Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

KAPS Cafe : कॉमेडी के साथ कपिल शर्मा का नया सफ़र,पत्नी के साथ शुरू किया कौन सा नया बिजनेस

कपिल शर्मा ने अपनी पत्नी गिन्नी के साथ कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में ‘कैप्स कैफे’ शुरू किया। पिंक-व्हाइट थीम वाले इस लग्जरी कैफे की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

by SYED BUSHRA
July 7, 2025
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

Kapil Sharma’s New Journey – KAPS Cafe: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अब सिर्फ हंसी के राजा ही नहीं, बल्कि बिजनेस वर्ल्ड में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के साथ-साथ उन्होंने कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक लग्जरी कैफे खोला है। इस कैफे का नाम है ‘कैप्स कैफे’, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। कपिल ने अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ मिलकर इस बिजनेस की शुरुआत की है। गिन्नी ने खुद इस कैफे की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिनमें कैफे की सजावट और माहौल ने लोगों का दिल जीत लिया।

कैफे की थीम और माहौल ने खींचा ध्यान

कैप्स कैफे को खास पिंक और व्हाइट थीम पर सजाया गया है। वहां का माहौल शांत और बहुत ही प्यारा है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एक व्लॉगर राहुल पुंज ने कैफे के अंदर का वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कैफे की सजावट, खाने-पीने की चीजें और माहौल के बारे में डिटेल से बताया। राहुल ने बताया कि इस कैफे का माहौल काफी सुकून देने वाला है और वहां बैठकर आराम से वक्त बिताया जा सकता है। उन्होंने यहां के खाने का स्वाद भी लोगों तक पहुंचाया और बताया कि कैफे में मिलने वाला खाना स्टाइलिश तरीके से सर्व किया जाता है।

RELATED NEWS

No Content Available

खाने की कीमत और क्वालिटी

कैप्स कैफे में मिलने वाली हर डिश की कीमत करीब 500 रुपये या उससे ज्यादा है। इससे साफ है कि यह कैफे प्रीमियम कैटेगरी में आता है। खाने के साथ-साथ इसकी प्रेजेंटेशन और कैफे का माहौल भी काफी शानदार है, जो इसे बाकी कैफे से अलग बनाता है।

सेलेब्रिटीज ने दी शुभकामनाएं

कपिल शर्मा के इस नए बिजनेस को लेकर उनके फैंस के साथ-साथ उनके शो के साथी कलाकारों ने भी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। गिन्नी के फोटो शेयर करने के बाद किकू शारदा और बलराज स्याल जैसे उनके को-स्टार्स ने भी उन्हें बधाई दी।

फैंस में दिखा उत्साह

सोशल मीडिया पर फैंस कपिल के इस नए बिजनेस को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। लोग कैफे की तस्वीरें और वीडियो खूब शेयर कर रहे हैं और कपिल को उनके इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।अब कपिल शर्मा एक कामयाब कॉमेडियन के साथ-साथ एक सफल बिजनेसमैन के रूप में भी अपनी नई पहचान बना रहे हैं।

Tags: Celebrity Cafe LaunchKapil Sharma Business
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Chhangur Baba

कभी अंगूठी बेचने वाला अब 100 करोड़ की संपत्ति का मालिक, ED जांच में बड़ा खुलासा संभव

UP

सरधना में मुहर्रम जुलूस से पहले ताजिये के जिम्मेदार को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने रोका जुलूस, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist