Monday, November 16, 2026 12:05 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » मनोरंजन » हैरी पॉटर की वापसी! 10 साल तक चलेगी नई सीरीज़, हर साल मिलेगा जादू से भरा नया सीज़न!

हैरी पॉटर की वापसी! 10 साल तक चलेगी नई सीरीज़, हर साल मिलेगा जादू से भरा नया सीज़न!

एचबीओ हैरी पॉटर की कहानी को एक नई वेब सीरीज़ के रूप में पेश करने जा रहा है, जिसमें हर किताब पर आधारित एक पूरा सीज़न बनाया जाएगा। यह सीरीज़ कुल 10 साल तक चलने की योजना है।

by Gulshan
27/07/2025
Harry Potter

Harry Potter : दुनिया की सबसे लोकप्रिय जादुई कहानियों में से एक हैरी पॉटर एक बार फिर दर्शकों के सामने लौटने को तैयार है। लेकिन इस बार यह किसी फिल्म के रूप में नहीं, बल्कि एक भव्य और लंबी चलने वाली टीवी सीरीज के रूप में आएगा, जिसे मशहूर चैनल एचबीओ पर प्रसारित किया जाएगा।

इस वेब सीरीज में हैरी पॉटर की सातों किताबों को हर साल एक-एक करके दिखाया जाएगा। रोटेन टोमैटोज पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस पूरी सीरीज के निर्माण में करीब 10 साल लगेंगे। इसका पहला सीज़न साल 2027 में लॉन्च किया जाएगा और आखिरी सीजन 2037 में सामने आएगा।

नई कास्टिंग के साथ दिखेगी स्टोरी लाइन

इस बार कहानी को नया रूप देने के लिए पूरी तरह नई स्टारकास्ट को चुना गया है।

RELATED NEWS

Harry Potter सीरीज में हैग्रिड का किरदार निभाने वाले अभिनेता Robbie Coltrane का निधन

October 15, 2022
  • हैरी पॉटर की भूमिका निभाएंगे डॉमिनिक मैक्लॉफलिन

  • रॉन वीसली का किरदार निभाएंगे एलास्टर स्टाउट

  • हर्मायनी ग्रेंजर के रोल में होंगी अरबेला स्टैंटन

नए कलाकारों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फैंस को उम्मीद है कि ये चेहरे भी उसी तरह दिलों में जगह बना लेंगे, जैसे पहले की स्टारकास्ट ने बनाई थी।

हॉगवर्ट्स के शिक्षक भी होंगे नए

हॉगवर्ट्स स्कूल के प्रतिष्ठित शिक्षकों के किरदार इस बार नई स्टारकास्ट निभाएगी, जिससे कहानी को एक नया रूप और ताजगी मिलने वाली है। प्रोफेसर स्नेप की भूमिका में पापा एसीडू नजर आएंगे, जबकि जॉन लिथगो डंबलडोर के किरदार को जीवंत करेंगे। प्रोफेसर मैकगोनैगल की भूमिका जेनेट मैकटीयर निभाएंगी और हैग्रिड के दिलचस्प और प्यारे किरदार में दर्शकों को निक फ्रॉस्ट देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें : मिस्टर परफेक्टनिस्ट की लाइफ में फिर आई नई मोहब्बत कौन…

इस नई सीरीज की एक और बड़ी खासियत यह है कि इसकी रचयिता जे.के. रोलिंग इस प्रोजेक्ट से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई हैं, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और भी अधिक बढ़ गई हैं। सीरीज में ड्रेको मालफॉय, नेविल लॉन्गबॉटम, पार्वती पटिल और लेवेंडर ब्राउन जैसे सहायक किरदारों को भी नई स्टारकास्ट निभाएगी, जिससे पूरी कहानी में ताजगी और नयापन महसूस होगा।

वोल्डमॉर्ट पर सस्पेंस बरकरार

हालांकि बाकी किरदारों के नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि वोल्डमॉर्ट का किरदार कौन निभाएगा। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, राल्फ फाइन्स दोबारा इस भूमिका में नजर आ सकते हैं, जबकि कुछ फैंस ऑस्कर विजेता सिलियन मर्फी को इस रोल में देखना चाहते हैं।

हालांकि अभी तक इस सीरीज का ट्रेलर जारी नहीं हुआ है, लेकिन एचबीओ ने इसका पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया है। खबरों के मुताबिक, इस सीरीज की शूटिंग जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। अब फैंस बेसब्री से ट्रेलर और पहले सीजन की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे एक बार फिर उसी जादुई दुनिया में लौट सकें, जो बचपन की यादों से जुड़ी है।

Related Posts

Harry Potter सीरीज में हैग्रिड का किरदार निभाने वाले अभिनेता Robbie Coltrane का निधन

October 15, 2022
Next Post
मुस्लिम के घर की दीवार से प्रकट हुई शिवलिंग, भक्तों की मांग पर अब महादेव को अपना घर देंगे अंसार

मुस्लिम के घर की दीवार से प्रकट हुई शिवलिंग, भक्तों की मांग पर अब महादेव को अपना घर देंगे अंसार

Indian Railway

भारतीय रेलवे में तकनीकी क्रांति, पश्चिम रेलवे बना देश का पहला ज़ोन, जिसने अपनाई यह अत्याधुनिक सिग्नलिंग तकनीक

India-UK Free Trade

अब ब्रिटेन में छाएगा भारत! Made in India प्रोडक्ट्स के दीवाने होंगे अंग्रेज़

POPULAR POST

NSG कमांडो की बदलेगी यूनिफॉर्म, भीषण गर्मी में VIP सुरक्षा करने वालों को मिलेगी राहत

NSG कमांडो की बदलेगी यूनिफॉर्म, भीषण गर्मी में VIP सुरक्षा करने वालों को मिलेगी राहत

November 10, 2026
Business Loan : सरकार ने दी बड़ी राहत, बिना कुछ गिरवी रखे कैसे मिलेगा 20 लाख रुपये तक का बिजनेस लोन?

Business Loan : सरकार ने दी बड़ी राहत, बिना कुछ गिरवी रखे कैसे मिलेगा 20 लाख रुपये तक का बिजनेस लोन?

November 11, 2026
Chhath Special : मनोज तिवारी ने टीवी शो के सेट पर मनाया छठ, पत्नी सुरभि ने बताई त्योहार से जुड़ी खास यादें

Chhath Special : मनोज तिवारी ने टीवी शो के सेट पर मनाया छठ, पत्नी सुरभि ने बताई त्योहार से जुड़ी खास यादें

November 14, 2026
Traffic Alert : छठ पूजा पर लखनऊ के किन रास्तों पर रहेगी पाबंदी, घर से निकलने से पहले देख लें नया डायवर्जन रूट

Traffic Alert : छठ पूजा पर लखनऊ के किन रास्तों पर रहेगी पाबंदी, घर से निकलने से पहले देख लें नया डायवर्जन रूट

November 14, 2026
Gurugram Fire: पटौदी की वूलन मार्केट में भीषण आग, 25 से ज्यादा दुकानें जलकर राख,  करोड़ों नुकसान का अनुमान

Gurugram Fire: पटौदी की वूलन मार्केट में भीषण आग, 25 से ज्यादा दुकानें जलकर राख, करोड़ों नुकसान का अनुमान

November 14, 2026
Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

November 15, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India