Sunday, November 22, 2026 2:09 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Rent agreement क्या है ? कैसे बनता है किराए पर घर लेने देने का यह ज़रूरी समझौता

Rent agreement क्या है ? कैसे बनता है किराए पर घर लेने देने का यह ज़रूरी समझौता

रेंट एग्रीमेंट मकान मालिक और किराएदार के बीच विश्वास बनाए रखने का जरिया है। यह कानूनी सुरक्षा देता है और विवादों से बचाता है। इससे दोनों पक्ष कानूनी झंझटों से बच सकते हैं।

by SYED BUSHRA
14/05/2025

Importance of rent agreement in India हर साल लाखों लोग भारत में काम, पढ़ाई या दूसरी वजहों से दूसरे शहरों में किराए पर घर लेते हैं। ऐसे में मकान मालिक और किराएदार के बीच किसी भी तरह की गलतफहमी या विवाद से बचने के लिए रेंट एग्रीमेंट बेहद जरूरी हो जाता है। यह एक ऐसा कानूनी कागज़ होता है जो दोनों पक्षों को सुरक्षा देता है और उनके अधिकार और ज़िम्मेदारियों को साफ करता है।

बिना एग्रीमेंट के न लें-दे मकान

अक्सर लोग बिना किसी लिखित एग्रीमेंट के ही मकान किराए पर दे या ले लेते हैं। शुरू में सब ठीक रहता है, लेकिन जब कोई विवाद खड़ा होता है, तब रेंट एग्रीमेंट की अहमियत समझ आती है। ये दस्तावेज़ दोनों पक्षों को कानूनी तौर पर सुरक्षित रखता है।

रेंट एग्रीमेंट 11 महीनों का ही क्यों होता है?

ये सवाल बहुत लोग पूछते हैं कि किराए का एग्रीमेंट अक्सर 11 महीनों के लिए ही क्यों किया जाता है? इसका कारण है भारतीय रजिस्ट्रेशन कानून 1908। इस कानून के मुताबिक, अगर कोई रेंट एग्रीमेंट 12 महीने या उससे ज्यादा के लिए होता है, तो उसे रजिस्टर कराना ज़रूरी होता है। इसमें स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन से जुड़े कुछ खर्च होते हैं।

RELATED NEWS

Online Will Creation in India

Will benefits : आपके जाने के बाद परिवार में संपत्ति को लेकर ना हो तकरार, तो जाने वसीयत बनवाने का आसान तरीका

December 29, 2024

इन्हीं खर्चों से बचने और लचीलापन बनाए रखने के लिए अधिकतर लोग 11 महीनों का ही एग्रीमेंट करते हैं। इससे जरूरत पड़ने पर अगले साल नए नियमों के साथ एग्रीमेंट दोबारा किया जा सकता है।

रेंट एग्रीमेंट क्यों है जरूरी?

rent agreement सिर्फ एक कागज नहीं, बल्कि एक समझौता होता है जिसमें किराए की रकम, रहने की शर्तें, जिम्मेदारियां, और नियम साफ तौर पर लिखे होते हैं। इससे दोनों पक्षों को पता रहता है कि कौन किस बात का जिम्मेदार है।

रेंट एग्रीमेंट करते समय इन बातों का ध्यान रखें

किराया और बाकी चार्ज: एग्रीमेंट में साफ-साफ लिखा होना चाहिए कि हर महीने कितना किराया देना है और अगर कोई अन्य शुल्क है तो वह भी।

किराया बढ़ने की शर्तें: इसमें यह भी तय होना चाहिए कि मकान मालिक कब और कितना किराया बढ़ा सकते हैं।

नोटिस पीरियड: मकान खाली करने या करवाने से पहले कितने दिन पहले बताना होगा, ये जरूर लिखा होना चाहिए (जैसे 30 दिन का नोटिस)।

लॉक-इन पीरियड: अगर एग्रीमेंट में लॉक-इन पीरियड है, तो उस दौरान ना किराएदार मकान छोड़ सकता है और ना मकान मालिक उसे हटा सकता है।

अनुचित पाबंदियां न हों: किसी भी तरह की बेवजह रोक, जैसे- पालतू जानवर रखने पर मना, या खाने-पीने की आदतों पर रोक नहीं होनी चाहिए।

सिक्योरिटी डिपॉजिट: एडवांस में दिए गए पैसे (सिक्योरिटी डिपॉजिट) की रकम, और वह कब और कैसे वापस मिलेगा, ये बात भी लिखी होनी चाहिए।

Related Posts

Online Will Creation in India

Will benefits : आपके जाने के बाद परिवार में संपत्ति को लेकर ना हो तकरार, तो जाने वसीयत बनवाने का आसान तरीका

December 29, 2024
Next Post
Entertainment news : 72 गानों वाली अनोखी फिल्म जिसका रिकॉर्ड अब तक कोई नहीं तोड़ पाया, जानिए इससे जुड़ी दिलचस्प बातें

Entertainment news : 72 गानों वाली अनोखी फिल्म जिसका रिकॉर्ड अब तक कोई नहीं तोड़ पाया, जानिए इससे जुड़ी दिलचस्प बातें

Cannes 2025

Cannes 2025 : 4 लाख के तोते के साथ रेड कार्पेट पर छाईं उर्वशी रौतेला, कान्स की जूरी में पहुंचीं पायल कपाड़िया

UP Lekhpal

UP Lekhpal Bharti 2025: युवाओं को बड़ी सौगात, 7531 लेखपालों की होगी भर्ती, सरकार ने शुरू की प्रक्रिया

POPULAR POST

Heart Attack Risk: ठंड में क्यों बढ़ जाती है दिल की परेशानी? दिल को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

Heart Attack Risk: ठंड में क्यों बढ़ जाती है दिल की परेशानी? दिल को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

November 18, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Bareilly News

Road Safety : बरेली में 10 महीने में 316 की एक्सीडेंट में मौत, किस उम्र के लोग ज्यादा बने हादसों का शिकार?

November 18, 2026
UP Scooty Yojana

UP Scooty Yojana: यूपी की 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी गुलाबी स्कूटी, 15 दिसंबर से बांटने की तैयारी

November 16, 2026
Kanpur Chemical Factory Fire

Factory Fire : कानपुर की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, ड्रमों में धमाकों से दहला औद्योगिक क्षेत्र

November 18, 2026
Factory Fire : इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 36 लापता, कैसे शुरू हुई थी आग?

Factory Fire : इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 36 लापता, कैसे शुरू हुई थी आग?

November 21, 2026

LATEST

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
Sapna Choudhary : 6 साल की शादी टूटने पर छलका सपना चौधरी का दर्द,  दूसरी शादी पर क्या दिया जवाब

Sapna Choudhary : 6 साल की शादी टूटने पर छलका सपना चौधरी का दर्द, दूसरी शादी पर क्या दिया जवाब

November 22, 2026
Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India