मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

हिंदू कर रहा है पलायन! सीलमपुर में कुणाल की हत्या के बाद बवाल, न्याय की मांग में सड़क पर उतरे लोग

दिल्ली के सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की चाकू से हत्या के बाद बवाल मच गया है। इलाके में तनाव, सड़क जाम और हिंदू पलायन के पोस्टरों से माहौल गरमाया हुआ है। लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।

by Mayank Yadav
अप्रैल 18, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश
Seelampur
Share on FacebookShare on Twitter

Seelampur murder: दिल्ली के सीलमपुर में 17 साल के लड़के कुणाल की हत्या के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। हत्या के विरोध में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए हैं और दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। इलाके में ‘हिंदू पलायन’ के पोस्टर भी चिपकाए गए हैं, जिससे माहौल और गर्म हो गया है। पीएम मोदी और सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई जा रही है। पुलिस ने इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं कि उन्होंने अब तक कोई ठोस बयान क्यों नहीं दिया। सीलमपुर की सड़कें प्रदर्शन से पूरी तरह जाम हैं।

कुणाल की चाकू मारकर हत्या, इलाके में तनाव

उत्तर-पूर्व दिल्ली के Seelampur  के जे-ब्लॉक में गुरुवार देर शाम 17 वर्षीय कुणाल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजवीर के बेटे कुणाल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शाम 7:38 बजे के आसपास हमले की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत कुणाल को जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद से इलाके में भारी तनाव है। पुलिस ने सीलमपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया है और कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।

RELATED NEWS

दिल्ली में हैवानियत की सारी हदें पार,12 साल के लड़के से किया गैंगरेप फिर प्राइवेट पार्ट में…..

सितम्बर 26, 2022

https://twitter.com/TheTreeni/status/1913107187750310244

हिंदू पलायन के पोस्टर, प्रदर्शनकारियों की भावनाएं उफान पर

हत्या के बाद पूरे Seelampur  मोहल्ले में हाथ से लिखे पर्चे चिपका दिए गए हैं, जिनमें लिखा है कि हिंदू अब इलाके से पलायन कर रहे हैं। यह मामला और भी गंभीर हो गया है क्योंकि अब लोग इसे समुदाय विशेष की सुरक्षा से जोड़कर देख रहे हैं। प्रदर्शनकारी सीधा पीएम मोदी और सीएम योगी से मदद की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई, तो वे अपने घर छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री से नाराज़गी, जवाब का इंतजार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से लोगों ने सवाल किया है कि क्या वे सीलमपुर के हिंदू परिवारों को सुरक्षा देने को तैयार हैं। लेकिन अभी तक सीएम ने कोई बयान नहीं दिया है। लोगों की मांग है कि रेखा गुप्ता मौके पर आएं और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दें। लोगों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय और सुरक्षा का आश्वासन नहीं मिलेगा, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

पुलिस जुटी कार्रवाई में, रोड अभी भी आधा जाम

Seelampur पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है। एडिशनल डीसीपी संदीप लामा मौके पर मौजूद हैं और सड़क पर बैठे लोगों को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक आधी सड़क खोली जा सकी है, जबकि बाकी आधे पर ट्रैफिक पूरी तरह जाम है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और गवाहों से पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

यूपी में दो लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार, योगी सरकार की महारोजगार योजना शुरू

Tags: Seelampur
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

दिल्ली में हैवानियत की सारी हदें पार,12 साल के लड़के से किया गैंगरेप फिर प्राइवेट पार्ट में…..

by Juhi Tomer
सितम्बर 26, 2022

Delhi Crime News: दिल्ली में एक 12 साल के लड़के के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. आरोप है कि...

Next Post
Japan New Technology

इस नई तकनीक से भूकंप आते ही हवा में उड़ जाएगा आपका घर, ज़मीन पर नहीं आएगी कोई भी आंच, जानके हो जाएंगे हैरान...

World Heritage Day: इस दिन ही क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस, आइए जानें क्या है इसका इतिहास

World Heritage Day: इस दिन ही क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस, आइए जानें क्या है इसका इतिहास

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist