बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

UP News: प्रशांत कुमार को नहीं मिला सेवा विस्तार, IPS राजीव कृष्णा बनाए गए यूपी के DGP

डीजीपी प्रशांत कुमार को नहीं मिला सेवा विस्तार। रौबबार मूंछ वाले आईपीएस ने खाकी को किया अलविदा। जांबाज सिंघम आईपीएस को कभी नहीं भूलेगा यूपी।

by Vinod
मई 31, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। नाम प्रशांत कुमार। पद यूपी पुलिस के डीजीपी। काम अपराध और अपराधियों का खात्मा। सपना एक ही देखा, अपना यूपी 24 घंटे 365 दिन मुस्कराता रहे। जो भी मिशन मिला, उसे 100 फीसदी पूरा किया। जब कानपुर के विकास दुबे ने 8 पुलिसकर्मियों को शहीद कर दिया, तब जांबाज आईपीएस प्रशांत कुमार भी रोए और प्रतिज्ञा ली की विकास दुबे एंड कंपनी का खात्मा करने के बाद भी अपने आवास पर जाऊंगा। यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार की प्रतिज्ञा सफल हुई। विकास दुबे और उसके गुर्गे यमलोक पहुंचा दिए गए। फिर क्या था ये सिलसिला चल पड़ा। सीएम योगी आदित्यनाथ के इस ‘हनुमान’ ने यूपी में अपराधी और माफियाओं की ऐसी लंका जलाई की अब सूबे के विलेन अपराध करने से पहले सौ बार सोचने पर मजबूर हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का ये ‘अचूक ब्रम्हास्त्र’ रविवार को यूपी पुलिस की नौकरी से रिटायर हो गया। 35 साल तक वर्दी पहनकर जनता की सेवा करने वाले प्रशांत कुमार की बहादुरी के किस्से अब लोग किताबों में पढ़ेंगे।

हां 300 सौ से ज्यादा अपराधियों को ठोकने वाले आईपीएस प्रशांत कुमार ने रविवार की देरशाम पुलिस की नौकरी को अलविदा कह दिया। केंद्र सरकार से सेवा विस्तार नहीं मिलने पर रौबदार मूंछ वाला आईपीएस ‘सिंघम’ 31 मई 2025 को रिटायर हो गया। ऐसे में अब नए डीजीपी के नाम को लेकर 24 कालीदास मार्ग से लेकर दिल्ली तक सियासत गर्म है। सीएम योगी आदित्यनाथ भी एक्शन में हैं और यूपी के नए डीजीपी को लेकर मंथन कर रही । जानकारों का कहना है कि राज्य सरकार को जल्द ही नया डीजीपी नियुक्त करना होगा। यह पद बेहद अहम है, क्योंकि प्रदेश की कानून व्यवस्था, पुलिसिंग की दिशा, और शासन की छवि काफी हद तक डीजीपी के दृष्टिकोण पर निर्भर करती है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने यूपी के नए डीजीपी के नाम का ऐलान कर दिया। अब सूबे की पुलिस के नए चीफ आईपीएस राजीव कृष्णा होंगे।

RELATED NEWS

UP New DGP Rajeev Krishna

क्या राजीव कृष्णा बनने जा रहे हैं यूपी पुलिस के नए स्थायी मुखिया, संघ लोक सेवा आयोग पैनल में आखिर किस पर लगी मुहर?

मई 19, 2026
कौन हैं IPS राजीव कृष्णा, जिन्हें CM योगी आदित्यनाथ ने बनाया यूपी का DGP 

कौन हैं IPS राजीव कृष्णा, जिन्हें CM योगी आदित्यनाथ ने बनाया यूपी का DGP 

मई 31, 2025

राज्य में नए डीजीपी की रेस में कई अनुभवी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शामिल थे। सभी की अलग-अलग विशेषज्ञता और प्रशासनिक पृष्ठभूमि है, जो उन्हें इस अहम पद के लिए उपयुक्त बनाती थी। लेकिन योगी सरकार ने यूपी 1991 बैच के आईपीएस राजीव कृष्ण को सूबे का नया डीजीपी बना दिया। राजीव कृष्ण यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वह यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष हैं। राजीव कृष्ण वर्ष 1991 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। राजीव कृष्ण की चर्चा आगरा में वर्ष 2004 में बतौर एसएसपी तैनाती को लेकर खूब होती है। आगरा एसएसपी के तौर पर उन्होंने अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था। बीहड़ में सक्रिय अपहरण गिरोहों के खिलाफ राजीव कृष्ण ने प्रभावी कार्रवाई की थी।

