Saturday, June 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कानपुर के युवा साइंटिस्ट ने बनाया ‘त्रिशूल’, इस ‘ब्रम्हास्त्र’ की खासियत जानकर आप हो जाएंगे चकित

कानपुर पीएसआईटी के साइंटिस्ट संदीप खरे और उनकी टीम ने त्रिशूल नाम के रॉकेट का किया निर्माण, रॉकेट 1 किलोग्राम तक के पेलोड को 1 किलोमीटर की ऊंचाई तक ले जाने में सक्षम।

by Vinod
March 23, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, शिक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। ब्राजील की आठ वर्षीय बच्ची निकोल ऑलिवेरिया के बारे में आपने जरूर सुना होगा। नन्हीं परी नासा के मिशन एस्टेरॉयड्स (क्षुद्र ग्रह) की तलाश कार्यक्रम में शामिल होकर दुनिया की सबसे युवा खगोल वैज्ञानिक बन गई हैं। कुछ ऐसा ही कारनामा कानपुर के PSIT से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और Raman Research and Innovation  के संस्थापक एवं CEO संदीप खरे ने करके दिखाया है। युवा साइंटिस्ट ने अपनी टीम के साथ ‘त्रिशूल’ नाम का साउंडिंग रॉकेट का निर्माण किया है। यह रॉकेट 1 किलोग्राम तक के पेलोड को 1 किलोमीटर की ऊंचाई तक ले जाने में सक्षम है।

8 लोगों की टीम ने विकसित किया

कानपुर के PSIT से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और Raman Research and Innovation  के संस्थापक एवं CEO संदीप खरे ने बताया कि त्रिशूल साउंडिंग रॉकेट देशभर के तकनीकी कॉलेजों के छात्रों को उनके द्वारा विकसित पेलोड को अंतरिक्ष के निकट भेजने का अवसर देगा। इस रॉकेट को 10 महीनों की कड़ी मेहनत और 8 लोगों की टीम ने विकसित किया है। संदीप खरे ने ISRO के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC), तिरुवनंतपुरम में सात दिनों तक स्पेस मिशन डिजाइनिंग का गहन अध्ययन किया। वहां से लौटने के बाद, उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर एक टीम बनाई और रॉकेट निर्माण की दिशा में काम शुरू किया। इस यात्रा में उनके साथ CTO स्पर्श वर्मा और लवित्र साहू प्रमुख रूप से जुड़े।

RELATED NEWS

Iran Oil Discount Offer : ईरान ने की तेल बिक्री बढ़ाने की तैयारी तेज , भारतीय कंपनियों को मिला सस्ते दाम का प्रस्ताव , खुल गए नए रास्ते

Iran Oil Discount Offer : ईरान ने की तेल बिक्री बढ़ाने की तैयारी तेज , भारतीय कंपनियों को मिला सस्ते दाम का प्रस्ताव , खुल गए नए रास्ते

June 27, 2026
Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

June 27, 2026

पूर्व चेयरमैन एस. सोमनाथ ने सराहना की थी

पिछले साल अप्रैल में, IN/SPACe और ISRO द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में संदीप खरे और उनकी टीम ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने एक CanSat (छोटा उपग्रह मॉडल) विकसित किया, जिसे कई किलोमीटर ऊपर से छोड़ा गया और सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कराई गई। उनके इस नवाचार की ISRO के पूर्व चेयरमैन एस. सोमनाथ ने सराहना की थी।

1 किलोमीटर की ऊंचाई तक ले जाने में सक्षम

‘त्रिशूल’ रॉकेट के विकास में विभिन्न विशेषज्ञों की अहम भूमिका रही। लवित्र साहू और रितिश कटियार ने एवियोनिक्स डिज़ाइन तैयार किया। रिया वर्मा और वैष्णवी चौरसिया ने संरचनात्मक डिज़ाइन बनाया। ग्राउंड कंट्रोल सॉफ्टवेयर का कार्य गौरव शाही ने किया। संदीप खरे ने बताया कि हमारी टीम ने कड़ी मेहनत के जरिए त्रिशूल रॉकेट का निर्माण किया है। ये रॉकेट 1 किलोग्राम तक के पेलोड को 1 किलोमीटर की ऊंचाई तक ले जाने में सक्षम है।

एक ट्रेनर के रूप में कार्य कर रहे संदीप 

वर्तमान में, संदीप खरे PSIT कानपुर के स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेल में एक ट्रेनर के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनके अनुसार, उनकी कंपनी Raman Research and Innovation  का उद्देश्य स्पेस साइंस और टेक्नोलॉजी को गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाना है। वे चाहते हैं कि टियर-2 और टियर-3 शहरों के छात्र भी इस क्षेत्र में अवसर प्राप्त कर सकें और भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

नासा और इसरो के साथ जुड़े

फिलहाल, संदीप खरे अपने साथ स्पर्श वर्मा और लवित्र साहू के साथ मिलकर ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स और स्पेस टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि भारत के युवा इनोवेशन और रिसर्च में अधिक भागीदारी करें और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करें। संदीप का सपना है कि वह नासा और इसरो के साथ जुड़े। संदीप ने बताया कि बीटेक की परीक्षा पास करने के बाद उन्हें जॉब मिली। पर उन्होंने नौकरी के बजाए कुछ अलग करने का बीणा उठाया हुआ है। वह आने वाले दिनों में मिसाइल पर भी काम करना चाहते हैं।

Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Iran Oil Discount Offer : ईरान ने की तेल बिक्री बढ़ाने की तैयारी तेज , भारतीय कंपनियों को मिला सस्ते दाम का प्रस्ताव , खुल गए नए रास्ते

Iran Oil Discount Offer : ईरान ने की तेल बिक्री बढ़ाने की तैयारी तेज , भारतीय कंपनियों को मिला सस्ते दाम का प्रस्ताव , खुल गए नए रास्ते

by Kirtika Tyagi
June 27, 2026

अमेरिका की ओर से कुछ समय के लिए प्रतिबंधों में राहत मिलने के बाद ईरान अब अपने कच्चे तेल की...

Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

by Kirtika Tyagi
June 27, 2026

Champat Rai Resignation Row: बिजनौर स्थित पुश्तैनी घर में हमारे सहयोगी संजीव शर्मा से बातचीत के दौरान चंपत राय के...

Local Train Murder update: क्या बहस बनी युवक की हत्या की वजह, चंद घंटों में आरोपी गिरफ़्तार, शर्ट का एक लोगो कैसे बना अहम सुराग

Local Train Murder update: क्या बहस बनी युवक की हत्या की वजह, चंद घंटों में आरोपी गिरफ़्तार, शर्ट का एक लोगो कैसे बना अहम सुराग

by Kirtika Tyagi
June 27, 2026

Local Train Murder Case: लोकल ट्रेन में दरवाजा बंद करने को लेकर शुरू हुई मामूली कहासुनी ने कुछ ही मिनटों...

Viral Video: : ₹18 हजार की नौकरी छोड़ने की सोच रहा था गार्ड, CEO की सलाह का वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: : ₹18 हजार की नौकरी छोड़ने की सोच रहा था गार्ड, CEO की सलाह का वीडियो हुआ वायरल

by Kirtika Tyagi
June 27, 2026

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कंपनी के CEO और सिक्योरिटी गार्ड के...

Trump Drone Attack Claim: सीजफायर के बीच होर्मुज में बढ़ा तनाव, ट्रंप ने ईरान पर लगाया हमले का आरोप

Trump Drone Attack Claim: सीजफायर के बीच होर्मुज में बढ़ा तनाव, ट्रंप ने ईरान पर लगाया हमले का आरोप

by Kirtika Tyagi
June 27, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक बड़े मालवाहक जहाज पर...

Next Post
RCB ने KKR से लिया 18 साल पुराना बदला, IPL 2025 में 7 विकेट से धमाकेदार जीत

RCB ने KKR से लिया 18 साल पुराना बदला, IPL 2025 में 7 विकेट से धमाकेदार जीत

weather

UP में मौसम ने फिर बदली करवट, IMD का बड़ा अपडेट, इस हफ्ते होगी भारी बारिश, बढ़ेगी गर्मी!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist