बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Air India Flight Skids Off: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, टायर फटे, इंजन को हुआ नुकसान,सभी यात्री सुरक्षित

मुंबई एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2744 बारिश के कारण रनवे से फिसल गई। तीन टायर फट गए और इंजन को नुकसान पहुंचा, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं। पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2025
in राष्ट्रीय
Air India flight skids off runway in Mumbai
Share on FacebookShare on Twitter

Air India Flight Skids Off Runway in Mumbai: 21 जुलाई 2025 को एअर इंडिया की कोच्चि से मुंबई आ रही फ्लाइट AI-2744 बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बची। यह विमान एयरबस A320 (VT-TYA) था, जो मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था। उसी दौरान भारी बारिश के कारण विमान का संतुलन बिगड़ गया और वह रनवे से फिसलकर बाहर निकल गया। लैंडिंग के वक्त विमान का टायर स्लिप हो गया। पायलट ने उसे कंट्रोल करने की भरपूर कोशिश की, लेकिन भारी बारिश के कारण सफलता नहीं मिल पाई। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट स्टाफ ने स्थिति को संभाला और यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला।

एअर इंडिया का बयान

इस पूरी घटना पर एअर इंडिया की ओर से बयान जारी किया गया। उन्होंने बताया कि लैंडिंग के समय मौसम बहुत खराब था और लगातार बारिश हो रही थी। इसी वजह से विमान के पहियों का संतुलन बिगड़ गया और एक टायर रनवे से बाहर चला गया। हालांकि पायलट ने विमान को सुरक्षित गेट तक पहुंचा दिया। एअर इंडिया ने यह भी कहा कि सभी यात्री, पायलट और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। फ्लाइट की तकनीकी जांच की जाएगी ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।

RELATED NEWS

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

सितम्बर 8, 2026
Passenger stuck: एअर इंडिया की फ्लाइट में खराबी के कारण, बैंकॉक एयरपोर्ट पर 200 भारतीय यात्री 28 घंटे अटके , जिम्मेदार कौन

Passenger stuck: एअर इंडिया की फ्लाइट में खराबी के कारण, बैंकॉक एयरपोर्ट पर 200 भारतीय यात्री 28 घंटे अटके , जिम्मेदार कौन

अगस्त 15, 2026

टायर फटे, इंजन को भी नुकसान

मुंबई एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान तीन टायर फट गए और विमान के इंजन को भी नुकसान पहुंचा है। एयरपोर्ट के रनवे 09/27 को भी हल्का नुकसान हुआ है। रनवे की मरम्मत का काम तुरंत शुरू कर दिया गया है ताकि अन्य फ्लाइट्स की आवाजाही प्रभावित न हो।

पिछले दिन एक और विमान में लगी थी आग

इस घटना से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक और विमान हादसे का वीडियो वायरल हुआ था। वह फ्लाइट डेल्टा एयरलाइंस की DL446 थी जो अटलांटा जा रही थी। उड़ान के दौरान इंजन में आग लग गई, लेकिन पायलट ने सूझ-बूझ दिखाते हुए विमान को लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंड करवा दिया। इस फ्लाइट में 280 यात्री, 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर्स सवार थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया।

लगातार हो रही बारिश के चलते फ्लाइट ऑपरेशन्स पर असर पड़ रहा है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह एक बार फिर साबित करता है कि मौसम और तकनीकी स्थितियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पायलट और एयरपोर्ट स्टाफ की तत्परता की वजह से आज एक बड़ा हादसा टल गया।

Tags: air indiaMumbai Airport
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Rahul Gandhi Flight Go Around:दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को मंगलवार दोपहर लखनऊ के चौधरी...

Passenger stuck: एअर इंडिया की फ्लाइट में खराबी के कारण, बैंकॉक एयरपोर्ट पर 200 भारतीय यात्री 28 घंटे अटके , जिम्मेदार कौन

Passenger stuck: एअर इंडिया की फ्लाइट में खराबी के कारण, बैंकॉक एयरपोर्ट पर 200 भारतीय यात्री 28 घंटे अटके , जिम्मेदार कौन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 15, 2026

Air India Bangkok Delhi Flight: थाईलैंड के बैंकॉक एयरपोर्ट पर करीब 200 भारतीय यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। एअर...

Aviation Explainer: क्या गांजा पीकर प्लेन उड़ा रहा था Air India का पायलट? 300 फीट नीचे गिरी थी फ्लाइट, 24 हुए थे घायल

Aviation Explainer: क्या गांजा पीकर प्लेन उड़ा रहा था Air India का पायलट? 300 फीट नीचे गिरी थी फ्लाइट, 24 हुए थे घायल

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Pilot Marijuana Test: 4 अगस्त 2026 को Air India की फ्लाइट AI2379 फुकेट से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।...

Air India AI171 हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट कब तक आयेगी ,सुप्रीम कोर्ट में क्यों AAIB ने स्वतंत्र जांच का किया विरोध

Air India AI171 हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट कब तक आयेगी ,सुप्रीम कोर्ट में क्यों AAIB ने स्वतंत्र जांच का किया विरोध

by Kirtika Tyagi
जुलाई 16, 2026

Air India AI171 Crash Investigation: अहमदाबाद में जून 2025 में हुए एयर इंडिया AI171 विमान हादसे की जांच को लेकर...

Air India: दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया फ्लाइट गलती से पहुंची पाकिस्तानी एयरस्पेस, DGCA ने शुरू की जांच

Air India: दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया फ्लाइट गलती से पहुंची पाकिस्तानी एयरस्पेस, DGCA ने शुरू की जांच

by Sadaf Farooqui
जून 25, 2026

Air India Pakistan Airspace Incident: भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच एयर इंडिया की एक उड़ान के...

Next Post
सीएम योगी से मिले बृजभूषण शरण सिंह, अब सियासी पिच पर ‘पीडीए’ को चित करेंगे दंगल के पहलवान

सीएम योगी से मिले बृजभूषण शरण सिंह, अब सियासी पिच पर ‘पीडीए’ को चित करेंगे दंगल के पहलवान

Japan probe finds more universities discriminated against women

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In