Saturday, November 21, 2026 4:14 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » विदेश » अमेरिका ने 7 महीने में निकाले 1700 से ज्यादा भारतीय, पंजाब-हरियाणा के युवाओं की सबसे ज्यादा संख्या

अमेरिका ने 7 महीने में निकाले 1700 से ज्यादा भारतीय, पंजाब-हरियाणा के युवाओं की सबसे ज्यादा संख्या

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,703 लोगों में से सबसे अधिक 620 लोग पंजाब से थे जिन्हें अमेरिका ने देश से निकाला। इसके बाद हरियाणा के 604, गुजरात के 245 और जम्मू-कश्मीर के 10 लोगों को अमेरिका ने डिपोर्ट किया।

by Gulshan
02/08/2025
America Deportation

RELATED NEWS

No Content Available

America Deportation : विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में जानकारी दी कि वर्ष 2025 के पहले सात महीनों में अमेरिका ने कुल 1,703 भारतीय नागरिकों को अपने देश से निकाला है, जिनमें 141 महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2020 से 2024 के बीच अमेरिका से कुल 5,541 भारतीयों को निर्वासित किया गया था, जबकि 2025 में 22 जुलाई तक यह संख्या 1,703 तक पहुंच चुकी है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों (2020 से 2024) के दौरान ब्रिटेन से 311 भारतीय नागरिकों को बाहर निकाला गया, जबकि वर्ष 2025 में अब तक 131 भारतीयों को देश से निकाला गया है। सरकार का कहना है कि ब्रिटेन से निकाले गए लोगों की सही संख्या में कुछ अंतर हो सकता है क्योंकि कई बार वैध दस्तावेज रखने वाले लोगों को भी निर्वासित कर दिया जाता है। इसके अलावा, जिन नागरिकों को इमरजेंसी ट्रैवल डॉक्यूमेंट (ETD) जारी किए जाते हैं, वे सभी इनका उपयोग नहीं कर पाते क्योंकि कुछ लोग निर्वासन के खिलाफ अपील कर देते हैं।

किस राज्य से कितने लोग?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 1,703 भारतीयों में से सबसे अधिक 620 लोग पंजाब से हैं। इसके बाद हरियाणा के 604 नागरिक, गुजरात से 245, और जम्मू-कश्मीर से 10 लोग शामिल हैं। इसके अलावा, 6 लोगों के राज्यों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।

डिपोर्टेशन प्रक्रिया कैसे हुई?

मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने जानकारी दी कि 20 जनवरी से 22 जुलाई 2025 के बीच अमेरिका ने 1,562 पुरुष और 141 महिलाओं को भारत वापस भेजा। उन्होंने बताया कि डिपोर्टेशन प्रक्रिया कई माध्यमों से पूरी की गई:

  • फरवरी 2025 में 333 भारतीयों को अमेरिकी सैन्य विमानों से डिपोर्ट किया गया।

  • मार्च में 231 लोगों को यूएस ICE (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट) के चार्टर्ड फ्लाइट्स से भेजा गया।

  • जुलाई में 300 भारतीयों को अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) के चार्टर्ड विमानों द्वारा भारत लाया गया।

  • व्यावसायिक उड़ानों से व्यक्तिगत या छोटे समूहों में 767 भारतीयों को अमेरिका से भारत भेजा गया।

  • पनामा से 72 भारतीयों को भी अलग-अलग समय पर कमर्शियल फ्लाइट्स के ज़रिए भारत भेजा गया।

यह भी पढ़ें : निजामुद्दीन में दिनदहाड़े फायरिंग! दुकानदार पर किया ताबड़तोड़…

क्या हुआ मानवीय व्यवहार को लेकर?

लोकसभा में DMK सांसद कनिमोझी ने विदेश मंत्रालय से यह सवाल पूछा कि क्या डिपोर्ट किए गए नागरिकों के साथ बेहतर व्यवहार और समन्वय सुनिश्चित करने के लिए कोई राजनयिक प्रयास किए गए हैं। इस पर मंत्री ने जवाब में कहा कि भारत सरकार अमेरिका के साथ इस विषय पर लगातार संपर्क में है। उन्होंने बताया कि महिलाओं और बच्चों के साथ डिपोर्टेशन के दौरान बेड़ियों के उपयोग को लेकर भारत ने अमेरिका के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

साथ ही, भारत ने अमेरिका से आग्रह किया कि धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं का सम्मान किया जाए — जैसे पगड़ी पहनने और खानपान संबंधी प्राथमिकताओं का ध्यान रखा जाए। मंत्री ने यह भी बताया कि 5 फरवरी 2025 के बाद से किसी भी डिपोर्ट किए गए व्यक्ति की फ्लाइट पर दुर्व्यवहार की कोई औपचारिक शिकायत भारत सरकार को प्राप्त नहीं हुई है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Journey of National Film Awards: कब से शुरू हुए नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स जानें कैसे बदलते गए इनके रूप और श्रेणियां

Journey of National Film Awards: कब से शुरू हुए नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स जानें कैसे बदलते गए इनके रूप और श्रेणियां

शाहरुख को मिला नेशनल अवॉर्ड, वीडियो शेयर कर जताई खुशी, करण जौहर ने भी रचा कौन सा इतिहास

शाहरुख को मिला नेशनल अवॉर्ड, वीडियो शेयर कर जताई खुशी, करण जौहर ने भी रचा कौन सा इतिहास

71st National Film Awards : किसको मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का इनाम , किसको मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, जानिए किसने क्या जीता

71st National Film Awards : किसको मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का इनाम , किसको मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, जानिए किसने क्या जीता

POPULAR POST

Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

November 16, 2026
IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच बने अर्शदीप ने मंगेतर समरीन कौर की तारीफ में कही खास बात

IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच बने अर्शदीप ने मंगेतर समरीन कौर की तारीफ में कही खास बात

November 15, 2026
Awkward Moment : सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा मूवमैंट, आइसलैंड की PM से मिलने बढ़े मैक्रों,  क्यों पीछे हटी क्रिस्ट्रुन?

Awkward Moment : सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा मूवमैंट, आइसलैंड की PM से मिलने बढ़े मैक्रों, क्यों पीछे हटी क्रिस्ट्रुन?

November 15, 2026
Shahdara News

Delhi House Collapse: दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 2 की मौत; मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Used Car Guide : पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं तो कैसे पकड़ें इंजन और बॉडी की छिपी खराबी?

Used Car Guide : पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं तो कैसे पकड़ें इंजन और बॉडी की छिपी खराबी?

November 15, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India