राजीव कृष्ण यूपी की राजधानी लखनऊ के रहने वाले हैं। उनका जन्म 20 जून 1969 को हुआ था। उन्होंने बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। इसके बाद यूपीएससी की परीक्षा में शामिल हुए। यूपीएससी की ओर से 1991 में उन्होंने सिविल सर्विसेज परीक्षा पास की। आईपीएस के रूप में उनका सेलेक्शन हुआ। राजीव कृष्णा को हाईटेक पुलिसिंग के लिए जाना जाता है। एडीजी रहते हुए उन्होंने आपरेशन पहचान एप के माध्यम से अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया। महिला बीट, एंटी रोमियो स्क्वाड की ऑनलाइन मॉनिटरिंग का सिस्टम को भी इस साफ्टवेयर में रखा। ई-मालखाने से मुकदमों का ऑनलाइन रिकॉर्ड तक उनके अलग सोच का परिणाम रही है। साइबर अपराध के क्षेत्र में भी राजीव कृष्ण ने बड़ा अभियान चलाया। उनके स्तर पर पुलिस को प्रशिक्षित करने से लेकर लोगों को भी जागरूकता का अभियान चलाया।

बता दें, यूपी डीजीपी की रेस में दूसरा नाम आईपीएस दलजीत सिंह चौधरी का भी चल रहा था। आईपीएस दलजीत सिंह चौधरी वर्तमान में बीएसएफ की डीजी है और इनकी सेवा अवधि 6 महिने से अधिक की थी। दलजीत सिंह चौधरी का केंद्र सरकार में लम्बे समय तक सेवा के साथ अर्धसैनिक बलों का अनुभव है। इन्हें रणनीतिक प्लानिंग, हाई-लेवल सिक्योरिटी मैनेजमेंट में महारत हासिल है। दलजीत सिंह चौधरी यूपी के पहले आईपीएस अफसर हैं, जिन्होंने चंबल, बीहड़ और पाठा के जंगलों से डकैतों का सफाया किया। दलजीत सिंह चौधरी को गृहमंत्री अमित शाह का करीबी बताया जा रहा है। इस बीच 1990 बैच के आईपीएस दलजीत चौधरी ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की है। अब इस मुलाकात के बाद ऐसी चर्चा थी कि चौधरी यूपी के डीजीपी बन सकते हैं। लेकिन सरकार ने राजीव कृष्णा के नाम पर मुहर लगाई।

Tags: IPS Prashant Kumar retiresIPS Rajeev Krishna becomes DGPUP DGP
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

UP New DGP Rajeev Krishna

क्या राजीव कृष्णा बनने जा रहे हैं यूपी पुलिस के नए स्थायी मुखिया, संघ लोक सेवा आयोग पैनल में आखिर किस पर लगी मुहर?

by SYED BUSHRA
मई 19, 2026

UP New DGP: उत्तर प्रदेश में लंबे समय से स्थायी डीजीपी की नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा है। अब...

कौन हैं IPS राजीव कृष्णा, जिन्हें CM योगी आदित्यनाथ ने बनाया यूपी का DGP 

कौन हैं IPS राजीव कृष्णा, जिन्हें CM योगी आदित्यनाथ ने बनाया यूपी का DGP 

by Vinod
मई 31, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार पर सबसे अधिक...

PM मोदी ने CM योगी के पत्र पर किए ‘साइन’, IPS प्रशांत कुमार बनाए जा सकते यूपी के ‘NSA’

PM मोदी ने CM योगी के पत्र पर किए ‘साइन’, IPS प्रशांत कुमार बनाए जा सकते यूपी के ‘NSA’

by Vinod
मई 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। ’अमिताभ बच्चन जी का एक डायलाग है कि मूंछों हो तो नत्थू लाल जैसी...तो प्रशांत जी ने...

CM YOGI ने फाइनल किया नाम और केंद्र को भेजी चिट्ठी, अब ये IPS होगा यूपी पुलिस का अगला DGP

CM YOGI ने फाइनल किया नाम और केंद्र को भेजी चिट्ठी, अब ये IPS होगा यूपी पुलिस का अगला DGP

by Vinod
मई 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश पुलिस UP POLICE का अगला डीजीपी DGP कौन होगा? .. इसको लेकर चर्चाएं सिग्नेचर बिल्डिंग,...

UP News

UP News: यूपी DGP की नियुक्ति में बदलाव, अब राज्य सरकार करेगी चयन, जानें पूरी प्रक्रिया

by Akhand Pratap Singh
नवम्बर 5, 2024

UP News: उत्तर प्रदेश में डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) की नियुक्ति प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक संघ लोक...

Next Post
कौन हैं IPS राजीव कृष्णा, जिन्हें CM योगी आदित्यनाथ ने बनाया यूपी का DGP 

कौन हैं IPS राजीव कृष्णा, जिन्हें CM योगी आदित्यनाथ ने बनाया यूपी का DGP 

Weather Update Today

तूफानी अंदाज़ में आया मॉनसून ! जानिए कैसा रहेगा आज के मौसम का मिजाज़ ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist