसे जिलों में सेवा दी। इसके अलावा, वे लखनऊ में जिला एवं सत्र न्यायाधीश और जेटीआरआई के निदेशक भी रह चुके हैं।

उनके कुछ अहम केस और उसके फैसले

मार्च 2024 में, जस्टिस मिश्र की अध्यक्षता वाली हाईकोर्ट की बेंच ने एक निचली अदालत के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तुलना यूनानी दार्शनिक प्लेटो की अवधारणा से की गई थी। निचली अदालत ने कहा था कि जब कोई धार्मिक व्यक्ति सत्ता में होता है, तो शासन के अच्छे परिणाम सामने आते हैं। जस्टिस मिश्र ने इस टिप्पणी को हटाने का आदेश दिया।

महिलाओं से जुड़े अहम फैसले

2023 में, रेप के एक मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि पीड़िता को सह-अपराधी मानना पूरी तरह गलत है। ऐसी बातें महिला के सम्मान के खिलाफ हैं और समाज में गलत संदेश देती हैं।

2024 में, एक महिला के गुजारे भत्ते से जुड़े मामले में सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि मिडिल क्लास परिवार की महिला के लिए 2500 रुपये में गुजारा करना बहुत मुश्किल है। इसलिए, भत्ते की राशि को बढ़ाकर 5000 रुपये प्रति माह किया जाना चाहिए।

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में सुनवाई

मथुरा में चल रहे कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद की सुनवाई भी जस्टिस मिश्र की बेंच में हो रही है। इस मामले की अगली सुनवाई 3 अप्रैल को होनी तय है।

Related Posts

Gen Z की भाषा या अपराध? जानिए कब गाली देना बन जाता है क्राइम क्या कहता है भारतीय कानून

Gen Z की भाषा या अपराध? जानिए कब गाली देना बन जाता है क्राइम क्या कहता है भारतीय कानून

August 2, 2026
Next Post
UP Weather Update

UP Weather Update: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट

Ghaziabad News

शादी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, वृद्ध महिला को कंगाल कर फरार हुआ ठग

Gold Rate Today

सोने की रिकॉर्ड तेजी पर लगा ब्रेक! आज 22k सोने का रेट गिरा, जानें ताजा भाव

POPULAR POST

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

November 1, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
US Iran Tension : बातचीत के बीच केशम द्वीप पर बरसी अमेरिकी मिसाइलें, क्या फिर भड़केगी जंग? तेल के दाम उछले

US Iran Tension : बातचीत के बीच केशम द्वीप पर बरसी अमेरिकी मिसाइलें, क्या फिर भड़केगी जंग? तेल के दाम उछले

November 2, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026

LATEST

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case : चंदा चोरी का सुप्रीम कोर्ट ने किया निपटारा, CJI सूर्यकांत की बेंच ने क्यों लिया यह फैसला?

November 3, 2026
Malihabad Case : क्यों 14साल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, शिकायत के बाद भी सोती रही पुलिस?

Malihabad Case : क्यों 14साल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, शिकायत के बाद भी सोती रही पुलिस?

November 3, 2026
Air Fare Hike : हवाई टिकट 700% महंगे होने पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 2027 से बदलेंगे नियम

Air Fare Hike : हवाई टिकट 700% महंगे होने पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 2027 से बदलेंगे नियम

November 3, 2026
Shahi Wedding: अमेरिका से आएगा किसका दामाद? 10 बीघा में शाही शादी, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों से सजावट की तैयारी

Shahi Wedding: अमेरिका से आएगा किसका दामाद? 10 बीघा में शाही शादी, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों से सजावट की तैयारी

November 3, 2026
Lucknow Train Theft: लखनऊ में फर्स्ट AC कोच से महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार चेन खींचने पर भी नहीं मिली मदद

Lucknow Train Theft: लखनऊ में फर्स्ट AC कोच से महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार चेन खींचने पर भी नहीं मिली मदद

November 2, 2026
कौन हैं वृंदावन के 19 साल के शाश्वत आचार्य महाराज? जिनके अनोखे अंदाज़ की दीवानी हो रही नई पीढ़ी

कौन हैं वृंदावन के 19 साल के शाश्वत आचार्य महाराज? जिनके अनोखे अंदाज़ की दीवानी हो रही नई पीढ़ी

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India