Thursday, June 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बस्ती में 4 साल की बच्ची से रेप का आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार, पिता की सदमे से मौत

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 4 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के आरोपी दीपक को पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मूड़घाट के पास सुबह करीब 11 बजे हुई इस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

by Akhand Pratap Singh
May 13, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Basti Rape Case
Share on FacebookShare on Twitter

Basti Rape Case: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 4 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के आरोपी दीपक को पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मूड़घाट के पास सुबह करीब 11 बजे हुई इस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनंदन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दीपक की पहचान हुई थी। उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

घटना रविवार रात शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई जब बच्ची अपनी मां के साथ सड़क किनारे सो रही थी। भोर में मां को बच्ची गायब मिली। तलाशते हुए वह एक निजी अस्पताल के पास पहुंची जहां झाड़ियों से बच्ची की आवाज सुनाई दी। बच्ची की हालत गंभीर थी।

RELATED NEWS

No Content Available

मां ने पुलिस को सूचना दी और बच्ची को जिला महिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया था। मंगलवार को कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने दीपक को मुठभेड़ में पकड़ा जब वह फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहा था।

यह भी पढ़े: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम का आदमपुर दौरा, एयरबेस पहुंचकर सैनिकों का बढ़ाया मनोबल

इस घटना ने बस्ती (Basti Rape Case) के लोगों को झकझोर कर रख दिया। हर कोई मासूम के गुनहगार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा था। बच्ची के पिता को जब इस हैवानियत की खबर मिली तो वह सदमे में चले गए और सोमवार को कैली मेडिकल कॉलेज में उनकी मृत्यु हो गई। पिता की मौत ने स्थानीय लोगों का दुख और बढ़ा दिया।

मंगलवार को आरोपी की गिरफ्तारी से लोगों को थोड़ा सुकून मिला है। एसपी अभिनंदन ने कहा कि बच्ची का इलाज जारी है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। फोरेंसिक साक्ष्य और गवाहों के बयान इकट्ठा किए जा रहे हैं।

Tags: Basti Rape Case
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
Lucknow

रेलवे टावर का टेंडर जारी, कवच से सुरक्षित होगा बाराबंकी-छपरा रेलमार्ग, मेमू-डेमू ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच

Ballia

Ballia में मेरठ जैसा हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, रिटायर्ड जवान के टुकड़े कर कुएं में फेंके

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist