मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Ganga Dussehra 2025 : मां गंगा पूजने का पावन अवसर जानिए इसकी तिथि और दान से जुड़े खास नियम

गंगा दशहरा पर दान का विशेष महत्व है, लेकिन दान में साफ-सुथरी, ठंडी और उपयोगी चीजें ही दें। अशुद्ध और निषिद्ध वस्तुएं देने से शुभ की जगह अशुभ फल प्राप्त हो सकता है।

by SYED BUSHRA
मई 20, 2025
in धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा का पर्व मां गंगा की आराधना और पुण्य कमाने का खास मौका माना जाता है। यह दिन पवित्र गंगा नदी के धरती पर अवतरण की याद में मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा 5 जून 2025, गुरुवार को है। इस दिन गंगा स्नान, दान और पूजा का खास महत्व होता है।मान्यता है कि इस दिन जो भी दान 10 की संख्या में किया जाए, उसका दस गुना पुण्य मिलता है। लेकिन ध्यान रहे, हर चीज का दान शुभ नहीं माना गया है। कुछ चीजों का दान करने से पुण्य की जगह पाप लग सकता है

गंगा दशहरा पर किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए?

RELATED NEWS

Ganga Dussehra: गंगा दशहरा पर मातम, आस्था के बीच क्यों डूब गईं कई जिंदगियां, आखिर कब सुधरेंगे घाटों के सुरक्षा इंतजाम?

Ganga Dussehra: गंगा दशहरा पर मातम, आस्था के बीच क्यों डूब गईं कई जिंदगियां, आखिर कब सुधरेंगे घाटों के सुरक्षा इंतजाम?

मई 26, 2026
Ganga Dussehra 2026: गंगा स्नान से पहले क्या करें? जानिए क्या है सही विधि और नियम

Ganga Dussehra 2026: गंगा स्नान से पहले क्या करें? जानिए क्या है सही विधि और नियम

मई 25, 2026

गंदे या टूटी हुई चीजें

गंगा दशहरे के दिन किसी भी प्रकार की पुरानी, गंदी या टूटी हुई वस्तु का दान नहीं करना चाहिए। जैसे- बासी खाना, फटा हुआ कपड़ा, चाकू, कैंची, या नुकीली चीजें। ये चीजें नकारात्मक ऊर्जा लाती हैं और मां लक्ष्मी की नाराजगी का कारण बन सकती हैं। ऐसा करने से राहु का प्रभाव भी बढ़ता है।

काले रंग के कपड़े

इस दिन काले रंग के कपड़े दान करना अशुभ माना जाता है। काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक होता है और इससे व्यक्ति के रिश्तों में तनाव आ सकता है।

कुछ विशेष अनाज

इस बार गंगा दशहरा गुरुवार को पड़ रहा है। गुरुवार के दिन चावल और काली दाल का दान करना वर्जित माना जाता है। इससे बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, जिससे आर्थिक दिक्कतें और वैवाहिक समस्याएं आ सकती हैं।

गंगा दशहरा पर क्या दान करें?

गर्मी से राहत देने वाली चीजें

इस दिन छाता, टोपी, जूते-चप्पल का दान करना बहुत पुण्यदायी माना गया है। गर्मी में धूप से बचाव करने वाली वस्तुएं ज़रूरतमंदों को देना सबसे उत्तम है।

ठंडी चीजें और फल

गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सत्तू, मौसमी फल, शर्बत और पानी से भरा कलश का दान भी बहुत शुभ माना गया है।

साफ-सुथरे कपड़े और दक्षिणा

गंगा दशहरा के दिन किसी ब्राह्मण को सूती कपड़े, गमछा या धोती दान करना चाहिए। अगर संभव हो, तो उसके साथ थोड़ी दक्षिणा भी जरूर दें। इससे सारे पापों का नाश होता है।

गंगा दशहरा पर किन राशियों को होगा लाभ?

इस बार गंगा दशहरा पर राहु, केतु और शुक्र की शुभ स्थिति तीन राशियों के लिए बहुत लाभकारी रहेगी। इन राशियों को धन, सम्मान और सफलता के योग मिल सकते हैं।

गंगा दशहरा पर सही चीजों का दान करके आप पुण्य प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन गलत वस्तुएं दान करने से बचना चाहिए, नहीं तो इसका उल्टा असर हो सकता है।

Disclaimer : यह बताई गई बातें सामान्य जानकारी है न्यूज़1इंडिया इसकी सटीकता की जिम्मेदारी नहीं देता राशियों की जानकारी के लिए किसी ज्योतिष विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags: Ganga DussehraHindu Festivals
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Ganga Dussehra: गंगा दशहरा पर मातम, आस्था के बीच क्यों डूब गईं कई जिंदगियां, आखिर कब सुधरेंगे घाटों के सुरक्षा इंतजाम?

Ganga Dussehra: गंगा दशहरा पर मातम, आस्था के बीच क्यों डूब गईं कई जिंदगियां, आखिर कब सुधरेंगे घाटों के सुरक्षा इंतजाम?

by SYED BUSHRA
मई 26, 2026

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में गंगा स्नान करने पहुंचे।...

Ganga Dussehra 2026: गंगा स्नान से पहले क्या करें? जानिए क्या है सही विधि और नियम

Ganga Dussehra 2026: गंगा स्नान से पहले क्या करें? जानिए क्या है सही विधि और नियम

by Sadaf Farooqui
मई 25, 2026

Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा हिंदू धर्म का अत्यंत पवित्र पर्व माना जाता है, जिसे ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष...

Sharad Purnima 2025

Sharad Purnima 2025 : कब है शरद पूर्णिमा जानिए इसकी सही तारीख और शुभ मुहूर्त,मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या करें खास उपाय

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 4, 2025

Sharad Purnima 2025 :हिन्दू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। यह पर्व हर वर्ष आश्विन मास...

Jivitputrika Vrat 2025

Jitiya Vrat 2025:निःसंतान दंपतियों के लिए वरदान है जितिया व्रत,जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2025

Jitiya Vrat 2025 : हिंदू धर्म में पति, संतान और परिजनों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए अलग-अलग व्रत...

Pitru Paksha 2025: पितरों को प्रसन्न करने और श्राद्ध के सही फल पाने के लिए बरतें कौन सी सावधानियां

Pitru Paksha 2025: पितरों को प्रसन्न करने और श्राद्ध के सही फल पाने के लिए बरतें कौन सी सावधानियां

by SYED BUSHRA
अगस्त 30, 2025

Pitru Paksha 2025 Do’s and Don’ts: इस साल पितृपक्ष की शुरुआत 7 सितंबर 2025 से हो रही है। हिंदू धर्म...

Next Post
Operation Sindoor

'ऑपरेशन सिंदूर' के रुप में सेना का हुआ आधुनिकीकरण, सीएम योगी ने कासगंज जिले को दी विकास की नई राह

Starlink

भारत से पहले बांग्लादेश में हुई Starlink की धमाकेदार एंट्री, जानें कितनी होगी कीमत!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist