Thursday, June 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

इन मोबाइल नंबरों से आ रही कॉल तो बिछ सकता है साइबर ठगी का जाल, सरकार ने दी चेतावनी

फर्जी कॉल और मैसेज के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) लगातार अलर्ट मोड में है।

by Gulshan
July 28, 2025
in Latest News, टेक्नोलॉजी
Tech News
Share on FacebookShare on Twitter

Tech News : फर्जी कॉल और मैसेज के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) लगातार अलर्ट मोड में है। बीते साल TRAI ने एक नई नीति लागू की थी जिसके तहत संदिग्ध कॉल्स और SMS को नेटवर्क स्तर पर ही रोकने की व्यवस्था की गई। अब कई टेलीकॉम कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का सहारा लेकर लाखों की संख्या में फर्जी कॉल्स को हर महीने ब्लॉक कर रही हैं। एयरटेल के आंकड़ों के अनुसार, हर महीने लाखों फ्रॉड कॉल्स को नेटवर्क से हटाया जा रहा है।

अब VoIP कॉल्स बना साइबर अपराधियों का नया हथियार

सरकार की तमाम सतर्कताओं के बावजूद साइबर ठग लगातार नई चालें चल रहे हैं। अब ये अपराधी पारंपरिक मोबाइल नेटवर्क की बजाय VoIP (Voice over Internet Protocol) कॉल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। इंटरनेट आधारित ये कॉल्स न सिर्फ सस्ते होते हैं, बल्कि इनकी लोकेशन और कॉलर की पहचान को ट्रेस करना भी बेहद मुश्किल होता है।

RELATED NEWS

iPhone 18 Pro सीरीज़ को लेकर बड़ा खुलासा, कैमरा और डिज़ाइन में होंगे बड़े बदलाव

iPhone 18 Pro सीरीज़ को लेकर बड़ा खुलासा, कैमरा और डिज़ाइन में होंगे बड़े बदलाव

May 20, 2026
Tech News

भारत का पहला टचस्क्रीन फोन 15 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ क्या आप जानते हैं नाम?

November 19, 2025

ऐसी कॉल्स से रहें सतर्क

थाईलैंड की दूरसंचार संस्था NBTC के अनुसार, VoIP कॉल्स अक्सर +697 या +698 जैसे नंबरों से शुरू होती हैं। ये नंबर अधिकांशतः अंतरराष्ट्रीय स्कैम कॉल्स के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। साथ ही, ठग VPN (Virtual Private Network) का इस्तेमाल कर अपनी असली लोकेशन और पहचान को छुपा लेते हैं। ऐसे में यदि आपके पास किसी अनजान अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आए, तो उसे न उठाना ही समझदारी है। यदि गलती से कॉल रिसीव हो भी जाए, तो कभी भी अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। अक्सर ये अपराधी खुद को सरकारी अफसर, बैंक प्रतिनिधि या किसी प्रतिष्ठित संस्था से जुड़ा बताकर धोखा देने की कोशिश करते हैं। यदि कॉल करने वाला व्यक्ति आपको वापसी में कॉल करने का कोई वैध नंबर देने से इनकार करे, तो समझ लीजिए कि यह एक धोखाधड़ी है।

यह भी पढ़ें : ‘Operation Mahadev’ में पहलगाम हमले के तीन आतंकी ढेर…

‘चक्षु’ पोर्टल पर करें धोखाधड़ी की रिपोर्ट 

सरकार ने आम नागरिकों को साइबर ठगी से बचाने के लिए ‘चक्षु’ पोर्टल की शुरुआत की है, जो संचार साथी वेबसाइट के अंतर्गत आता है। इसके अलावा, एक मोबाइल ऐप भी उपलब्ध है जिससे संदिग्ध कॉल्स और मैसेज की रिपोर्टिंग की जा सकती है।

रिपोर्ट दर्ज करने के लिए:

  • संचार साथी वेबसाइट पर जाएं

  • ‘चक्षु’ पोर्टल चुनें

  • संदिग्ध कॉल या मैसेज की जानकारी भरें

  • दिए गए निर्देशों का पालन करें

इस पहल का उद्देश्य न केवल नागरिकों को सुरक्षित रखना है, बल्कि साइबर ठगों के नेटवर्क को भी जड़ से खत्म करना है। आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।

Tags: TECH NEWS
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

iPhone 18 Pro सीरीज़ को लेकर बड़ा खुलासा, कैमरा और डिज़ाइन में होंगे बड़े बदलाव

iPhone 18 Pro सीरीज़ को लेकर बड़ा खुलासा, कैमरा और डिज़ाइन में होंगे बड़े बदलाव

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Technology की दुनिया में Apple के आगामी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर चर्चाएं तेज़ हो...

Tech News

भारत का पहला टचस्क्रीन फोन 15 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ क्या आप जानते हैं नाम?

by Virend Negi
November 19, 2025

Tech News: भारत में नोकिया का ऐतिहासिक टचस्क्रीन मोबाइल फ़ोन एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में, नोकिया ने—ऐप्पल, गूगल या...

Samsung के तीन नए 5G स्मार्टफोन, क्या iPhone 17 सीरीज से भी स्लिम होंगे? जाने डिटेल

Samsung के तीन नए 5G स्मार्टफोन, क्या iPhone 17 सीरीज से भी स्लिम होंगे? जाने डिटेल

by Virend Negi
November 18, 2025

Tech News: Samsung के तीन पतले और हलके 5G फोन जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं, लेकिन यह अभी तक...

Lava Agni 4

Lava Agni 4 को घर पर कैसे ऑर्डर करें? जानिए शानदार नई स्कीम का राज!

by Virend Negi
November 18, 2025

Lava Agni 4: स्मार्टफोन जगत में अगले बड़े बदलाव के लिए तैयार हो जाइए! लावा भारत में 20 नवंबर, 2025...

Tech News

20 अगस्त को गूगल मचाएगा धमाल! Pixel 10 सीरीज़ समेत ये बड़ी चीजें होंगी लॉन्च 

by Gulshan
August 18, 2025

Tech News : गूगल का साल का सबसे अहम हार्डवेयर इवेंट 'Made By Google' अब बस कुछ ही दिनों की...

Next Post
जो सुन नहीं सकी, वो देश को सुनाने लगी कैसे पहले ही प्रयास में बनीं IAS, मेहनत और हौसले की अनोखी मिसाल

जो सुन नहीं सकी, वो देश को सुनाने लगी कैसे पहले ही प्रयास में बनीं IAS, मेहनत और हौसले की अनोखी मिसाल

Birthday special:अक्षय और आमिर के साथ हिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस, क्या अब फिर से एक्टिंग में हो रही एक्टिव

Birthday special:अक्षय और आमिर के साथ हिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस, क्या अब फिर से एक्टिंग में हो रही एक्टिव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist