रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

रिद्धिमा कपूर की डेब्यू फिल्म की शूटिंग खत्म, नीतू कपूर और कपिल शर्मा के साथ शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान की एक और बेटी रणबीर कपूर की बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी जल्द ही सिनेमाघरों में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं। रिद्धिमा ने अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग शिमला में पूरी कर ली है।

by Akhand Pratap Singh
जून 2, 2025
in Latest News, मनोरंजन
Riddhima Kapoor
Share on FacebookShare on Twitter

Riddhima Kapoor: बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान की एक और बेटी, रणबीर कपूर की बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी जल्द ही सिनेमाघरों में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं। रिद्धिमा ने अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग शिमला हिमाचल प्रदेश में पूरी कर ली है। शूटिंग के समापन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां नीतू कपूर, कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा और अन्य सह-कलाकारों के साथ तस्वीरें शेयर कीं जिससे फैंस में उत्साह बढ़ गया है।

नीतू कपूर और कपिल शर्मा के साथ सेट की झलक

RELATED NEWS

कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई

कनाडा से लोटते ही गिरफ्तारी! कपिल शर्मा कैफे फायरिंग के साजिशकर्ता को पुलिस ने धर दबोचा

नवम्बर 28, 2025
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की जोरदार वापसी, COLORS TV पर फिर लगेगी हँसी की महफ़िल

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की जोरदार वापसी, COLORS TV पर फिर लगेगी हँसी की महफ़िल

नवम्बर 28, 2025

रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी तस्वीर साझा की जिसमें वह अपनी मां नीतू कपूर, कपिल शर्मा और फिल्म की एक अभिनेत्री के साथ पारंपरिक परिधानों में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शिमला के सेट पर लिया गया। पोस्ट के कैप्शन में रिद्धिमा ने लिखा, “शाइनी पीपल्स..शूट डायरी, शिमला, सेट से फोटो..”। इससे पहले कपिल शर्मा ने भी सेट से एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वह अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ, रिद्धिमा, नीतू कपूर और अभिनेत्री सादिया खतीब के साथ दिखे। कपिल ने कैप्शन में लिखा, “मुस्कुराहटें, कहानियां और पर्दे के पीछे का ढेर सारा प्यार..”

52 दिनों की शूटिंग, यादगार अनुभव

रिद्धिमा ने शूटिंग के समापन पर एक भावुक नोट भी साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हर पहली चीज हमेशा खास होती है..52 दिनों के लिए 200 लोगों ने साथ मिलकर काम किया। हम सबने खूब मस्ती की, रोए, हंसे और काम किया। अब आपके साथ थिएटर्स में जुड़ने के लिए हम इंतजार नहीं कर सकते। #DKS”। इस पोस्ट से संकेत मिलता है कि फिल्म का टेंटेटिव टाइटल ‘DKS’ हो सकता है हालांकि आधिकारिक नाम और रिलीज डेट की घोषणा अभी बाकी है।

यह भी पढ़े: बिग बॉस 19 में एंट्री ले सकती हैं सलमान खान की ग्लैमरस हीरोइन, नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप!

रिद्धिमा ने किया बॉलीवुड डेब्यू 

रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) साहनी ने पहले एक इंटरव्यू में अपने बॉलीवुड डेब्यू की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था, “हां, मैं पहाड़ों में एक फिल्म की शूटिंग कर रही हूं। मैं बस इतना कह सकती हूं कि हम जून तक यहां शूटिंग करेंगे।” हालांकि, उन्होंने फिल्म के शीर्षक या कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में नीतू कपूर एक अहम भूमिका में हैं और कपिल शर्मा भी कलाकारों का हिस्सा हैं। यह फिल्म अशीष आर मोहन द्वारा निर्देशित है जो ‘खिलाड़ी 786’ और ‘वेलकम 2 कराची’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

Tags: Kapil SharmaRiddhima Kapoor
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई

कनाडा से लोटते ही गिरफ्तारी! कपिल शर्मा कैफे फायरिंग के साजिशकर्ता को पुलिस ने धर दबोचा

by Kanan Verma
नवम्बर 28, 2025

मुंबई के प्रसिद्ध हास्य कलाकार Kapil Sharma के कैफे में हुई फायरिंग घटना में एक बड़ा कदम उठाया गया है।...

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की जोरदार वापसी, COLORS TV पर फिर लगेगी हँसी की महफ़िल

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की जोरदार वापसी, COLORS TV पर फिर लगेगी हँसी की महफ़िल

by Sangeeta Sharma
नवम्बर 28, 2025

Kapil Sharma: लंबे इंतजार के बाद, मशहूर कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा ने 11 साल के बाद अपने पुराने टीवी चैनल COLORS...

Kapil Sharma

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर गोली चलाने वाला मुख्य शूटर दिल्ली में गिरफ्तार: गोल्डी बराड़ से संबंध

by Mayank Yadav
नवम्बर 28, 2025

Kapil Sharma Cafe firing: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कनाडा के ओंटारियो स्थित स्टैंड-अप कॉमेडियन कपिल शर्मा के 'कैप्स...

Kapil Sharma

कनाडा में फायरिंग के बाद एक्शन में मुंबई पुलिस, कपिल शर्मा की और भी बढ़ाई गई सुरक्षा

by Gulshan
अगस्त 12, 2025

Kapil Sharma : मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन कपिल शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी है। यह कदम कनाडा में कपिल शर्मा...

Kapil Sharma

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग! इनॉगरेशन के कुछ दिन बाद ही मचा हड़कंप

by Gulshan
जुलाई 10, 2025

Kapil Sharma : कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के प्रशंसकों के लिए एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। कपिल शर्मा...

Next Post
China ban impacts India EV industry

चीन के कौन से कदम से भारत की EV इंडस्ट्री पर मंडराया खतरा ,क्या हैं दुर्लभ चुंबक जिस पर लगाई रोक

Zepto Store

Zepto स्टोर का लाइसेंस मुंबई FDA ने किया रद्द, फफूंद लगे खाने और एक्सपायरी प्रोडक्ट पर बवाल...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist