मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Rahul Gandhi News: ओबीसी वोटबैंक पर राहुल बयान “हम दलित-मुस्लिम-ब्राह्मण में उलझे रहे, ओबीसी हमें छोड़कर चले गए”

कांग्रेस का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शनिवार से गुजरात के अहमदाबाद में शुरू हुआ। पहले दिन हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में पार्टी के नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने खुलकर विचार रखे।

by Mayank Yadav
अप्रैल 8, 2025
in Breaking, Latest News, राष्ट्रीय
Rahul Gandhi
Share on FacebookShare on Twitter

Rahul Gandhi at CWC meeting: अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस वर्किंग कमेटी) की बैठक में पार्टी के भीतर आत्मचिंतन और सामाजिक समीकरणों को लेकर खुलकर चर्चा हुई। Rahul Gandhi ने साफ कहा कि कांग्रेस दलित, मुस्लिम और ब्राह्मण समुदायों में उलझी रही, जिसकी वजह से OBC वर्ग पार्टी से दूर होता गया। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों की आवाज उठाने पर आलोचना होती है, लेकिन कांग्रेस को इससे डरना नहीं चाहिए। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महात्मा गांधी, सरदार पटेल और दादाभाई नैरोजी का जिक्र करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि सांप्रदायिकता के ज़रिए देश को मूल मुद्दों से भटकाया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कांग्रेस की सामाजिक रणनीति को लेकर कहा, “हम दलित, मुस्लिम और ब्राह्मण में उलझे रहे, और इस बीच OBC हमारे साथ से दूर हो गया।” उन्होंने माना कि पार्टी को अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना होगा।

RELATED NEWS

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

सितम्बर 8, 2026
Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

सितम्बर 6, 2026

Rahul Gandhi ने कहा कि जब कांग्रेस अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से मुस्लिमों की बात करती है, तो उसकी आलोचना होती है, लेकिन यह डरने का नहीं, मजबूती से खड़े होने का समय है। “हमें बिना झिझक अपनी बात रखनी चाहिए और हाशिए पर खड़े समुदायों की आवाज़ बनना चाहिए,” उन्होंने जोड़ा।

बैठक की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इस वर्ष गांधी जी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की शताब्दी है।

खड़गे ने सरदार पटेल, दादाभाई नैरोजी जैसे कांग्रेस के पूर्व दिग्गजों को याद करते हुए कहा कि इन नेताओं ने न सिर्फ पार्टी, बल्कि पूरे देश को दिशा दी। उन्होंने एलान किया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती को कांग्रेस पूरे देश में विशेष रूप से मनाएगी।

यहां पढ़ें: Murshidabad violence: वक्फ कानून के खिलाफ बंगाल में हिंसा, मुर्शिदाबाद की सड़कों पर आगजनी और झड़पें

खड़गे ने कहा, “आज देश को बुनियादी मुद्दों से भटकाया जा रहा है। सांप्रदायिकता और कॉरपोरेट घरानों की एकाधिकारवादी नीतियां लोकतंत्र को कमजोर कर रही हैं।”

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के नेतृत्व में पारित मौलिक अधिकारों का प्रस्ताव आज भी भारतीय संविधान की आत्मा है। लेकिन आज उन्हीं नायकों की छवि को धूमिल करने की साजिशें हो रही हैं।

कांग्रेस अधिवेशन का दूसरा दिन और भी रणनीतिक प्रस्तावों और चुनावी तैयारियों पर केंद्रित रहेगा।

Tags: Rahul Gandhi
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Rahul Gandhi Flight Go Around:दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को मंगलवार दोपहर लखनऊ के चौधरी...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Viral Photo Row: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा...

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

Next Post
UP Weather Update

यूपी में मौसम का यू-टर्न.. बारिश और लू का डबल अटैक, IMD का अलर्ट जारी

High Alert in UP

मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद यूपी में हाई अलर्ट.. चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, जानें विरोध का क्या हैं कारण

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In