Monday, November 16, 2026 9:56 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Latest News » यूपी में मौसम का यू-टर्न.. बारिश और लू का डबल अटैक, IMD का अलर्ट जारी

यूपी में मौसम का यू-टर्न.. बारिश और लू का डबल अटैक, IMD का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला-बदला सा नजर आ रहा है। जहां एक ओर कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है वहीं दूसरी ओर कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ राहत की उम्मीद जताई जा रही है।

by Akhand Pratap Singh
09/04/2025
UP Weather Update

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला-बदला सा नजर आ रहा है। जहां एक ओर कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है वहीं दूसरी ओर कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ राहत की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग ने 9 अप्रैल से लेकर 13 अप्रैल तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग का अलर्ट.. लू और बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार यानी 9 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि बारिश का यह दौर झमाझम नहीं होगा बल्कि हल्के स्तर का रहेगा। दूसरी ओर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इससे बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

RELATED NEWS

UP Weather Today

UP Weather: यूपी में मौसम ने ली करवट, सुबह कोहरा और दिन में खिलेगी धूप,आईए जानते हैं लखनऊ-नोएडा समेत 4 शहरों कैसा रहेगा मौसम?

November 8, 2026
Lucknow Monsoon Rain

UP Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 66 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

June 28, 2026

पूर्वी यूपी के देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती और सिद्धार्थनगर जैसे जिलों में बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है। मौसम विभाग (UP Weather Update) ने 9 और 10 अप्रैल को भी दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और तेज हवाओं की भविष्यवाणी की है, लेकिन इसके साथ ही लू का प्रभाव भी बना रहेगा।

तापमान में बदलाव.. बढ़ेगी गर्मी, फिर मिलेगी राहत

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी जिसके बाद इसमें 2-3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। न्यूनतम तापमान में भी अगले पांच दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की संभावना है। वर्तमान में कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। खासकर कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, झांसी और ललितपुर जैसे शहरों में गर्मी का असर साफ दिख रहा है।

यह भी पढ़े: मुस्कान के गर्भ में पल रहा ‘बच्चा’ किसका, सौरभ का साहिल का या किसी ‘तीसरे’ का

9 अप्रैल को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती और बहराइच जैसे जिलों में भी तापमान सूचकांक 40-50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अगले 48 घंटों में तापमान (UP Weather Update) में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा लेकिन उसके बाद तीन दिनों तक इसमें 2-4 डिग्री की गिरावट संभव है।

13 अप्रैल तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग (UP Weather Update) ने संकेत दिए हैं कि 13 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि यह बारिश पूरे राज्य में एकसमान नहीं होगी और ज्यादातर हल्की बौछारों तक सीमित रहेगी। इस बीच गर्मी और लू का असर भी कम नहीं होगा जिससे मौसम का यह मिश्रित रूप लोगों के लिए चुनौती बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को लू से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की हिदायत दी गई है। साथ ही बारिश और तेज हवाओं के दौरान भी सतर्क रहने को कहा गया है।उत्तर प्रदेश में मौसम का यह बदलाव जहां कुछ इलाकों में राहत लेकर आएगा वहीं गर्मी और लू का कहर भी जारी रहेगा। लोगों को मौसम की इस अनिश्चितता के बीच सावधानी के साथ दिनचर्या तय करने की जरूरत है।

Related Posts

UP Weather Today

UP Weather: यूपी में मौसम ने ली करवट, सुबह कोहरा और दिन में खिलेगी धूप,आईए जानते हैं लखनऊ-नोएडा समेत 4 शहरों कैसा रहेगा मौसम?

November 8, 2026
Lucknow Monsoon Rain

UP Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 66 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

June 28, 2026
UP Weather Alert

UP Weather Alert: मानसून की एंट्री पर ब्रेक! 27 जून तक नहीं मिलेगी राहत, लू और उमस से बेहाल रहेगा उत्तर प्रदेश, जानिए कब‌ होगी झमाझम बारिश

June 23, 2026
UP Weather

UP Weather Update: कई शहरों में बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं धूप से होगी राहत

February 17, 2026
UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

November 6, 2025
Up Weather Update

UP Weather Update : लखनऊ में बारिश ने बढ़ाई रौनक, 31 जुलाई तक नहीं थमेगा पानी

July 26, 2025
UP Weather Update

यूपी में मौसम का बदला मिजाज.. 58 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना

May 3, 2025
UP Weather Update

यूपी में मौसम ने ली करवट.. नोएडा, गाजियाबाद, गोरखपुर समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि

May 2, 2025
UP Weather Update

यूपी में मौसम का रौद्र रूप.. 14 से 19 अप्रैल तक बारिश और आंधी का अलर्ट, तापमान में भी उछाल

April 14, 2025
UP Weather Update

यूपी में प्रचंड गर्मी से राहत.. 50 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट, झांसी में 42 डिग्री पार

April 10, 2025
Next Post
High Alert in UP

मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद यूपी में हाई अलर्ट.. चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, जानें विरोध का क्या हैं कारण

Raid 2 Trailer

‘रेड 2’ का ट्रेलर रिलीज.. अमय पटनायक बनकर रितेश देशमुख के दादा भाई से भिड़ेंगे अजय देवगन, कब रीलिज होगी फिल्म

Gold Rate Today

आज हरे निशान पर चमका सोना, जानिए 9 अप्रैल बुधवार का ताज़ा भाव...

POPULAR POST

Milk Price :अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम,अब किस पैकेट के लिए देने होंगे कितने रुपये ?

Milk Price :अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम,अब किस पैकेट के लिए देने होंगे कितने रुपये ?

November 12, 2026
EPF ECR Filing Last Date: 15 नवंबर तक जमा करें अक्टूबर का PF, देरी पर कंपनी को देना पड़ेगा भारी जुर्माना

EPF ECR Filing Last Date: 15 नवंबर तक जमा करें अक्टूबर का PF, देरी पर कंपनी को देना पड़ेगा भारी जुर्माना

November 14, 2026
Engagement News : अर्शदीप सिंह ने किसको पहनाई सगाई की अंगूठी, कौन हैं क्रिकेटर की होने वाली दुल्हन?

Engagement News : अर्शदीप सिंह ने किसको पहनाई सगाई की अंगूठी, कौन हैं क्रिकेटर की होने वाली दुल्हन?

November 12, 2026
Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

November 15, 2026
Mushtaq Ali Trophy : मैदान पर SKY का तूफान, 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक दी दस्तक, क्या टीम इंडिया में होगी वापसी?

Mushtaq Ali Trophy : मैदान पर SKY का तूफान, 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक दी दस्तक, क्या टीम इंडिया में होगी वापसी?

November 14, 2026
U19 Asia Cup: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, UAE के खिलाफ 160 रन बनाकर मचाई धूम

U19 Asia Cup: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, UAE के खिलाफ 160 रन बनाकर मचाई धूम

November 10, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India