Monday, November 16, 2026 9:17 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » मनोरंजन » BookMyShow विवाद पर कॉमेडियन ओपन लेटर में बोले, मैं बायकॉट के खिलाफ हूं, मुद्दे चिंताजनक

BookMyShow विवाद पर कॉमेडियन ओपन लेटर में बोले, मैं बायकॉट के खिलाफ हूं, मुद्दे चिंताजनक

कुणाल कामरा ने बुकमायशो विवाद पर खुला पत्र लिखते हुए कहा कि वह बायकॉट के खिलाफ हैं। उन्होंने टिकट लिस्टिंग और कलाकारों को होने वाले नुकसान पर चिंता जताई है। मामला अब और गरमा गया है।

by Ahmed Naseem
08/04/2025

Kunal Kamra Controversy with BookMyShow कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर की गई उनकी टिप्पणी को लेकर विवाद थमता नहीं दिख रहा। इस विवाद के चलते कुछ दिनों पहले यह खबर सामने आई कि बुकमायशो ने कुणाल कामरा का नाम अपनी टिकटिंग लिस्ट और वेबसाइट से हटा दिया है। इस पर शिवसेना नेताओं ने बुकमायशो के सीईओ को धन्यवाद भी दिया। अब इस पूरे मामले में खुद कुणाल कामरा सामने आए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खुला खत (ओपन लेटर) शेयर करते हुए अपनी बात रखी है।

‘बायकॉट के पक्ष में नहीं हूं’ – कुणाल की चिट्ठी

कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर बुकमायशो के नाम एक खुला पत्र पोस्ट किया। उन्होंने साफ किया कि वो किसी भी तरह के बायकॉट या विरोध के समर्थन में नहीं हैं। उन्होंने लिखा, “प्रिय बुकमायशो, मुझे अभी तक नहीं पता कि आपका मंच मेरे लिए उपलब्ध है या नहीं।” उन्होंने आगे कहा, “मैं बायकॉट या किसी बिजनेस की रेटिंग को गिराने के खिलाफ हूं। हर निजी कंपनी को यह अधिकार है कि वह अपने बिजनेस के लिए जो सही समझे, वही करे।”

टिकट लिस्टिंग को लेकर जताई चिंता

हालांकि, उन्होंने कुछ मुद्दों को लेकर चिंता जताई। कुणाल ने बताया कि जब कलाकारों को अपनी वेबसाइट के जरिए टिकट बेचने की अनुमति नहीं दी जाती, तो इससे उनकी मेहनत से बनाए गए दर्शकों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि कलाकारों को अपने शो प्रमोट करने के लिए रोजाना 6 से 10 हजार रुपये तक विज्ञापन पर खर्च करने पड़ते हैं, तब जाकर वे अपने ऑडियंस तक पहुंच पाते हैं। इसके अलावा, बुकमायशो अपने प्लेटफॉर्म पर टिकट बेचने के एवज में 10 प्रतिशत राजस्व भी काटता है, जिससे कलाकारों की कमाई और भी कम हो जाती है।

RELATED NEWS

Kunal Kamra controversial comment

Mumbai news : कुणाल कामरा की कौन सी टिप्पणी पर मचा हुआ है हंगामा,खार पुलिस ने क्यों भेजा नोटिस

March 25, 2025

शिवसेना ने जताया था समर्थन

इससे पहले शिवसेना की ओर से यह बयान सामने आया था कि बुकमायशो ने कुणाल कामरा का नाम हटाकर सही कदम उठाया है। इसके लिए उनके नेताओं ने बुकमायशो के सीईओ को धन्यवाद भी दिया था। हालांकि, अब कुणाल की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद यह मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Related Posts

Kunal Kamra controversial comment

Mumbai news : कुणाल कामरा की कौन सी टिप्पणी पर मचा हुआ है हंगामा,खार पुलिस ने क्यों भेजा नोटिस

March 25, 2025
Next Post
अनुपमा’ से मिली नई पहचान रोती हैं महिलाएं मुझे गले लगाकर ये किरदार अब मेरी जिम्मेदारी

अनुपमा' से मिली नई पहचान रोती हैं महिलाएं मुझे गले लगाकर ये किरदार अब मेरी जिम्मेदारी

CUET PG Answer key

जल्द ही जारी होगी CUET PG 2025 की आंसर शीट, यहां जानें चैक करने का पूरा प्रोसेस

Murshidabad

Murshidabad violence: वक्फ कानून के खिलाफ बंगाल में हिंसा, मुर्शिदाबाद की सड़कों पर आगजनी और झड़पें

POPULAR POST

Chhath Puja Travel 2026

Chhath Puja : छठ पर घर पहुंचना हुआ मुश्किल, फ्लाइट ₹21 हजार पार, ट्रेनें फुल,घर पहुंचने के लिए अपनाएं ये 3 सस्ते तरीके

November 9, 2026
Delhi News: फिर बिगड़ी पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली AIIMS में भर्ती

Delhi News: फिर बिगड़ी पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली AIIMS में भर्ती

November 12, 2026
Murder Claim : CRPF कैंप हमले के आरोपी शरीफ की हत्या किसने की? सोशल मीडिया पर किसके दावे से मचा हड़कंप

Murder Claim : CRPF कैंप हमले के आरोपी शरीफ की हत्या किसने की? सोशल मीडिया पर किसके दावे से मचा हड़कंप

November 11, 2026
Book Revelations : सोनिया गांधी ने किताब में खोले संजय-मेनका के रिश्तों के राज, इंदिरा गांधी क्यों थीं परेशान?

Book Revelations : सोनिया गांधी ने किताब में खोले संजय-मेनका के रिश्तों के राज, इंदिरा गांधी क्यों थीं परेशान?

November 10, 2026
Chhath Puja Lucknow : लखनऊ में छठ पूजा की कैसी हैं तैयारियां? कितने घाटों पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Chhath Puja Lucknow : लखनऊ में छठ पूजा की कैसी हैं तैयारियां? कितने घाटों पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

November 11, 2026
IND vs NZ : शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान, रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

IND vs NZ : शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान, रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

November 12, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India