बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

‘सीने पर प्रहार का परिणाम देख लिया’ – पीएम मोदी के संबोधन पर दुनिया भर की मीडिया ने क्या लिखा?

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी के संबोधन ने वैश्विक मीडिया में हलचल मचा दी। अमेरिका, जापान और ब्रिटेन की प्रमुख संस्थाओं ने मोदी के तेवर, सैन्य रणनीति और ट्रंप की मध्यस्थता पर उनकी चुप्पी को खास तवज्जो दी।

by Mayank Yadav
मई 13, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
PM Modi
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi Speech: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद PM Modi के राष्ट्र के नाम संबोधन ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया का ध्यान खींचा है। अपने भाषण में PM Modi ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता की पेशकश को ठुकराते हुए कहा कि अब भारत आतंकवाद और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर ही बात करेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को केवल रोका गया है, बंद नहीं किया गया। अमेरिका, जापान, ब्रिटेन से लेकर पाकिस्तान तक की मीडिया ने पीएम मोदी के तेवर, भारत की सैन्य शक्ति और आगे की रणनीति पर खास टिप्पणी की है। यह संबोधन सिर्फ देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को एक स्पष्ट संदेश था कि भारत अब अपनी शर्तों पर जवाब देगा।

पीएम मोदी के भाषण पर वाशिंगटन पोस्ट की प्रतिक्रिया

अमेरिका के प्रमुख अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने पीएम मोदी के संबोधन को प्रमुखता दी। अखबार ने लिखा कि भारत ने सैन्य कार्रवाई को “केवल रोका” है और भविष्य में किसी भी आतंकी हमले पर “अपनी शर्तों पर जवाब” देने की बात कही है। अखबार ने यह भी उल्लेख किया कि पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता की पेशकश को अस्वीकार किया और यह संकेत दिया कि पाकिस्तान के साथ अब कोई बातचीत तभी होगी जब मुद्दा आतंकवाद और POK हो।

RELATED NEWS

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

सितम्बर 8, 2026
PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

सितम्बर 6, 2026

जापान टाइम्स की टिप्पणी: ट्रंप को नहीं मिला कोई क्रेडिट

जापान टाइम्स ने अपने लेख में लिखा कि PM Modi ने अपने संबोधन में अमेरिका या राष्ट्रपति ट्रंप का नाम तक नहीं लिया। बल्कि उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि पाकिस्तान को तब झुकना पड़ा जब भारत ने उसके “सीने पर प्रहार” किया। अखबार ने यह भी रेखांकित किया कि भारत अब किसी भी “परमाणु ब्लैकमेल” को सहन नहीं करेगा और पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे भारत की एयर डिफेंस प्रणाली ने पाकिस्तानी मिसाइलों को हवा में ही खत्म कर दिया।

ब्रिटेन और पाकिस्तान की प्रतिक्रिया

द गार्जियन ने PM Modi के उस बयान को उजागर किया जिसमें उन्होंने कहा कि भारत की सैन्य कार्रवाई “रुकी” है, लेकिन खत्‍म नहीं हुई। अखबार के मुताबिक पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को संभावित वार्ता स्थल के रूप में पेश किया है, हालांकि भारत की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है। उधर, पाकिस्तान की मीडिया समा टीवी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी की टिप्पणी से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ा है और उन्होंने “परमाणु युद्ध की धमकी” दी है।

Delhi में गर्मी का तांडव, यूपी में बारिश के आसार और बिहार में लू का अलर्ट: जानिए देशभर का मौसम

Tags: PM Modi
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

PM Modi Gen Z Interaction 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह...

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए...

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में...

PM Modi Swadeshi Appeal

Swadeshi Appeal: 7.8% GDP के बाद PM मोदी की अपील, सोना खरीदने और विदेश में शादी से क्यों किया मना

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत GDP ग्रोथ को देशवासियों की मेहनत और संकल्प शक्ति का परिणाम बताया...

Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award

Asaduddin Owaisi Attack: पीएम मोदी को बाबर के देश का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी ने कसा BJP-RSS पर तंज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च मित्रता सम्मान से नवाजे जाने के बाद...

Next Post
High Court

69000 शिक्षक भर्ती में फैसला: आर्थिक पिछड़ा वर्ग (ईडब्ल्यूएस) अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ नहीं, अपीलें खारिज

Greater Noida West

Greater Noida West मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर आया ऐसा अपडेट, उम्मीद के डिरेल होने का दिखेगा खतरा, जानिए मामला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In