Thursday, November 5, 2026 6:00 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » मनोरंजन » ‘एडोलसेंस’ भारत में नंबर वन कैसे? निर्देशक सुधीर मिश्रा का बड़ा सवाल, जानिए क्या है फिल्म की कहानी

‘एडोलसेंस’ भारत में नंबर वन कैसे? निर्देशक सुधीर मिश्रा का बड़ा सवाल, जानिए क्या है फिल्म की कहानी

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक सुधीर मिश्रा ने भारत में लोकप्रिय हो रही ब्रिटिश सीरीज ‘एडोलसेंस’ पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इस शो की जबरदस्त सफलता पर हैरानी जताते हुए पूछा कि आखिर यह सीरीज भारत में इतनी हिट कैसे हो रही है? आइए जानते हैं कि सुधीर मिश्रा ने इस पर क्या टिप्पणी की और इसके पीछे की वजह क्या बताई।

by Gulshan
02/04/2025
Sudhir Mishra

Sudhir Mishra : बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार सुधीर मिश्रा अपनी बेहतरीन फिल्मों के अलावा अपनी बेबाक राय के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने नेटफ्लिक्स की ब्रिटिश सीरीज ‘एडोलसेंस’ की भारत में बढ़ती लोकप्रियता पर सवाल उठाया है। इस शो को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है, लेकिन सुधीर मिश्रा ने इसके भारत में नंबर वन होने पर हैरानी जताते हुए पूछा कि क्या भारत में ऐसे शो बनाए जा सकते हैं?

सुधीर मिश्रा ने क्या कहा ?

सुधीर मिश्रा ने अपनी राय देते हुए सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म X लिखा कि,

“कैसे ‘एडोलसेंस’ नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर वन शो बन सकता है? यह तो हर पारंपरिक नियम के खिलाफ जाता है। भारतीय दर्शकों को धीमी गति वाली कहानियां पसंद नहीं आतीं। यह शो उन सभी स्क्रिप्ट लेखन नियमों को तोड़ता है, जो आमतौर पर सिखाए जाते हैं। इसकी कहानी ऊपर उठने के बजाय उलटी दिशा में चलती है। लेकिन यही तो इसकी खासियत है! बीते कुछ सालों में यह सबसे अच्छी खबर है।”

RELATED NEWS

Mahatma Gandhi के किरदार में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी,फर्स्ट लुक ने बढ़ाई फिल्म की चर्चा

Mahatma Gandhi के किरदार में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी,फर्स्ट लुक ने बढ़ाई फिल्म की चर्चा

September 6, 2026

Birthday Special: आंखों से मदहोश कर देने वाली Chitrangda Singh ने कॉलेज की रैगिंग से स्टार्ट किया था, करियर

August 30, 2022

How come Adolescence is the No 1 show on Netflix india . All conventional wisdom is against it . Indians are not supposed to like slow Burners . It violates every rule of taught by bad script writing schools . It spirals down instead of soaring up . It’s the best news in years.

— Sudhir Mishra (@IAmSudhirMishra) April 1, 2025

‘अच्छे कंटेंट से समझौता नहीं किया जाना चाहिए’

सुधीर मिश्रा ने यह शो अपने दोस्तों, फिल्ममेकर हंसल मेहता और शेखर कपूर द्वारा की गई प्रशंसा के बाद देखा। हालांकि, उनकी इस राय पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि भारतीय दर्शक ब्रिटिश सीरीज को सिर्फ इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें विदेशों में सराहा जाता है।

इसके जवाब में सुधीर मिश्रा ने लिखा,
“नहीं, हमें अच्छे कंटेंट से समझौता नहीं करना चाहिए। एक बेहतरीन शराब को भले ही एलिट समझकर नजरअंदाज किया जा सकता है, लेकिन शानदार कहानियों को नहीं। हमें कंटेंट का स्तर नीचे नहीं लाना चाहिए, बल्कि दर्शकों को बेहतर चीजें दिखाकर ऊपर उठाना चाहिए। अगर हम पूरी दुनिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना चाहते हैं और मुकाबला करना चाहते हैं, तो हमें ऐसा ही करना होगा।”

क्या है ‘एडोलसेंस’ की कहानी?

ब्रिटिश लेखक जैक थॉर्न और स्टीफन ग्राहम द्वारा निर्मित और फिलिप बैरेंटिनी द्वारा निर्देशित ‘एडोलसेंस’ चार-एपिसोड वाली एक मिनी-सीरीज है। इसकी कहानी 13 वर्षीय जेमी मिलर (ओवेन कूपर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने एक क्लासमेट की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया जाता है। यह शो गहरे सामाजिक और मनोवैज्ञानिक मुद्दों को छूता है और दर्शकों को एक नई सोच के साथ जोड़ता है।

यह भी पढ़ें : 14 दिन बाद मिले मुस्कान और साहिल, आंखों में भावनाएं लेकिन लब रहे खामोश!

सुधीर मिश्रा का सवाल यह है कि क्या भारत में भी इसी तरह के गहरे और प्रयोगात्मक कंटेंट वाले शो बनाए जा सकते हैं, या फिर यहां पारंपरिक और नियमों में बंधे शो ही चलते रहेंगे? उनका मानना है कि दर्शकों को बेहतरीन कंटेंट देने से वे भी धीरे-धीरे उच्च गुणवत्ता वाली कहानियों की ओर आकर्षित होंगे। अब देखना होगा कि उनकी इस टिप्पणी पर बॉलीवुड और वेब सीरीज इंडस्ट्री से क्या प्रतिक्रियाएं आती हैं।

Related Posts

Mahatma Gandhi के किरदार में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी,फर्स्ट लुक ने बढ़ाई फिल्म की चर्चा

Mahatma Gandhi के किरदार में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी,फर्स्ट लुक ने बढ़ाई फिल्म की चर्चा

September 6, 2026

Birthday Special: आंखों से मदहोश कर देने वाली Chitrangda Singh ने कॉलेज की रैगिंग से स्टार्ट किया था, करियर

August 30, 2022
Next Post
घरेलू बाजार में Maruti Suzuki की धाक  मार्च 2025 में कंपनी ने  किसको पीछे छोड़ते हुए कितनी यूनिट्स बेंची

घरेलू बाजार में Maruti Suzuki की धाक मार्च 2025 में कंपनी ने किसको पीछे छोड़ते हुए कितनी यूनिट्स बेंची

कर का यह सेफ्टी फीचर भी हो सकता है जानलेवा जानिए इसका सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल

कर का यह सेफ्टी फीचर भी हो सकता है जानलेवा जानिए इसका सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल

Kanpur News

Kanpur News : प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने काट दी बुजुर्ग की नाक, लगवाने पड़े सात टांके

POPULAR POST

Spain Rail Accident : 69 लोगों की मौत के बाद मंत्री का इस्तीफा, 6 दिन तक पद पर रहने के बाद क्यों लिया फैसला?

Spain Rail Accident : 69 लोगों की मौत के बाद मंत्री का इस्तीफा, 6 दिन तक पद पर रहने के बाद क्यों लिया फैसला?

November 3, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026
IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
Air Fare Hike : हवाई टिकट 700% महंगे होने पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 2027 से बदलेंगे नियम

Air Fare Hike : हवाई टिकट 700% महंगे होने पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 2027 से बदलेंगे नियम

November 2, 2026

LATEST

Cyber Crime :आपके नाम पर फर्जी SIM मिला तो हो सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना; जानिए घर बैठे कैसे करें जांच

Cyber Crime :आपके नाम पर फर्जी SIM मिला तो हो सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना; जानिए घर बैठे कैसे करें जांच

November 5, 2026
Insurance Update : कार-बाइक का इंश्योरेंस कराने का तरीका बदला, कब से लागू होंगे नए नियम; जानिए क्या होगा खास?

Insurance Update : कार-बाइक का इंश्योरेंस कराने का तरीका बदला, कब से लागू होंगे नए नियम; जानिए क्या होगा खास?

November 5, 2026
Volkswagen Virtus Facelift: टीजर जारी, नए लुक के साथ आएगी सेडान; क्या इस बार मिलेगा 8-स्पीड गियरबॉक्स?

Volkswagen Virtus Facelift: टीजर जारी, नए लुक के साथ आएगी सेडान; क्या इस बार मिलेगा 8-स्पीड गियरबॉक्स?

November 5, 2026
Birthday Special : विराट कोहली के  ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना किसी के लिये भी बड़ी चुनौती

Birthday Special : विराट कोहली के ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना किसी के लिये भी बड़ी चुनौती

November 5, 2026
US Election : बैलेट पेपर से वोटिंग फिर भी कैसे आते हैं कुछ घंटों में नतीजे? जानिए भारत से कितनी अलग है व्यवस्था

US Election : बैलेट पेपर से वोटिंग फिर भी कैसे आते हैं कुछ घंटों में नतीजे? जानिए भारत से कितनी अलग है व्यवस्था

November 5, 2026
ED Action : किसके निवेशकों को मिलेंगे 238.90 करोड़ रुपये वापस, 800 करोड़ की संपत्तियों पर हुआ बड़ा फैसला?

ED Action : किसके निवेशकों को मिलेंगे 238.90 करोड़ रुपये वापस, 800 करोड़ की संपत्तियों पर हुआ बड़ा फैसला?

November 5, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India