Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव में 20 साल की युवती को मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी…

पूर्वी दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव थाना क्षेत्र में सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने जनता फ्लैट के बाहर एक युवती को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवती की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रही है और प्रेम प्रसंग या रंजिश को लेकर भी एक संभावित एंगल से जांच की जा रही है।

by Gulshan
April 15, 2025
in Latest News, क्राइम, दिल्ली
Delhi GTB Enclave
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi GTB Enclave : पूर्वी दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव इलाके में सोमवार रात एक 20 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना रात करीब 10:30 बजे जनता फ्लैट्स के पास स्थित एक पार्क के बाहर हुई। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका के शव पर गोली के दो निशान पाए गए हैं। युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

सुराग की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल मृत युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हत्यारे की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि प्रेम प्रसंग या रंजिश को लेकर भी जांच के कई एंगल खंगाले जा रहे हैं। शाहदरा की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (DCP) नेहा यादव ने बताया कि पुलिस हर संभावित पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED NEWS

No Content Available

29 मार्च को भी मिला था महिला का संदिग्ध शव

इस घटना से कुछ ही दिन पहले, 29 मार्च को शाहदरा के विवेक विहार इलाके में सत्यम एन्क्लेव, झिलमिल कॉलोनी के एक डीडीए फ्लैट में एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ था। शव को चादर में लपेटकर एक बैग में छिपाया गया था। अभी तक उस महिला की भी पहचान नहीं हो सकी है। फ्लैट के मालिक विवेकानंद मिश्रा, जिनकी उम्र करीब 50-60 वर्ष है, से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें : टैरिफ टकराव से बढ़ी सोने की चमक, 93,300 के पार पहुंचा 24 कैरेट गोल्ड…

इस मामले में भी पुलिस की जांच जारी है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक के बाद एक सामने आ रहे हत्याओं के मामलों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। फिलहाल दोनों ही मामलों में पुलिस गंभीरता से छानबीन कर रही है।

Tags: Delhi GTB Enclave
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP IAS Officers Transfer

यूपी में तबादलों की बौछार नौ IAS अफसरों का हुआ फेरबदल, जानें किसकी कहां हुई तैनाती ?

Kanpur News : कानपुर में भीषण हादसे से कार के उड़े परखच्चे, तीन महिला टीचर्स की दर्दनाक मौत

Kanpur News : कानपुर में भीषण हादसे से कार के उड़े परखच्चे, तीन महिला टीचर्स की दर्दनाक मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist