Monday, February 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

‘मुसलमानों से वोट, नेतृत्व नहीं’: OP Rajbharका अखिलेश पर हमला, बोले- 2027 में आजम खान निभाएंगे बड़ा रोल

उत्तर प्रदेश के मंत्री ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश मुसलमानों से वोट तो चाहते हैं, लेकिन उन्हें नेतृत्व नहीं देना चाहते। आजम खां को लेकर भी बड़ा बयान दिया।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 15, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
OP Rajbhar
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

OP Rajbhar Attack Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का पारा चढ़ा हुआ है। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। मेरठ में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश मुसलमानों से वोट तो चाहते हैं, लेकिन उन्हें कभी नेतृत्व नहीं देना चाहते। उन्होंने 2027 चुनाव से पहले सपा को मुस्लिम चेहरा मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने की चुनौती दी। राजभर ने दावा किया कि मोदी-योगी शासन में 51 मुस्लिम युवा आईएएस बने हैं, जिससे स्पष्ट है कि मुसलमान अब शिक्षा की ओर बढ़ रहे हैं। आजम खां को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 2027 में वह एक केंद्रीय भूमिका में नजर आएंगे और अखिलेश का ‘राजनीतिक खेल’ फेल हो जाएगा।

राजभर का सीधा तंज: मुस्लिम वोट चाहिए, नेतृत्व नहीं

सुभासपा प्रमुख और यूपी के पंचायत राज मंत्री OP Rajbhar ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह केवल मुसलमानों से वोट लेना जानते हैं, उन्हें नेतृत्व देने की इच्छा नहीं रखते। राजभर ने कहा, “अगर अखिलेश वाकई PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को मजबूत करना चाहते हैं तो किसी मुस्लिम चेहरे को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाएं।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सपा में दोहरा रवैया है—एक ओर मुसलमानों से हमदर्दी जताई जाती है, दूसरी ओर उन्हें राजनीतिक हाशिये पर रखा जाता है।

RELATED NEWS

OP Rajbhar

राजभर का ‘हथियार कांड’: “बिना लाइसेंस वाली बंदूक चाहिए तो आजमगढ़ आ जाना!”

January 14, 2026
OP Rajbhar

अराजकता से यादववाद तक… OP Rajbhar ने सुनाई सपा की ‘ABCD’ की पूरी कहानी, अखिलेश यादव पर बोला जोरदार सियासी वार

August 9, 2025

मोदी-योगी शासन में 51 मुस्लिम बने IAS

मेरठ सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित करते हुए ओपी राजभर ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में अब तक 51 मुस्लिम युवा आईएएस बने हैं। उन्होंने इसे मुस्लिम समाज की शिक्षा की ओर बढ़ती जागरूकता का संकेत बताया। साथ ही उन्होंने कहा, “अब मुस्लिम युवा पत्थर नहीं, पेन उठा रहे हैं। यह सरकार की नीयत और नीति का नतीजा है।” उन्होंने सपा पर हमला करते हुए कहा कि अखिलेश केवल अपनी जाति की चिंता करते हैं, बाकी पिछड़ों की उपेक्षा करते हैं।

आजम खां को लेकर दिया बड़ा बयान

OP Rajbhar ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां को लेकर सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि उन्हें फंसाने में सपा के ही कुछ नेताओं का हाथ है। उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव रमाकांत यादव से मिलने जेल जा सकते हैं, लेकिन आजम खां से मिलने सीतापुर जेल नहीं जाते।” उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि 2027 के चुनाव में आजम खां एक बड़ी भूमिका निभाएंगे और अक्टूबर-नवंबर तक राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर होगा जिसमें अखिलेश यादव फेल हो जाएंगे।

पंचायत चुनाव पर भी की घोषणा

OP Rajbhar ने बतौर पंचायत राज मंत्री बताया कि 2026 में प्रदेश में पंचायत चुनाव तय समय पर कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण के आदेश दे दिए हैं। बिहार की वोटर लिस्ट को लेकर चल रहे विवाद पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “कुछ दल चाहते हैं कि मृतकों के नाम भी सूची में रहें, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा।”

सुरक्षा को लेकर बोले- ‘जाको राखे साइयां…’

अपनी सुरक्षा को लेकर पूछे गए सवाल पर राजभर ने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी तरह के खतरे की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा, “जाको राखे साइयां, मार सके न कोई।” बलिया में बेटे द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर पर उन्होंने कहा कि बेटे को चिंता हो सकती है, लेकिन वे खुद को पूरी तरह सुरक्षित मानते हैं। इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जब एक ताकतवर प्रधानमंत्री की हत्या हो सकती है, तो किसी को भी खतरा हो सकता है।

हजारों लड़कियों को शिकार बनाने की साजिश! धर्मांतरण और शेखों को बेचने वाले छांगुर गिरोह की पोल पट्टी खोलती एक पीड़िता

Tags: OP Rajbhar
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

OP Rajbhar

राजभर का ‘हथियार कांड’: “बिना लाइसेंस वाली बंदूक चाहिए तो आजमगढ़ आ जाना!”

by Mayank Yadav
January 14, 2026

OP Rajbhar Gun Offer: उत्तर प्रदेश की राजनीति के 'बड़बोले' खिलाड़ी और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार...

OP Rajbhar

अराजकता से यादववाद तक… OP Rajbhar ने सुनाई सपा की ‘ABCD’ की पूरी कहानी, अखिलेश यादव पर बोला जोरदार सियासी वार

by Mayank Yadav
August 9, 2025

OP Rajbhar Slam Akhilesh Yadav: लखनऊ की सियासत में इन दिनों ‘ABCD’ की जंग गरमा गई है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष...

Ghazipur

Ghazipur: ओपी राजभर ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा- ‘मुलायम सिंह जी के बदौलत बने थे सीएम’

by Akhand Pratap Singh
March 9, 2024

Ghazipur: उत्तर प्रदेश के गाजीपूर (Ghazipur) से खबर सामने आ रही है, जहां कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बयान देते...

Loksabha 2024

Loksabha 2024: ओम प्रकाश राजभर के बड़े बेटे घोषी से लड़ेंगे चुनाव, सुभासपा ने किया बड़ा ऐलान

by Akhand Pratap Singh
March 7, 2024

Loksabha 2024: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने अपनी घोसी की सीट से उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. उत्तर...

यूपी PHOTO

यूपी कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम योगी ने नए मंत्रियों को दी बधाई

by Saurabh Chaturvedi
March 5, 2024

लखनऊ। यूपी की बीजेपी सरकार में 5 मार्च यानी आज कैबिनेट विस्तार किया गया है. कैबिनेट विस्तार में 4 नेताओं...

Next Post
Tamilnadu News

तमिलनाडु के स्कूलों में खत्म हुआ बैकबेंचर कल्चर, अब ‘U’ और ‘PA’ शेप में बैठेंगे बच्चे!

Amit Singh

2027 तक सीएम योगी के सचिव बने रहेंगे IRSS अधिकारी अमित सिंह, शासन ने दी मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist