Tuesday, November 10, 2026 7:13 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » जमीन से आसमान तक भारत का प्रहार, अरब सागर में तैनात INS विक्रांत बना ताकत की मिसाल

जमीन से आसमान तक भारत का प्रहार, अरब सागर में तैनात INS विक्रांत बना ताकत की मिसाल

आईएनएस विक्रांत और अन्य नौसैनिक युद्धपोतों ने रात के अंधेरे का लाभ उठाते हुए कराची के नौसेना अड्डे, ईंधन भंडारण केंद्र और सैन्य संचार ठिकानों पर हमला किया।

by Gulshan
09/05/2025
Indian Navy attack on Pakistan

Indian Navy attack on Pakistan : पाकिस्तान द्वारा जम्मू और देश के तीन अन्य हिस्सों में किए गए हमलों ने उसे गंभीर संकट में डाल दिया है। भारतीय सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई इतनी तीव्र और योजनाबद्ध रही कि इसकी कल्पना शायद पाकिस्तान ने भी नहीं की थी। इस बीच बड़ी खबर यह आ रही है कि भारतीय नौसेना के प्रमुख युद्धपोत INS विक्रांत ने कराची बंदरगाह के कई अहम ठिकानों पर तीखा हमला किया है। इस हमले में भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

1971 के बाद पहली बार भारत की सीधी कार्रवाई!

भारतीय नौसेना की ओर से किया गया हमला 1971 के युद्ध के बाद पहला मौका है जब भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के सबसे महत्वपूर्ण शहर कराची को निशाना बनाया है। कराची को पाकिस्तान की आर्थिक नाड़ी और सामरिक दृष्टि से बेहद ज़रूरी केंद्र माना जाता है। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो, रात के अंधेरे में किए गए इस ऑपरेशन में INS विक्रांत के साथ अन्य युद्धपोतों ने भी हिस्सा लिया। बताया जा रहा है कि नौसेना ने कराची के नौसैनिक अड्डों, ईंधन भंडारगृहों और सैन्य संचार केंद्रों पर सटीक हमले किए। इन हमलों में लंबी दूरी की समुद्र-से-प्रक्षेपित मिसाइलों और आधुनिक हथियार प्रणालियों का प्रयोग हुआ है।

रक्षा विशेषज्ञों की प्रतिक्रियाएं

सेना के वरिष्ठ विशेषज्ञ और सेवानिवृत्त वाइस एडमिरल आर.के. सिंह ने इस घटना को सिर्फ जवाबी कार्रवाई नहीं, बल्कि एक निर्णायक संदेश बताया है। उनके अनुसार, “भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब वह केवल हमला सहने वाला देश नहीं रहा, बल्कि प्रभावी प्रतिक्रिया देने वाला राष्ट्र बन चुका है। कराची पर यह हमला पाकिस्तान की सैन्य संरचना, आर्थिक प्रणाली और मनोबल – तीनों पर एक साथ करारा प्रहार है।”

RELATED NEWS

No Content Available

यह भी पढ़ें : IPL 2025 पर ब्रेक, भारत-पाक तनाव ने रोकी दुनिया की सबसे बड़ी लीग…

उन्होंने आगे कहा कि कराची, जो पाकिस्तान की नौसेना का सबसे महत्वपूर्ण अड्डा होने के साथ-साथ देश की ऊर्जा और आपूर्ति प्रणाली का भी मुख्य केंद्र है, को निशाना बनाकर भारत ने उसकी लॉजिस्टिक रीढ़ को चोट पहुंचाई है। इस कार्रवाई के दीर्घकालिक रणनीतिक परिणाम निश्चित ही देखने को मिलेंगे।

पाकिस्तान के मंसूबों पर खरा उतरा भारत 

पाकिस्तान को पहले से ही अरब सागर में INS विक्रांत की मौजूदगी से गहरी चिंता थी। इस विमानवाहक पोत की तैनाती का मतलब था कि भारत ने समुद्र के ऊपर 30 मिग-29के लड़ाकू विमानों का एक चलता-फिरता हवाई अड्डा तैनात कर दिया है। यह युद्धपोत पानी पर तैरता हुआ एक विशाल एयर बेस है, जो किसी भी स्थिति में त्वरित और घातक कार्रवाई करने में सक्षम है। INS विक्रांत के साथ कई विध्वंसक जहाज (डेस्ट्रॉयर), फ्रिगेट, ईंधन आपूर्ति पोत (रिफ्यूलर) और पनडुब्बियों का एक मजबूत बेड़ा भी चलता है, जो इसकी मारक क्षमता को कई गुना बढ़ा देता है। ऐसे मजबूत सुरक्षा घेरे और आक्रामक ताकत के साथ इस युद्धपोत से सीधे भिड़ना लगभग असंभव माना जाता है।

करांची में हुए 12 बम विस्फोट 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कराची शहर में लगातार 12 जोरदार धमाके सुने गए हैं। इन धमाकों की आवाजें कई किलोमीटर दूर तक गूंजीं, जिससे घबराए हुए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये हमले किस प्रकार और किस दिशा से किए गए। इन धमाकों के चलते कराची के पोर्ट क्षेत्र में भीषण आग लग गई है।

यह भी पढ़ें : ‘भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार’, पाकिस्तानी हमलों के…

आग इतनी भयानक है कि उसे काबू में करने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ लगातार मौके पर जुटी हुई हैं। पूरे क्षेत्र में सायरन बजाए जा रहे हैं और नागरिकों को पोर्ट क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी दी जा रही है। स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
“क्या ‘बॉर्डर 2’ का नया गाना ‘संदेशे आते हैं…’ पुराने जादू को फिर से जिंदा करेगा?” जानिए कौन-कौन गाएगा इस गीत को

"क्या 'बॉर्डर 2' का नया गाना 'संदेशे आते हैं...' पुराने जादू को फिर से जिंदा करेगा?" जानिए कौन-कौन गाएगा इस गीत को

TRP update: किसने किसको पछाड़ा, किसकी हुई वापसी जानिए इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट कौन सा शो बना नंबर वन

TRP update: किसने किसको पछाड़ा, किसकी हुई वापसी जानिए इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट कौन सा शो बना नंबर वन

भारत-पाक तनाव पर जहां कंगना और अनुपम बोले खुलकर, वहीं बिग बी की चुप्पी पर उठे रहे सवाल

भारत-पाक तनाव पर जहां कंगना और अनुपम बोले खुलकर, वहीं बिग बी की चुप्पी पर उठे रहे सवाल

POPULAR POST

Anant Singh Daughter Wedding

Wedding Gift : बेटी की शाही शादी में दामाद को क्या क्या देंगे अनंत सिंह? पटना पहुंची डेढ़ करोड़ की लग्जरी कार

November 9, 2026
Delhi Suicide Case: मामूली घरेलू विवाद बना जानलेवा, एक ही परिवार में दो मौतों से पसरा मातम

Delhi Suicide Case: मामूली घरेलू विवाद बना जानलेवा, एक ही परिवार में दो मौतों से पसरा मातम

November 9, 2026
Ramayana Movie : रणबीर कपूर की रामायण इस देश में भी होगी रिलीज, जानिए रिलीज़ डेट

Ramayana Movie : रणबीर कपूर की रामायण इस देश में भी होगी रिलीज, जानिए रिलीज़ डेट

November 8, 2026
Aadhaar Update : आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट कराने का मौका, कब तक नहीं लगेगी फीस; घर बैठे कैसे करें आवेदन

Aadhaar Update : आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट कराने का मौका, कब तक नहीं लगेगी फीस; घर बैठे कैसे करें आवेदन

November 6, 2026
Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता पर संकट,राष्ट्रपति ने गादी आइसेनकोट को बुलाया; क्या अरब दलों से लेंगे समर्थन?

Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता पर संकट,राष्ट्रपति ने गादी आइसेनकोट को बुलाया; क्या अरब दलों से लेंगे समर्थन?

November 8, 2026
Virat Kohli :सुनील गावस्कर ने बताया विराट के शतक के लिए टीम को कैसी करनी चाहिए बल्लेबाजी?  उठा बड़ा सवाल

Virat Kohli :सुनील गावस्कर ने बताया विराट के शतक के लिए टीम को कैसी करनी चाहिए बल्लेबाजी? उठा बड़ा सवाल

November 8, 2026

LATEST

MP TET Exam 2026 :शिक्षकों के विरोध के बीच परीक्षा की तारीख तय, कुछ ने ही भरा फॉर्म, बाकी पर क्या होगा असर?

MP TET Exam 2026 :शिक्षकों के विरोध के बीच परीक्षा की तारीख तय, कुछ ने ही भरा फॉर्म, बाकी पर क्या होगा असर?

November 10, 2026
Hybrid Cars : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच कौन-सी हाइब्रिड कार दे रही सबसे ज्यादा माइलेज? 40 kmpl तक का दावा

Hybrid Cars : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच कौन-सी हाइब्रिड कार दे रही सबसे ज्यादा माइलेज? 40 kmpl तक का दावा

November 10, 2026
Bangladesh Madrasa Fire

Bangladesh Fire : ढाका के मदरसे में भीषण आग, मची चीख-पुकार, 79 छात्र जहरीले धुएं से बीमार; एक वेंटिलेटर पर

November 10, 2026
12 Jyotirlinga Yatra: शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,जाने कितने ज्योतिर्लिंगों के कर चुके हैं दर्शन

12 Jyotirlinga Yatra: शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,जाने कितने ज्योतिर्लिंगों के कर चुके हैं दर्शन

November 10, 2026
Expressway Safety : यूपी के सभी एक्सप्रेसवे पर लागू हुई नई व्यवस्था, सफर से पहले ड्राइवरों की होगी जांच; सरकार ने क्यों लिया फैसला?

Expressway Safety : यूपी के सभी एक्सप्रेसवे पर लागू हुई नई व्यवस्था, सफर से पहले ड्राइवरों की होगी जांच; सरकार ने क्यों लिया फैसला?

November 10, 2026
Nvidia Controversy: हनीट्रैप के आरोपों के बीच चीन पहुंचीं 7.5 अरब डॉलर की चिप्स, सीईओ जेनसन हुआंग पर उठे सवाल

Nvidia Controversy: हनीट्रैप के आरोपों के बीच चीन पहुंचीं 7.5 अरब डॉलर की चिप्स, सीईओ जेनसन हुआंग पर उठे सवाल

November 10, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India