शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बाबूराव बोले – “मुझे बाहर कर दिया?” | ‘हेरा फेरी 3’ में बवाल, न हंसी बची न फेरियां!

'हेरा फेरी 3' से परीश रावल के बाहर होने की खबर ने फैंस को चौंका दिया है। 25 करोड़ की फीस, अक्षय कुमार की नाराजगी और कानूनी नोटिस ने फिल्म को विवादों में घसीट दिया है।

by Mayank Yadav
मई 25, 2025
in Latest News, मनोरंजन
Paresh Rawal
Share on FacebookShare on Twitter

Paresh Rawal exit: जिस बाबूराव ने ‘हेरा फेरी’ को क्लासिक बनाया, अब वही तीसरे भाग में नजर नहीं आएंगे। कारण? 25 करोड़ की फीस मांगना, अक्षय कुमार की नाराजगी, और फिर कानूनी नोटिस! परीश रावल ने सोशल मीडिया पर इसका जवाब देते हुए कहा कि उनके वकील ने अक्षय कुमार को जवाब भेज दिया है और मामला वहीं सुलझेगा। इस विवाद ने फिल्म की शूटिंग से ज्यादा एक्स (ट्विटर) पर हलचल मचा दी है। सुनील शेट्टी हैरान हैं, प्रियदर्शन चुप हैं और फैंस का दिल टूटा है। बिना बाबूराव, ‘हेरा फेरी’ अधूरी सी लग रही है। क्या ये कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी अब ड्रामा बन जाएगी?

जब बात ‘हेरा फेरी’ की होती है, तो दिमाग में बाबूराव का चश्मा, धोती और उनका “उल्टा बम मार दूंगा” स्टाइल सबसे पहले आता है। लेकिन अब खबर आई है कि तीसरे भाग में बाबूराव यानी परीश रावल ही नहीं होंगे। क्या? हां, सचमुच! और इसके पीछे है 25 करोड़ का झगड़ा और एक कानूनी नोटिस, जो अक्षय कुमार ने खुद भेजा है!

RELATED NEWS

Paresh Rawal Politics: ‘राजनीति मेरे बस की नहीं थी’, पूर्व सांसद परेश रावल ने बताई छोड़ने की असली वजह

Paresh Rawal Politics: ‘राजनीति मेरे बस की नहीं थी’, पूर्व सांसद परेश रावल ने बताई छोड़ने की असली वजह

जुलाई 16, 2026
Paresh Rawal

परेश रावल ने क्यों छोड़ी ‘हेरा फेरी 3’, असली वजह का हुआ खुलासा, जानकर रह जाएंगे हैरान!

मई 26, 2025

My lawyer, Ameet Naik, has sent an appropriate response regarding my rightful termination and exit. Once they read my response all issues will be laid to rest.

— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) May 25, 2025

बाबूराव का एक्सक्लूसिव ‘एक्स’ बयान

आज सुबह 2:07 बजे (जब आम आदमी सो रहा होता है और कवि जागते हैं), परीश रावल ने अपने एक्स हैंडल से लिखा –
“मेरे वकील, अमीत नाइक, ने मेरा जवाब भेज दिया है। पढ़ लेंगे तो सब सुलझ जाएगा।”

जवाब? कौन सा जवाब? जी हां, अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी ने उनके ऊपर फिल्म छोड़ने के लिए 25 करोड़ का हर्जाना ठोंक दिया है। बाबूराव कह रहे हैं, “हमने जवाब दे दिया है, अब आपकी बारी।”

25 करोड़ मांगे, बवाल हो गया

सूत्रों की मानें तो परीश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ में बाबूराव बनने के लिए 25 करोड़ की मांग कर दी। अक्षय कुमार बोले – “बाबूराव 2000 के हैं, ये फीस 2025 की है!” फिर क्या था, केस-नोटिस का सिलसिला शुरू हो गया।

Paresh Rawal ने सफाई दी – “डायरेक्टर प्रियदर्शन से कोई झगड़ा नहीं है।” यानी सब घमासान सिर्फ पैसे को लेकर है।

सुनील शेट्टी का झटका – “मुझे मेरे बच्चों ने बताया!”

