Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » नोएडा » नोएडा सेंट्रल जोन में डबल एनकाउंटर.. 2 बदमाश घायल, 1 कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

नोएडा सेंट्रल जोन में डबल एनकाउंटर.. 2 बदमाश घायल, 1 कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

नोएडा सेंट्रल जोन के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई दो मुठभेड़ों में दो बदमाश घायल हो गए जबकि एक अन्य बदमाश को कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

by Akhand Pratap Singh
03/04/2025
Noida Encounter

Noida Encounter: नोएडा सेंट्रल जोन के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई दो मुठभेड़ों में दो बदमाश घायल हो गए जबकि एक अन्य बदमाश को कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन, अवैध हथियार, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सूरजपुर में पहला एनकाउंटर.. इमरान गिरफ्तार

पहली मुठभेड़ थाना सूरजपुर क्षेत्र में मोजरबेयर गोल चक्कर के पास हुई। डीसीपी नोएडा सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस टीम चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

RELATED NEWS

Jhinjhana Encounter: संजीव जीवा गैंग का शूटर ढेर एक लाख का इनामी बदमाश मारा गया, एक सिपाही घायल

Jhinjhana Encounter: संजीव जीवा गैंग का शूटर ढेर एक लाख का इनामी बदमाश मारा गया, एक सिपाही घायल

October 24, 2025
Noida News

नोएडा पुलिस का एक्शन, 25 हजार के इनामी बदमाश को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

March 20, 2025

घायल बदमाश (Noida Encounter) की पहचान इमरान पुत्र अली चौधरी के रूप में हुई है जो एक शातिर वाहन चोर है। डीसीपी अवस्थी ने बताया कि इमरान के खिलाफ थाना सूरजपुर और अन्य जनपदों में चोरी के 14 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। इमरान के आपराधिक इतिहास की गहन जांच की जा रही है और अन्य संभावित साथियों की तलाश जारी है।

सेक्टर 63 में दूसरा एनकाउंटर.. आरोपी गिरफ्तार

दूसरी मुठभेड़ थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में बहलोलपुर अंडरपास के पास हुई। पुलिस टीम रात में चेकिंग कर रही थी, तभी एक बिना नंबर प्लेट की यामाहा मोटरसाइकिल तेज गति से आती दिखी जिसमें दो लोग सवार थे। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी जिसकी पहचान नीलेश के रूप में हुई।

उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से फरार हुए नीलेश के साथी आदित्य को पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पकड़ लिया। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से चार चोरी के मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों बदमाशों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उनकी गतिविधियों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े: डीजीपी का बड़ा फैसला.. यूपी में पुलिस की छुट्टियां रद्द, जानें क्या है इसका कारण

एनकाउंटर पर डीसीपी का बयान

डीसीपी नोएडा सेंट्रल (Noida Encounter) शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा, “पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सक्रिय है। इन मुठभेड़ों में हमने शातिर अपराधियों को पकड़ा है जो चोरी और लूट की वारदातों में शामिल थे। हमारा मकसद नोएडा में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और आम लोगों को सुरक्षित माहौल देना है।” उन्होंने यह भी बताया कि दोनों घटनाओं में पुलिसकर्मियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

नोएडा में लगातार हो रहे एनकाउंटर

पिछले कुछ सालों में नोएडा में पुलिस एनकाउंटर की घटनाएं बढ़ी हैं। आंकड़ों के अनुसार मार्च 2022 से सितंबर 2024 तक नोएडा में हर तीन दिन में औसतन एक एनकाउंटर हुआ है जिसमें सैकड़ों अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। इन ऑपरेशनों में चोरी, लूट और अन्य अपराधों में शामिल बदमाशों को निशाना बनाया गया है। हालांकि इन एनकाउंटरों पर सवाल भी उठते रहे हैं लेकिन पुलिस का कहना है कि यह कदम अपराध को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी है।

नोएडा पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस ने दोनों घटनाओं में बरामद सामान और हथियारों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही बदमाशों के अन्य साथियों और उनके आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ की जा रही है। दोनों घायल बदमाशों को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। नोएडा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराध पर और प्रभावी ढंग से लगाम लगाई जा सके।

Related Posts

Jhinjhana Encounter: संजीव जीवा गैंग का शूटर ढेर एक लाख का इनामी बदमाश मारा गया, एक सिपाही घायल

Jhinjhana Encounter: संजीव जीवा गैंग का शूटर ढेर एक लाख का इनामी बदमाश मारा गया, एक सिपाही घायल

October 24, 2025
Noida News

नोएडा पुलिस का एक्शन, 25 हजार के इनामी बदमाश को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

March 20, 2025
Next Post
: Illegal e-rickshaw and auto crackdown in Uttar Pradesh

UP News : Yogi का आदेश प्रशासन का एक्शन अवैध ई-रिक्शा और ऑटो पर कड़ी कार्रवाई, पहले दिन ही इतने हुऐ ज़ब्त

Karnataka High Court bans bike taxi services in six weeks

Karnataka High Court का फैसला : क्यों और कब से बंद होंगी बाइक टैक्सी जनता पर इसका क्या होगा असर

Namo Ghat Sank: बनारस में करोड़ों की लागत से बना नमो घाट धंसा, नगर निगम ने दिए जांच के आदेश

Namo Ghat Sank: बनारस में करोड़ों की लागत से बना नमो घाट धंसा, नगर निगम ने दिए जांच के आदेश

POPULAR POST

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026

LATEST

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India