Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

BluSmart और Gensol घोटाला: कैसे बिजनेस में भरोसे को लगा झटका,सोशल मीडिया पर ईमानदारी को लेकर उठे सवाल

ब्लूस्मार्ट और जेनसोल घोटाले ने बिजनेस में ईमानदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल हुआ, जिससे निवेशकों और देश दोनों का भरोसा डगमगाया है। सख्त कार्रवाई की मांग हो रही है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 18, 2025
in Uncategorized
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

BluSmart and Gensol Engineering Controversy,इन दिनों सोशल मीडिया पर ब्लूस्मार्ट कैब और जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड से जुड़ा एक बड़ा घोटाला खूब चर्चा में है। इस घोटाले में अनमोल सिंह जग्गी और पुनीत सिंह जग्गी पर गंभीर आरोप लगे हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या बिजनेस की दुनिया में आज भी ईमानदारी बची है या सब कुछ सिर्फ मुनाफे के पीछे भाग रहा है?

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने खुलासा किया है कि अनमोल सिंह जग्गी ने जेनसोल कंपनी से करीब 25.76 करोड़ रुपये अपने पर्सनल खातों और कुछ जुड़ी हुई कंपनियों में ट्रांसफर कर दिए। इसमें से कुछ रकम अशनीर ग्रोवर की कंपनी थर्ड यूनिकॉर्न को भी भेजी गई थी। इतना ही नहीं, IREDA और PFC जैसी दो सरकारी फाइनेंस कंपनियों ने 2021 से 2024 के बीच जेनसोल को करीब 978 करोड़ रुपये का लोन दिया था। इसमें से 664 करोड़ रुपये सिर्फ 6,400 इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने के लिए दिए गए थे, जिन्हें बाद में ब्लूस्मार्ट को किराए पर देना था। लेकिन फरवरी 2025 तक कंपनी ने सिर्फ 4,704 गाड़ियां ही खरीदीं और बाकी पैसों का कोई साफ हिसाब नहीं दिया।

RELATED POSTS

No Content Available

कंपनी के पैसे का गलत इस्तेमाल

सोशल मीडिया पर लोग इस मामले को लेकर काफी नाराज हैं। कई यूजर्स का कहना है कि ऐसे घोटाले देश की आर्थिक छवि को भी नुकसान पहुंचाते हैं। एक यूजर ने लिखा,

“जो नए फाउंडर्स अब निवेशकों से फंड मांगेंगे, उन्हें इस घोटाले की वजह से शक की निगाहों से देखा जाएगा।”

एक और यूजर ने सवाल किया

“Gensol की इस कहानी में स्वतंत्र निदेशक क्या कर रहे थे? उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं बनती?”

यह भी कहा जा रहा है कि कॉर्पोरेट इंडिया में नैतिकता और पारदर्शिता का स्तर तेजी से गिर रहा है, और इसका असर आने वाले बिजनेस लीडर्स पर भी पड़ेगा।

अब आगे क्या?

लोग यह भी पूछ रहे हैं कि जब पहले IL&FS जैसे घोटाले हो चुके हैं, तब भी IREDA और PFC जैसी सरकारी संस्थाओं ने सबक क्यों नहीं लिया?

“जटिल कंपनियों का जाल अब बंद होना चाहिए,” एक यूजर ने लिखा।

यह घटना सिर्फ दो लोगों या कंपनियों की नहीं है, यह एक बड़ी चेतावनी है कि अगर ईमानदारी और जवाबदेही को नजरअंदाज किया गया, तो आने वाले समय में भरोसे की नींव कमजोर हो जाएगी।

Tags: Corporate Fraud CaseEV Sector Scam
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Anuj Chandel

Anuj Chandel Success Story : सपनों से शुरू, सक्सेस तक, एक छोटे शहर के लड़के की बड़ी शुरुआत...

RAW MANGO

Health news : गर्मी में सेहत का साथी है कच्चा आम, जानिए इसके ज़बरदस्त फ़ायदे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version