मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

सावन में सपा सांसद इकरा हसन का सनातनी अवतार, कांवड़ियों को अपने हाथों से परोसा भोजन

सहारनपुर में सपा सांसद इकरा हसन ने तीन कांवड़ शिविरों में शिवभक्तों को भोजन परोसा, उन्होंने इसे गर्व और मानवता का प्रतीक बताया।

by Vinod
जुलाई 16, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। शांत स्वभाव। जनता के प्रति समर्पण। बिना भेदभाव के सभी जाति-धर्म और वर्ग की चेहरे में मुस्कान लाने के लिए 24 घंटे 365 दिन करती हैं कार्य। जिनके काम के मुरीद हुए पीएम नरेंद्र मोदी। विपक्ष के होने के बावजूद सीएम नरेंद्र मोदी भी करते हैं प्रशंसा। वह 21वीं सदी के महिला नेता हैं। मुस्लिम समाज से आने के बाद भी वह हर धर्म का सम्मान करती हैं। सावन हो य नवरात्रि मंदिरों में जाकर पूजा भी करती हैं। कांवड़िए निकलते हैं तो थाली सजाकर उनकी आरती उतारती हैं और अपने हाथों से भोजन कराकर पुण्य कमाती हैं।

हां हम बात कर रहे हैं कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन की, जो सावन में शिवभक्तों की सेवा कर सबका दिल जीत लिया। सांसद इकरा हसन सहारनपुर में शिव सेवा कांवड़ शिविर में पहुंचीं और यहां पर उन्होंने न सिर्फ शिव भक्तों की सेवा की, बल्कि अपने हाथों से उन्हें खाना भी परोसा। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे यूजर्स देख रहे हैं और इकरा की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि सांसद इकरा के बारे में जितना पढ़ा औ सुना था, वह सच साबित हुआ। सपा सांसद सच में गंगा-जमुनी तहजीब की जीती जागती मिशाल हैं।

RELATED NEWS

Kanwar Yatra Deaths

Kanwar Tragedy: शिवरात्रि के दिन हरियाणा में छाया मातम, मां-बेटे समेत 7 कांवड़ियों की मौत

अगस्त 11, 2026
School Closed Today: कांवड़ यात्रा और भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूल बंद, जानें कहां-कहां लागू है छुट्टी

School Closed Today: कांवड़ यात्रा और भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूल बंद, जानें कहां-कहां लागू है छुट्टी

अगस्त 6, 2026

सावन का पवित्र महिना चल रहा था। देशभर में कांवड यात्राएं निकल रही हैं। कांवड़ियों के लिए सरकारें और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने व्यवस्थाएं करवाई हुई हैं। सपा सांसद इकरा हसन ने भी कांवड़ियों के लिए विशेष इंतजाम करवाए हैं जगह-जगह शिविर भी लगाए हैं। इन्हीं शिविरों में कांवड़ियों के रूकने और खाने की व्यवस्था करवाई गई हैं। खुद इकरा शिविर में जाकर कांवड़ियों की सेवा कर पुण्य कमा रही हैं। कैराना सांसद इकरा हसन ने कांवड़ शिविर में शिव भक्तों को खाना परोसने के बाद कहा, हमें आपके बीच में आने का मौका मिला, मैं बस आपका दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं। हमारे देश की संस्कृति इसी तरह प्यार और अमन के साथ आगे बढ़ती रहे। यही हमारी कामना है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए।

सपा सांसद ने जिस तरह से कांवड़ियों का स्वागत किया। उन्हें अपने हाथों से भोजन करवाया। उससे महादेव के भक्तों ने सपा सांसद को आर्शीवाद दिया। महंत रमेंद्र दास, जो कांवड़ियों के साथ शिविर में मौजूद थे, उन्होंने कहा कि सपा सांसद ने जिस तरह से शिवभक्तों की सेवा की। वह हमारे देश के लिए एक मिशाल है। भारत गंगा-जमुनी तहजीब का देश है। हमें ऐसी कई और इकरा की आज के वक्त जरूरत है। हम तो देश की जनता से यही कहना चाहते हैं कि अगर आपके लोकसभा, विधानसभा में कोई दूसरी इकरा चुनाव लड़े तो उसे जरूर वोट देकर अपना जनप्रतिनिधि चुने।

अब हम आपको इकरा हसन के बारे में बताते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। लोकसभा इलेक्शन 2024 में उन्होंने 69 हजार वोटों से जीत हासिल की थी। इकरा हसन का परिवार पिछले 40 साल से पॉलिटिक्स में एक्टिव है। उनके दादा साल 1994 में कैराना की सीट से ही सांसद चुने गए थे। बाद में इकरा हसन के पिता भी इसी सीट से साल 1996 में चुने गए। साल 2008 में एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। मुनव्वर हसन के निधन के बाद उनकी पत्नी तबस्सुम हसन ने 2009 में बीएसपी के टिकट पर कैराना लोकसभा सीट से चुनाव में जीत दर्ज की। साल 2018 में भारतीय जनता पार्टी के सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद उपचुनाव में भी तबस्सुम विजयी रहीं। साथ ही इकरा के बड़े भाई भी तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं।

Tags: Kanwar YatraKanwariyasKanwariyas fed foodSP MP Iqra Hasan
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Kanwar Yatra Deaths

Kanwar Tragedy: शिवरात्रि के दिन हरियाणा में छाया मातम, मां-बेटे समेत 7 कांवड़ियों की मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

Kanwar Tragedies: मंगलवार को जहां भगवान शिव का प्रिय पर्व शिवरात्रि पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा...

School Closed Today: कांवड़ यात्रा और भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूल बंद, जानें कहां-कहां लागू है छुट्टी

School Closed Today: कांवड़ यात्रा और भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूल बंद, जानें कहां-कहां लागू है छुट्टी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 6, 2026

School Closed Today: देशभर में सावन माह के दौरान कांवड़ यात्रा और कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश के...

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Burqa Kanwar Case : उत्तर प्रदेश के संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने के बाद चर्चा में आईं तमन्ना...

Kanwar Yatra 2026: आस्था, परंपरा और शासन का संगम, क्यों सावन में ही उमड़ता है करोड़ों श्रद्धालुओं का जनसैलाब?

Kanwar Yatra 2026: आस्था, परंपरा और शासन का संगम, क्यों सावन में ही उमड़ता है करोड़ों श्रद्धालुओं का जनसैलाब?

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Kanwar Yatra 2026: सावन का महीना शुरू होते ही उत्तर भारत की सड़कों पर भगवा वस्त्रधारी कांवड़ियों की भीड़ दिखाई...

Sawan Kanwar Yatra: सावन के पहले दिन ‘बम-बम भोले’ से गूंजा उत्तर प्रदेश, कांवड़ यात्रा में उमड़ी आस्था और सेवा का संगम

Sawan Kanwar Yatra: सावन के पहले दिन ‘बम-बम भोले’ से गूंजा उत्तर प्रदेश, कांवड़ यात्रा में उमड़ी आस्था और सेवा का संगम

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Sawan Kanwar Yatra: सावन के पहले दिन उत्तर प्रदेश पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सुबह होते...

Next Post
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बदल गए नियम, जानें अब वोटर्स कैसे करेंगे मतदान

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बदल गए नियम, जानें अब वोटर्स कैसे करेंगे मतदान

Delhi

Delhi में झमाझम बारिश के दो दिन, हिमाचल में येलो अलर्ट, यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में मौसम का बदला मिजाज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In