फिल्म में ‘श्याम’ बनने वाले सुनील शेट्टी को जब खबर लगी, तो बोले –
“सबसे बड़ा झटका!”
उनके हिसाब से बिना बाबूराव, ‘हेरा फेरी 3’ “100% असंभव” है।

उधर प्रियदर्शन खुद कन्फ्यूज हैं –
“बाबूराव ने मुझे कुछ नहीं बताया!”

लगता है स्क्रिप्ट की जगह सबको अब कानूनी नोटिसों की स्क्रिप्ट पढ़नी पड़ रही है।

सोशल मीडिया: सपोर्ट, तंज और गाय!

एक तरफ फैंस ने परीश रावल को सपोर्ट दिया –
“बाबूराव नहीं तो फिल्म नहीं!”
दूसरी तरफ कुछ बोले –
“यह सब PR स्टंट है।”
एक यूजर तो इतना क्रिएटिव निकला कि परीश रावल के पुराने बयान को उठाकर पूछ लिया –
“गौमूत्र अपना ही पीते हो या…”
(कृपया आगे खुद समझिए)

अब आगे क्या?

अब फिल्म का भविष्य अक्षय कुमार और उनके वकीलों के पास है। बाबूराव Paresh Rawal की वापसी होगी या नहीं, ये आने वाला वक्त बताएगा।

लेकिन एक बात तय है – बाबूराव के बिना हंसी नहीं आएगी, सिर्फ लीगल नोटिस आएंगे!

RDX से ताजमहल उड़ाने की धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

Tags: Paresh Rawal
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Paresh Rawal Politics: ‘राजनीति मेरे बस की नहीं थी’, पूर्व सांसद परेश रावल ने बताई छोड़ने की असली वजह

Paresh Rawal Politics: ‘राजनीति मेरे बस की नहीं थी’, पूर्व सांसद परेश रावल ने बताई छोड़ने की असली वजह

by Sadaf Farooqui
जुलाई 16, 2026

Paresh Rawal Politics: बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने एक बार फिर अपने राजनीतिक सफर को लेकर खुलकर बात की है।...

Paresh Rawal

परेश रावल ने क्यों छोड़ी ‘हेरा फेरी 3’, असली वजह का हुआ खुलासा, जानकर रह जाएंगे हैरान!

by Gulshan
मई 26, 2025

Paresh Rawal : फेमस कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ से अभिनेता परेश रावल के अचानक हटने के फैसले ने फिल्म...

Hera Pheri 3

‘हेरा फेरी 3’ से क्यों बाहर हुए परेश रावल? एक्टर ने खुद तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह

by Gulshan
मई 18, 2025

Hera Pheri 3 : बॉलीवुड की सबसे चहेती कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘हेरा फेरी’ के तीसरे भाग को लेकर लंबे समय से...

Makar Sankranti

‘भूत बंगला’ के सेट पर परेश रावल के साथ दिखे अक्षय कुमार, मकर संक्रांति के मौके पर उड़ाई पतंग

by Akhand Pratap Singh
जनवरी 14, 2025

Makar Sankranti: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' की घोषणा के बाद से फैंस की उत्सुकता...

Ram मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में वीआईपी एंट्री के नाम पर की जा रही धोखाधड़ी भारत सरकार ने इस फिल्म के मीम के जरिए लोगों को किया सतर्क

Ram मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में वीआईपी एंट्री के नाम पर की जा रही धोखाधड़ी भारत सरकार ने इस फिल्म के मीम के जरिए लोगों को किया सतर्क

by Neel Mani
जनवरी 22, 2024

नई दिल्ली: आखिरकार आज वो शुभ घड़ी आ ही गई जिसका 500 सालों से भारत के सभी हिंदूओं को इंतजार...

Next Post
Raebareli

Raebareli में गंगा में डूबे 9 लोग, अस्थि विसर्जन के दौरान मचा हड़कंप; 3 की मौत, 6 को बचाया

Ghaziabad

आंधी-तूफान से Ghaziabad में बड़ा हादसा: ACP ऑफिस की छत गिरने से सब-इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist