रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Entertainment news : कौन है वह सिंगर कहां है उनका दिल छू लेने वाला बजट रेस्तरां,गानों के बाद खाने से जीता दिल

अरिजीत सिंह ने मुर्शिदाबाद में 'हेशेल' नाम का सस्ता और आम लोगों के लिए खास रेस्तरां खोला है, जहाँ 40 रुपये में पौष्टिक खाना मिलता है। छात्रों को रियायत भी मिलती है।

by SYED BUSHRA
मई 12, 2025
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

Arijit Singh’s Budget-Friendly Restaurant : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह को उनकी दिल छू लेने वाली आवाज के लिए पूरी दुनिया जानती है। उन्होंने ज्यादातर रोमांटिक गानों में अपनी आवाज दी है, जो सीधे लोगों के दिलों को छू जाती है। लेकिन सिर्फ आवाज ही नहीं, अरिजीत का सादगी भरा व्यवहार भी उनके फैंस को बहुत पसंद आता है। अब उन्होंने अपने चाहने वालों को एक और तोहफा दिया है—एक ऐसा रेस्तरां, जो आम लोगों के लिए है और दिल से जुड़ा है।

‘हेशेल’ अरिजीत का खास रेस्तरां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरिजीत सिंह ने हाल ही में अपना एक रेस्तरां खोला है, जिसका नाम है ‘हेशेल’। यह नाम बंगाली भाषा से लिया गया है, जिसका मतलब होता है “रसोई”। यह कोई हाई-फाई या प्रीमियम रेस्तरां नहीं है, बल्कि इसे आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है।

RELATED NEWS

Monsoon Clothes Care

Monsoon Care: बारिश में कपड़ों से आती बदबू बन सकती है परेशानी, जानें स्किन एलर्जी से बचने और कपड़े फ्रेश रखने के आसान उपाय

अगस्त 3, 2026
Smriti Mandhana wedding breakup update

Smriti Mandhana: Wedding Break के बाद किसने तोड़ी चुप्पी,अफवाहों पर भड़के, किसको दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

दिसम्बर 8, 2025

मुर्शिदाबाद के जियागंज में स्थित है यह रेस्तरां

यह रेस्तरां पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज नाम की छोटी सी जगह पर खोला गया है, जो अरिजीत का होमटाउन भी है। लोगों ने इसे खूब पसंद किया है और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ हो रही है।

सिर्फ 40 रुपये में भरपेट खाना

अरिजीत के रेस्तरां की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां सिर्फ 40 रुपये में वेज थाली मिलती है। इस थाली में स्वादिष्ट और सेहतमंद खाना परोसा जाता है। यह जगह खासतौर पर मिडिल क्लास और स्टूडेंट्स को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है, ताकि कोई भी भूखा न रहे।

छात्रों को दी जाती है विशेष छूट

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रेस्तरां में छात्रों को विशेष रियायत दी जाती है। इसका मकसद यह है कि पढ़ाई करने वाले बच्चों को कम पैसों में अच्छा खाना मिल सके और उनका समय भी बचे। रेस्तरां हर दिन सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहता है।

अरिजीत के पिता देख रहे हैं जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि इस रेस्तरां की देखरेख अरिजीत के पिता गुरदयाल सिंह कर रहे हैं। यह जगह पहले से एक होटल के रूप में मौजूद थी, जिसे अब नया रूप देकर आम जनता के लिए समर्पित कर दिया गया है।

लोगों के दिलों को फिर छू लिया

जहां अधिकतर सेलेब्रिटीज महंगे और लग्जरी रेस्तरां खोलते हैं, वहीं अरिजीत सिंह की ये सादगी भरी पहल सभी के दिल को छू गई है। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि अरिजीत न सिर्फ अच्छे सिंगर हैं, बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं।

Tags: celebrity newsLifestyle
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Monsoon Clothes Care

Monsoon Care: बारिश में कपड़ों से आती बदबू बन सकती है परेशानी, जानें स्किन एलर्जी से बचने और कपड़े फ्रेश रखने के आसान उपाय

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Monsoon Care: बारिश का मौसम राहत तो देता है, लेकिन साथ ही कई छोटी-छोटी परेशानियां भी लेकर आता है। इनमें...

Smriti Mandhana wedding breakup update

Smriti Mandhana: Wedding Break के बाद किसने तोड़ी चुप्पी,अफवाहों पर भड़के, किसको दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 8, 2025

Mandhana muchal Wedding Break: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिशियन पलाश मुच्छल की शादी टूटने के बाद सोशल मीडिया पर...

Birthday special : फिल्मों के खलनायक रियल लाइफ में बना मसीहा,सोनू सूद है इंसानियत की जिंदा मिसाल

Birthday special : फिल्मों के खलनायक रियल लाइफ में बना मसीहा,सोनू सूद है इंसानियत की जिंदा मिसाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2025

Sonu Sood birthday 2025: फिल्मों से लेकर रियल लाइफ तक हीरो हैं सोनू सूद बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सोनू सूद...

Effects of overeating on health

Health news : क्या आप खाते है जरूरत से ज़्यादा खाना ? ओवरईटिंग से बढ़ रही कौन सी गंभीर बीमारियों का ख़तरा

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2025

Effects of overeating on health:हममें से कई लोग भूख से ज्यादा खाना खाते हैं। कुछ तो तब तक खाते हैं...

Yo Yo Honey Singh gets three tattoos including one for AR Rahman

Entertainment news : किसने बनवाए तीन टैटू एक मां के लिए, दूसरा और तीसरा… जानिए हर टैटू के पीछे की कहानी

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2025

Yo Yo Honey Singh Got Three Tattoos : पॉपुलर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने पहली बार टैटू...

Next Post
DGMO

सीजफायर पर भारत का दबदबा: पाकिस्तान की झुकी गर्दन, DGMO स्तर की बातचीत में दिखेगा असर

Buddha Purnima: संस्कार, आध्यात्मिकता और नैतिकता सिखाने वाले असरदार संस्कृत श्लोक जो बच्चों को सिखाएं

Buddha Purnima: संस्कार, आध्यात्मिकता और नैतिकता सिखाने वाले असरदार संस्कृत श्लोक जो बच्चों को सिखाएं

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist