Monday, November 16, 2026 9:40 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » गाजियाबाद » जसोल धाम में नवरात्रि अनुष्ठान का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की पूजा के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

जसोल धाम में नवरात्रि अनुष्ठान का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की पूजा के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

श्री रानी भटियाणी मंदिर संस्थान, जसोल धाम में रविवार को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ अनुष्ठान का भव्य शुभारंभ हुआ।

by Akhand Pratap Singh
31/03/2025
Jasoldham

Jasoldham: श्री रानी भटियाणी मंदिर संस्थान, जसोल धाम में रविवार को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ अनुष्ठान का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर देश भर से आए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और मंदिर परिसर मां शैलपुत्री व मां रानी भटियाणी के जयकारों से गूंज उठा। श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता और हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस अनुष्ठान में मंदिर के अध्यक्ष रावल किशन सिंह और संयोजक कुंवर हरिशचंद्र सिंह ने विश्व कल्याण की कामना से हवन में आहुति दी।

कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ अनुष्ठान

अभिजीत मुहूर्त में मंदिर में कलश स्थापना की गई। मां शैलपुत्री और मां रानी भटियाणी की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। रावल किशन सिंह और कुंवर हरिशचंद्र सिंह ने विधिवत पूजा की और हवन के बाद कन्या पूजन भी संपन्न किया। इस दौरान मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं ने श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

RELATED NEWS

No Content Available

श्रीमहंत नारायण गिरि ने क्या कहा?

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज (Jasoldham) ने कहा, “शैल का अर्थ हिमालय है। पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण माता पार्वती को शैलपुत्री कहा जाता है। उनका वाहन वृषभ (बैल) है इसलिए इन्हें वृषभारूढ़ा भी कहते हैं। मां के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल का फूल है। इनकी पूजा से सभी दोष दूर होते हैं और भक्तों को मनोवांछित फल प्राप्त होता है।” उन्होंने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना और विधिवत पूजा से मां शैलपुत्री की कृपा प्राप्त होती है।

विश्व में प्रसिद्ध है जसोल धाम की मान्यता

मंदिर के अध्यक्ष रावल किशन सिंह ने कहा, “श्री रानी भटियाणी मंदिर की मान्यता न केवल देश बल्कि पूरे विश्व में फैली हुई है। यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना से माता रानी अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर करती हैं।” उन्होंने बताया कि इस अनुष्ठान में देश भर से श्रद्धालु शामिल हुए और मंदिर परिसर भक्ति के रंग में रंग गया।

यह भी पढ़े: Eid mubarak 2025: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने दी देशवासियों को ईद की बधाई

देश के आठ स्थानों पर अनुष्ठान

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज (Jasoldham) की अध्यक्षता में देश के आठ स्थानों पर नवरात्रि अनुष्ठान शुरू हुआ। जसोल धाम के अलावा सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर (गाजियाबाद), प्राचीन बाली सुंदरी चतुर्भुजी मंदिर (द्वारका पुरी, दिल्ली), श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी, गढ़, पालिया रूपादेवी मंदिर, शिवतालाब और मालाजाल में भी पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। जसोल धाम में आचार्य तोयराज उपाध्याय के नेतृत्व में तीर्थराज, दीपांशु, अभिषेक पांडेय, अभिषेक द्विवेदी, निखिलेश, विकास और मनोहर ने पूजा संपन्न कराई। वहीं अन्य स्थानों पर भी आचार्यों और पंडितों ने विधिवत पूजन किया।

मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़

मंदिर में मां के दर्शन और हवन में भाग लेने आए श्रद्धालुओं (Jasoldham) ने कहा कि यह अनुष्ठान उनके लिए आध्यात्मिक शक्ति का स्रोत है। मां शैलपुत्री की व्रत कथा सुनने और पूजा में शामिल होने से उनकी सभी इच्छाएं पूरी होने की उम्मीद है। मंदिर परिसर में दिन भर भक्ति का माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने मां रानी भटियाणी के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। यह अनुष्ठान नवरात्रि के नौ दिनों तक चलेगा जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। जसोल धाम में इस आयोजन ने एक बार फिर भक्ति और विश्वास की मिसाल कायम की है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Eid Ul Fitr 2025

Eid Ul Fitr 2025 Live: मेरठ के कब्रिस्तान में दुआ के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस

UP Weather Update

UP Weather Update: फतेहपुर-बांदा रहा सबसे गर्म, मार्च के आखिरी दिन भी गर्मी ने मचाया हाहाकार

Physicswala

Physicswala Drishti IAS deal: आईएएस की दृष्टि पर नज़र, अलख पांडे का मास्टरस्ट्रोक, विकास सर से हाथ मिलाने को तैयार

POPULAR POST

Voter ID : यूपी में वोटर कार्ड के लिए नहीं करना होगा महीनों इंतजार, कितने दिन में पहुंचेगा पहचान पत्र?

Voter ID : यूपी में वोटर कार्ड के लिए नहीं करना होगा महीनों इंतजार, कितने दिन में पहुंचेगा पहचान पत्र?

November 11, 2026
Ganga Expressway Speed Limit

Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे पर घटाई गई रफ्तार, नई स्पीड लिमिट लागू; नियम तोड़ा तो कटेगा चालान

November 11, 2026
Kaziranga Road Accident

Road Accident : काजीरंगा में कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? ट्रैवलर और कंटेनर की टक्कर में 26 की मौत, 20 घायल

November 13, 2026
Chhath Puja Expressway Safety

Chhath Special : छठ पर घर लौटने वालों के लिए योगी सरकार का बड़ा इंतजाम, एक्सप्रेसवे पर विशेष इंतजाम

November 11, 2026
Smog Empact : दिल्ली से लाहौर तक प्रदूषण का असर, क्यों बदलने पड़े रहे भारत, पाकिस्तान में क्रिकेट मैचों के स्टेडियम?

Smog Empact : दिल्ली से लाहौर तक प्रदूषण का असर, क्यों बदलने पड़े रहे भारत, पाकिस्तान में क्रिकेट मैचों के स्टेडियम?

November 11, 2026
Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

November 15, 2026

LATEST

IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

November 16, 2026
UP Scooty Yojana

UP Scooty Yojana: यूपी की 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी गुलाबी स्कूटी, 15 दिसंबर से बांटने की तैयारी

November 16, 2026
Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India