सोमवार, अगस्त 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

कैबिनेट बैठक में मोदी सरकार का अहम फैसला, जाति जनगणना कराएगी सरकार

इस बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल के शीर्ष मंत्रियों ने हिस्सा लिया और जनगणना के साथ-साथ जाति जनगणना कराने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

by Akhand Pratap Singh
अप्रैल 30, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
PM Modi
Share on FacebookShare on Twitter

News Delhi: बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में हुई ‘सुपर कैबिनेट’ की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इस बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल के शीर्ष मंत्रियों ने हिस्सा लिया और जनगणना के साथ-साथ जाति जनगणना कराने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आगामी जनगणना में जातियों की गिनती भी शामिल की जाएगी।

‘सुपर कैबिनेट’ के नाम से मशहूर राजनीतिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCPA) में केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रमुख सदस्य शामिल होते हैं। वर्तमान में इसके सदस्यों में अध्यक्ष के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल शामिल हैं।

RELATED NEWS

Mann Ki Baat: नशा मुक्त युवा अभियान पर पीएम मोदी ने किससे की रचनात्मक प्रयासों को बढ़ावा देने की अपील

Mann Ki Baat: नशा मुक्त युवा अभियान पर पीएम मोदी ने किससे की रचनात्मक प्रयासों को बढ़ावा देने की अपील

अगस्त 30, 2026
NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

अगस्त 15, 2026

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने शिलांग-सिलचर के बीच नए हाईवे निर्माण को मंजूरी दी है, जिस पर 22,864 करोड़ रुपये की लागत आएगी। साथ ही, किसानों को राहत देने के लिए 2025-26 गन्ना सत्र के लिए गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 355 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

जाति जनगणना को लेकर सरकार का अहम फैसला

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राजनीतिक मामलों (PM Modi) की कैबिनेट कमेटी (CCPA) की आज की बैठक में फैसला लिया गया है कि आगामी जनगणना में जातीय गणना को शामिल किया जाएगा। इसे एक ऐतिहासिक निर्णय बताया जा रहा है क्योंकि पहले जातीय जनगणना मूल जनगणना का हिस्सा नहीं थी। उन्होंने कहा, “कुछ राज्यों ने अपने स्तर पर जातीय सर्वे किए हैं लेकिन सामाजिक संरचना को बेहतर ढंग से समझने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण की जरूरत है। CCPA ने निर्णय लिया है कि जातियों की गिनती अब अगली जनगणना का हिस्सा होगी न कि किसी अलग सर्वे के तहत।”

यह भी पढ़े: 33 साल.. 57 ट्रांसफर, रॉबर्ट वाड्रा-डीएलएफ डील रद्द करने वाले IAS अशोक खेमका आज होंगे रिटायर

कांग्रेस पर सीधा हमला

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसने कभी भी जातीय जनगणना को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने कभी जाति आधारित जनगणना नहीं कराई और अब वह इसे केवल राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। वैष्णव ने आगे कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जातीय जनगणना को सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए उठाते हैं लेकिन इसके पीछे सामाजिक कल्याण का कोई वास्तविक मकसद नहीं दिखता। उन्होंने यह भी साफ किया कि संविधान के अनुच्छेद 246 के तहत कुछ राज्य सरकारों को अपने स्तर पर सामाजिक सर्वे करने का अधिकार है। हालांकि अब जातीय आंकड़ों को केंद्रीय जनगणना में शामिल किया जाएगा ताकि डेटा में एकरूपता और सटीकता सुनिश्चित हो सके।

Tags: PM Modi
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Mann Ki Baat: नशा मुक्त युवा अभियान पर पीएम मोदी ने किससे की रचनात्मक प्रयासों को बढ़ावा देने की अपील

Mann Ki Baat: नशा मुक्त युवा अभियान पर पीएम मोदी ने किससे की रचनात्मक प्रयासों को बढ़ावा देने की अपील

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त के आखिरी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड के...

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

by Sadaf Farooqui
अगस्त 15, 2026

Free Online Coaching: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन...

PM Modi Red Fort Turban

PM Modi: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल बांधनी पैटर्न की राजस्थानी पगड़ी पहनी, 13 साल में हर बार बदला अंदाज

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

 PM Modi Red Fort Turban:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को लाल किले की प्राचीर से देश को 13वीं...

PM Modi abuse case

No FIR: पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी, दिल्ली पुलिस किस बात से डरी, लिया बड़ा फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Case Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के मामले में...

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Support Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहने वाली युवती रुचिका सिंह के मामले ने नया राजनीतिक...

Next Post
Ravan 32 arrows symbolic meaning in Ramayan

Religious news : रामायण के रहस्य भगवान राम ने रावण को क्यों मारे थे 32 बाण? जानिए इसके पीछे की गहरी सीख

Neha Rathore

Neha Rathore पर बढ़ी कानूनी शिकंजा: अब अयोध्या में देशद्रोह का केस, सोशल मीडिया बयान बने गले की फांस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist