Monday, November 16, 2026 8:52 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Murshidabad violence: वक्फ कानून के खिलाफ बंगाल में हिंसा, मुर्शिदाबाद की सड़कों पर आगजनी और झड़पें

Murshidabad violence: वक्फ कानून के खिलाफ बंगाल में हिंसा, मुर्शिदाबाद की सड़कों पर आगजनी और झड़पें

वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में आयोजित प्रदर्शन ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ यह प्रदर्शन अचानक उस वक्त बेकाबू हो गया जब प्रदर्शनकारी पुलिस द्वारा तय की गई सीमाओं को पार करते हुए आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने बैरिकेड्स को तोड़ते हुए उग्र रूप धारण कर लिया।

by Mayank Yadav
08/04/2025
Murshidabad

Murshidabad violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ प्रदर्शन सोमवार को हिंसक रूप ले बैठा। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित भीड़ ने सड़कों पर जाम लगाकर कई पुलिस वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने भी हालात को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग किया। इस झड़प में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें प्रदर्शनकारी लाठी-डंडों से लैस नजर आ रहे हैं। इस मामले पर बीजेपी ने ममता बनर्जी सरकार को घेरते हुए मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया है।

Murshidabad, West Bengal: Protests erupted demanding the withdrawal of the Waqf (Amendment) Bill. Violence broke out near Raghunathganj Police Station as protesters clashed with police, set vehicles on fire, and blocked roads. Police resorted to lathicharge and tear gas to… pic.twitter.com/zSb8H81ERr

— IANS (@ians_india) April 8, 2025

घटना के दौरान प्रदर्शनकारियों और Murshidabad पुलिस के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। हालात को नियंत्रण में लाने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। घटना के वीडियो में देखा गया कि प्रदर्शनकारी हाथों में लाठी-डंडे लिए सड़कों पर उतरे थे।

RELATED NEWS

West Bengal:ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन ,दो छात्रों समेत तीन की मौत, कई घायल,रेलवे फाटक खुला होने से हुआ हादसा

West Bengal:ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन ,दो छात्रों समेत तीन की मौत, कई घायल,रेलवे फाटक खुला होने से हुआ हादसा

July 17, 2026

हिंसा के दौरान कई गाड़ियों में आग लगा दी गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

यहां पढ़ें: UP Cabinet Meeting 2025: बैठक में लिए गए 13 बड़े फैसले, PRD जवानों का भत्ता बढ़ा, दिव्यांग बच्चों के लिए मुफ्त ज़मीन आवंटन

वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बीजेपी ने टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि पश्चिम बंगाल की सड़कों पर एक बार फिर हिंसा की आग धधक रही है। उन्होंने ममता बनर्जी के भाषणों को भड़काऊ बताते हुए उन पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया।

मालवीय ने यह भी दावा किया कि यही इलाका है जहां हाल ही में कार्तिक पूजा के दौरान हिंदुओं पर हमले हुए थे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इस तरह की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया तो बंगाल का माहौल और भी अशांत हो सकता है।

फिलहाल Murshidabad प्रशासन की ओर से हालात को सामान्य करने की कोशिशें की जा रही हैं। लेकिन यह साफ है कि वक्फ कानून को लेकर राज्य में गहराता विरोध एक गंभीर मुद्दा बन चुका है, जिसे लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है।

Related Posts

West Bengal:ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन ,दो छात्रों समेत तीन की मौत, कई घायल,रेलवे फाटक खुला होने से हुआ हादसा

West Bengal:ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन ,दो छात्रों समेत तीन की मौत, कई घायल,रेलवे फाटक खुला होने से हुआ हादसा

July 17, 2026
Next Post
School Timing

प्रयागराज में भीषण गर्मी का असर, स्कूलों के समय में होगा बदलाव, BSA का बड़ा फैसला

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi News: ओबीसी वोटबैंक पर राहुल बयान "हम दलित-मुस्लिम-ब्राह्मण में उलझे रहे, ओबीसी हमें छोड़कर चले गए"

UP Weather Update

यूपी में मौसम का यू-टर्न.. बारिश और लू का डबल अटैक, IMD का अलर्ट जारी

POPULAR POST

PM Visit : 21 नवंबर को लखनऊ आएंगे PM मोदी, पहली बार दिल्ली से बाहर होगा कौशल दीक्षा समारोह; किन्हें मिलेगा सम्मान?

PM Visit : 21 नवंबर को लखनऊ आएंगे PM मोदी, पहली बार दिल्ली से बाहर होगा कौशल दीक्षा समारोह; किन्हें मिलेगा सम्मान?

November 14, 2026
Record Defeat : न्यूजीलैंड के सामने क्यों ढह गई टीम इंडिया? 244 रन की ऐतिहासिक हार से टूटा भारत का रिकॉर्ड

Record Defeat : न्यूजीलैंड के सामने क्यों ढह गई टीम इंडिया? 244 रन की ऐतिहासिक हार से टूटा भारत का रिकॉर्ड

November 13, 2026
Ganga Expressway Speed Limit

Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे पर घटाई गई रफ्तार, नई स्पीड लिमिट लागू; नियम तोड़ा तो कटेगा चालान

November 11, 2026
Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

November 15, 2026
CNG Car : स्विफ्ट या ग्रैंड i10 निओस, कौन-सी कार पड़ेगी सस्ती? कीमत से माइलेज तक पूरा हिसाब

CNG Car : स्विफ्ट या ग्रैंड i10 निओस, कौन-सी कार पड़ेगी सस्ती? कीमत से माइलेज तक पूरा हिसाब

November 16, 2026
Credit Card : ICICI बैंक के ग्राहकों को लगा झटका , नहीं मिलेंगे मुफ्त फायदे, किन सेवाओं पर लगेगा कितना चार्ज?

Credit Card : ICICI बैंक के ग्राहकों को लगा झटका , नहीं मिलेंगे मुफ्त फायदे, किन सेवाओं पर लगेगा कितना चार्ज?

November 12, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India