सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

भारत की चेतावनी के बाद तुर्किए ने किया पाकिस्तान से इश्क का इजहार, एर्दोगन बोले- “हमेशा तुम्हारे साथ रहेंगे”

भारत द्वारा तुर्किए के खिलाफ सबूत पेश करने के बाद राष्ट्रपति एर्दोगन ने खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया है। उन्होंने एक्स पर भावुक पोस्ट कर कहा कि तुर्की और पाकिस्तान का रिश्ता ऐतिहासिक है और हमेशा बना रहेगा।

by Mayank Yadav
मई 14, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Erdogan
Share on FacebookShare on Twitter

Erdogan Pakistan Support: भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने के साथ-साथ तुर्किए के खिलाफ सबूत पेश किए जाने पर अब तुर्की ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया है। तुर्किए के राष्ट्रपति Erdogan ने एक्स पर एक भावुक पोस्ट में पाकिस्तान के साथ गहरे रिश्तों का जिक्र करते हुए भारत को परोक्ष रूप से चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि तुर्की और पाकिस्तान के संबंध सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक और ऐतिहासिक भी हैं। भारत द्वारा बॉयकॉट किए जाने पर भी एर्दोगन ने पाकिस्तान की ‘धैर्यपूर्ण नीति’ की सराहना की। भारत ने आरोप लगाया है कि तुर्किए ने पाकिस्तान को ड्रोन और मिसाइल सप्लाई की है। अब दोनों देशों के बीच रिश्ते और तल्ख हो गए हैं।

एर्दोगन ने कहा- पाक से है भाईचारे का रिश्ता

तुर्किए के राष्ट्रपति Erdogan ने भारत के विरोध के बावजूद पाकिस्तान का खुला समर्थन किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “मेरे प्यारे भाई शहबाज, तुर्की और पाकिस्तान के संबंध दुनिया में भाईचारे, मित्रता और विश्वास की मिसाल हैं। ये रिश्ते सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से भी बेहद मजबूत हैं।” उन्होंने ‘पाकिस्तान-तुर्की दोस्ती जिंदाबाद’ का नारा भी दिया।

RELATED NEWS

No Content Available

भारत ने पेश किए सबूत, तुर्की से रिश्ते तोड़े

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद तुर्किए की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। सेना ने सबूतों के साथ बताया कि तुर्किए ने पाकिस्तान को ड्रोन और मिसाइल मुहैया कराए हैं, जिनका इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया गया। इसके बाद भारत सरकार ने तुर्किए के साथ व्यापार और कूटनीतिक संबंधों को सीमित कर दिया है। कई भारतीय कंपनियों को तुर्किए से आयात निर्यात रोकने का आदेश दिया गया है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिगड़ा समीकरण

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या के बाद भारत ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसमें पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर कई ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिनका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। अब तुर्किए की भूमिका सामने आने के बाद भारत की रणनीति और कड़ी हो गई है।

भारत-तुर्किए संबंध अब निर्णायक मोड़ पर हैं। Erdogan की पाकिस्तान समर्थक टिप्पणी और भारतीय सेना के सबूतों के बाद ये साफ है कि भारत किसी भी तरह की दगाबाजी के खिलाफ सख्त रवैया अपनाएगा।

Tags: Erdogan
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
BSF soldier

BSF soldier पूर्णम कुमार की स्वदेश वापसी: 20 दिन बाद लौटा बेटा, वाघा बॉर्डर पर हुआ स्वागत

Stock Market Today

Stock Market Today : भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार ने भरी उड़ान, सेंसेक्स 400 अंक छलांगा, रॉकेट बने ये दिग्गज शेयर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist