बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

सीएम योगी से मिले बृजभूषण शरण सिंह, अब सियासी पिच पर ‘पीडीए’ को चित करेंगे दंगल के पहलवान

पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, मुलाकात करने के लिए बृजभूषण खुद लखनऊ स्थित सीएम आवास पहुंचे थे।

by Vinod
जुलाई 21, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क।  विधानसभा और पंचायत चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह सोमवार को लखनऊ पहुंचे और सीधे सीएम अवास जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। सूत्र बताते हैं कि सीएम योगी ने बृजभूषण शरण सिंह से पंचायत और विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। सूत्र बताते हैं कि आने वाले दिनों में पूर्व सांसद को संगठन में बड़ी पद मिल सकता है।

बृजभूषण शरण सिंह अक्सर अपने बयानों के जरिए योगी सरकार को घेरते रहते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि पूर्व सांसद और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच मनमुटाव चल रहा है। लेकिन इस चर्चाओं के बीच बड़ी खबर सामने आई। बृजभूषण शरण सिंह सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी निवास पर पहली बार पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। जानकार बताते हैं कि सीएम योगी और बृजभूषण शरण के बीच पूर्वांचल को लेकर मंथन हुआ। सीएम योगी से इस मुलाकात को यूं तो शिष्टाचार कहा जा रहा है, लेकिन इस मुलाकात के सियासी मायने बहुत हैं।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

सितम्बर 24, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026

माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद बृजभूषण और सीएम योगी की सियासी दूरी खत्म हो सकती है। जानकार बताते हैं कि सीएम योगी बृजभूषण शरण सिंह को संगठन में बड़े पद बैठा सकते हैं। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की पूर्वांचल में अच्छी पकड़ बताई जाती है। उन्हें पूर्वांचल की राजनीति का किंगमेकर भी कहा जाता है। अखिलेश यादव की नजर भी पूर्वांचल पर है। उन्होंने आजमगढ़ में पीडीए भवन का निर्माण भी करवाया है। ऐसे में सीएम योगी अब बृजभूषण शरण के साथ मिलकर बड़ा उलटफेर करने सकते हैं।

दरअसल, बृजभूषण शरण पूर्वांचल में योगी के ’विरोधी’ के तौर पर जाने जाते रहे हैं और इस बात को बृजभूषण ने कभी छुपाया भी नहीं। हाल में एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत के दौरान भी उन्होंने कहा था कि ’मैं नहीं जाता उनके यहां, मेरे परिवार के लोग योगी से मिलते रहते हैं, हालांकि आज वह खुद सीएम से मिलने पहुंच गए। इसके पहले भी बृजभूषण शरण सिंह अक्सर योगी सरकार को घेरते रहे। अखिलेश यादव के पक्ष में कसीदे पढ़ते। लेकिन अब योगी से मुलाकात के बाद दोनों के बीच पड़ी दरार खत्म होगी। पूर्वांचल में अखिलेश के पीडीए भवन को अब सीएम योगी अपने शरण अस्त्र से ध्वस्त करेंगे।

मालूम हो कि बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज से बीजेपी के सांसद रहे हैं। साथ ही डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। राम मंदिर आंदोलन के दौरान भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। लेकिन महिला पहलवानों के आरोपों के बाद बीते लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कट गया था। हालांकि, उनके बेटे करण भूषण को टिकट मिल गया था। करण चुनाव जीत भी गए। कहा जाता है कि यूपी के एक बीजेपी के गुट ने बृजभूषण शरण सिंह के टिकट कटवाने में अहम रोल निभाया था। इसी के चलते पूर्वांचल का कारसेवक योगी से नाराज चल रहा था।

Tags: Akhilesh YadavBrijbhushan Sharan SinghCM Yogi AdityanathUP News
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी पीडीए रथयात्रा की शुरुआत...

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

Next Post

Japan probe finds more universities discriminated against women

कौन हैं रमनदीप कौर, जिसे कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, पति की हत्यारिन पत्नी ने उठाई कांवड और रखा व्रत

कौन हैं रमनदीप कौर, जिसे कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, पति की हत्यारिन पत्नी ने उठाई कांवड और रखा व्रत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In