• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 3, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home धर्म

महेश नवमी 2025: कब है महादेव और पार्वती को समर्पित पर्व जानिए महत्व पूजा विधि और लाभ

महेश नवमी 2025 भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यह पर्व माहेश्वरी समुदाय के लिए खास है, जिसमें पूजा-अर्चना, व्रत और रुद्राभिषेक से सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक लाभ मिलता है।

by Sadaf Farooqui
May 28, 2025
in धर्म
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mahesh Navami 2025: महेश नवमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यह पर्व खासकर माहेश्वरी समुदाय द्वारा बड़े उत्साह और श्रद्धा से मनाया जाता है। महेश नवमी ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है और व्रत रखकर उनकी कृपा प्राप्त की जाती है।

महेश नवमी कब है?

पंचांग के अनुसार, महेश नवमी 2025 में 4 जून को मनाई जाएगी। नवमी तिथि 3 जून की रात 9:56 बजे से शुरू होकर 4 जून की देर रात 11:54 बजे तक रहेगी। चूंकि सनातन धर्म में उदया तिथि का महत्व है, इसलिए 4 जून को महेश नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इसके अगले दिन गंगा दशहरा का त्योहार होगा।

Related posts

, Daily Horoscope

2 सितंबर का राशिफल : जानिए किसे मिलेगा किस्मत का साथ और कौन होगा परेशान

September 2, 2025
Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष में क्या करें और किन बातों से बचें, वरना पितरों की कृपा और आशीर्वाद से हो जाएंगे वंचित

Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष में क्या करें और किन बातों से बचें, वरना पितरों की कृपा और आशीर्वाद से हो जाएंगे वंचित

September 1, 2025

महेश नवमी का शुभ मुहूर्त

4 जून 2025 को शुभ और शुक्ल योग भी बन रहा है। दोपहर 2:27 बजे तक शिववास योग रहेगा, जो भगवान शिव और माता पार्वती के कैलाश पर्वत पर विराजमान होने का योग है। इस समय पूजा, रुद्राभिषेक और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें:Positive Energy: नकारात्मक सोच और ऊर्जा से बचने का अचूक मंत्र, इसके जाप से मिलेगी असीम शांति

महेश नवमी का महत्व

माहेश्वरी समुदाय के लिए महेश नवमी बहुत खास है। मान्यता है कि इसी दिन इस समुदाय की स्थापना हुई थी। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव और माता पार्वती ने उनके पूर्वजों को राक्षस से बचाया और हिंसा छोड़कर व्यापार करने की शिक्षा दी। इसी कारण से माहेश्वरी समाज की शुरुआत हुई।

यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पवित्र विवाह के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन भक्त विशेष पूजा और व्रत करके सुख-समृद्धि, संतान प्राप्ति और वैवाहिक सुख की कामना करते हैं। नवविवाहित जोड़े भी इस दिन विशेष पूजा करते हैं ताकि उनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहे।

महेश नवमी की पूजा विधि

महेश नवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। स्नान में गंगाजल मिलाकर शुद्धता बनाए। साफ कपड़े पहनें और घर के मंदिर को फूल, रंगोली और दीपक से सजाएं। सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें, फिर भगवान शिव और माता पार्वती की स्थापना करें। शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक करें। शिव को बेलपत्र, धतूरा, भांग और मदार के फूल अर्पित करें। माता पार्वती को चंदन, कुमकुम और अक्षत चढ़ाएं। ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘ॐ उमायै नमः’ मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें।

रुद्राभिषेक भी इस दिन करवाया जाता है। पूजा के बाद सात्विक भोजन जैसे खीर, फल और मिठाई का भोग लगाएं। दिन भर फलाहार करें, व्रत कथा सुनें और शाम को व्रत खोलें।

 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। News1india इसकी पुष्टि नहीं करता।

Tags: Hindu Religious FestivalsMaheshwari Community Celebrations
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Positive Energy: नकारात्मक सोच और ऊर्जा से बचने का अचूक मंत्र, इसके जाप से मिलेगी असीम शांति

Next Post

Delhi में बदलेगा मौसम का मिजाज! बारिश-आंधी के लिए रहें तैयार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Next Post
Delhi Weather

Delhi में बदलेगा मौसम का मिजाज! बारिश-आंधी के लिए रहें तैयार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Agra

सिंधी समाज में धर्मांतरण कांड का बड़ा भंडाफोड़: Agra में ‘लालवानी नेटवर्क’ का पर्दाफाश, विदेश तक फैला जाल

September 3, 2025
UP

UP में आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी 16 हजार रुपये से कम नहीं होगी, योगी सरकार का बड़ा फैसला

September 3, 2025
Traffic Jam in Delhi NCR: गुरुग्राम से नोएडा तक सड़कों पर मचा कोहराम जलभराव से लगा भारी जाम, बारिश का टूटा रिकॉर्ड

Traffic Jam in Delhi NCR: गुरुग्राम से नोएडा तक सड़कों पर मचा कोहराम जलभराव से लगा भारी जाम, बारिश का टूटा रिकॉर्ड

September 3, 2025
UP weather

UP weather का बदलता मिजाज: 24 घंटे बाद थम सकती है भारी बारिश, 22 जिलों में बाढ़ से हाहाकार

September 3, 2025
GST Council Meeting 2025 India

GST Council Meeting 2025: किसकी समय से पहले बुलाई गई बैठक,क्या दिवाली से पहले सस्ती होंगी दवाइयां, गाड़ियां और घरेलू सामान

September 3, 2025
Airport Authority of India financial scam

Scam in AAI : कौन जीरो ज़ीरो जोड़ बना करोड़ों का मालिक,किसने एयरपोर्ट अथॉरिटी में किया सैकड़ों करोड़ का घोटाला

September 3, 2025
Kashi vs Meerut Clash for Final Ticket

U P T20 league 2025: फाइनल का टिकट हासिल करने को भिड़ेंगी काशी और मेरठ, एलेमिनेटर में होगी किसमें जंग

September 3, 2025
Lucknow-Kanpur Expressway : प्रदेश के विकास का लिखेगा नया अध्याय, घंटों का सफर अब मिनट में, कब होगा चालू

Lucknow-Kanpur Expressway : प्रदेश के विकास का लिखेगा नया अध्याय, घंटों का सफर अब मिनट में, कब होगा चालू

September 2, 2025
Gorakhpur

मंदिर में आरती के दौरान महिला पर मांस फेंकने से बवाल, आरोपी पकड़ा गया, पुलिस जांच में जुटी

September 2, 2025
क्या माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सांसों के जरिए शरीर में घोल रहे ज़हर, जानिए कैसे कैंसर को दे रहे न्योता

क्या माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सांसों के जरिए शरीर में घोल रहे ज़हर, जानिए कैसे कैंसर को दे रहे न्योता

September 2, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version